Broccoli Almond Soup For Babies: शिशु के छह माह के होने तक उसे केवल मां का दूध दिया जाता है। इसके बाद ही बच्चे को ठोस पदार्थ देना शुरू किया जाता है। लेकिन छह माह के बाद भी बच्चे के दांत पूरी तरह नहीं निकले होते हैं, इसलिए बच्चे को हर चीज तरल पदार्थ के रूप में दी जाती है। बच्चों की डाइट में जूस और सूप ज्यादा शामिल किये जाते हैं, जिससे वो चीजों को अच्छे से खा पाएं। ऐसे में आप बच्चों को ब्रोकली और बादाम से बना हेल्दी सूप भी दे सकते हैं। यह न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसका स्वाद बच्चों को भी पसंद आता है। ब्रोकली और बादाम सूप के फायदे बताते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ अर्पित गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने यह सूप बनाने की रेसिपी भी साझा की है।
बच्चों के लिए बनाएं ब्रोकली और बादाम का हेल्दी सूप- Broccoli Almond Healthy Soup For Babies
अगर बच्चे की उम्र छह माह से अधिक है, तो आप उसे ब्रोकली और बादाम का सूप दे सकते हैं।
सामग्री
- ब्रोकली- 1 कप
- बादाम- 3-4
- प्याज- आधा
बनाने की विधि
- सबसे पहले कुछ बादाम भिगोकर उसका छिलका निकाल लें। इसके साथ ही प्याज और ब्रोकली को काटकर अलग रख लें।
- पैन में 1 चम्मच घी डालें और इसमें लहसून और प्याज एड करें। अब इसमें 3 बादाम जरूर डालें।
- अच्छे से भून जाए तो इसमें ब्रोकली और एक चुटकी काली मिर्च डालें।
- पैन को ढ़ककर करीब 10-15 मिनट तक उबालें। जब ठंडा हो जाए, तो मिक्सी में डालकर इसे पीस लें।
- अब आपका ब्रोकली और बादाम का सूप सर्व करने के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़े- सर्दियों में बच्चों को हेल्दी रखने के लिए दें ये 5 तरह के सूप, जानें बनाने का तरीका
बच्चों के लिए ब्रोकली और बादाम सूप के फायदे- Broccoli Almond Soup Benefits For Babies
सर्दी-खांसी से राहत दे
छोटे बच्चों को सर्दी-खांसी की समस्या जल्दी हो जाती है। दरअसल, बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिस कारण वो जल्दी बीमार होते हैं। ऐसे में ब्रोकली और बादाम का सूप फायदेमंद हो सकता है। इन दोनों की तासीर भी गर्म होती है, जो बच्चे को सर्दी-खांसी से राहत दे सकते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
ब्रोकली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं बादाम में मौजूद हेल्दी फैट्स और मिनरल्स भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
इसे भी पढ़े- सर्दियों में बच्चों को पिलाएं पचरंगा सूप, सेहत को मिलेंगे ये 4 फायदे
पाचन स्वस्थ रखे
ब्रोकली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बच्चे में कब्ज और ब्लोटिंग नहीं होने देते हैं। इसके सेवन से बच्चे का पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। वहीं बादाम में मौजूद मिनरल्स भी पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।
इस तरह से आप बच्चे के लिए ब्रोकली और बादाम का हेल्दी सूप बना सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram