Expert

बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें पोहा, उनके शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Benefits Of Poha For Children: बच्चों को पोहा खिलाने से उनका पाचन-तंत्र हेल्दी होने के साथ शरीर की कमजोरी दूर होती हैं।  

 
Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Nov 28, 2023 08:00 IST
बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें पोहा, उनके शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Benefits Of Poha For Children: पोहा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह सॉफ्ट होने के साथ बच्चे भी इसे आसानी से खा सकते हैं। बच्चों के लिए पोहा पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ यह आसानी से पच जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर और प्रोटीन। इसके सेवन से बच्चों का पेट आसानी से भरने के साथ उनके शरीर को ताकत भी मिलती है। यह बच्चों के पेट में होने वाली कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत देता है। पोहा खाने से बच्चों को एनर्जी मिलती हैं और वह लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं। 1 साल की उम्र के बच्चों को आसानी से पोहा दिया जा सकता है। पोहा ग्लूटन फ्री फूड की श्रेणी में आता है। ऐसे में इसको सेवन करने से बच्चे को किसी तरह की फूड एलर्जी भी नहीं होती है। यह बच्चों के शरीर की कमजोरी दूर करने के साथ उनको स्वस्थ रखता है। पोहा आसानी से बन जाता है और इसको पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसमें सब्जियों को भी एड किया जा सकता है। फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से जानेंगे बच्चों को पोहा खिलाने के अन्य फायदों के बारे में।

शरीर की कमजोरी दूर करें

बच्चों को पोहा खिलाने से उनको शरीर की कमजोरी दूर होती है और उन्हें ताकत भी मिलती है। पोहा में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो बच्चों के शरीर में एनीमिया की कमी को दूर करता है। यह बच्चों के शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बनाए रखता है।

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

बच्चों के पाचन को हेल्दी रखने के लिए पोहा दिया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से राहत देने के साथ मल को सॉफ्ट बनाता हैं। पोहा बच्चों के पेट में आसानी से पच जाता है और पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। बच्चों को पोहा खिलाने से उनका पेट हल्का रहता है।

children

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर

बच्चों को पोहा खिलाने से उनके शरीर को एनर्जी मिलने के साथ शरीर की थकावट भी दूर होती है। पोहा में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ बच्चों को हेल्दी रखता है। इसके सेवन से बच्चों के शरीर की कमजोरी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- क्या शिशुओं को नारियल पानी पिलाना सेफ होता है? जानें डॉक्टर से

ग्लूटन फ्री

अगर आप भी अपने बच्चे को ग्लूटन फ्री अनाज खिलाना चाहती है, तो उनकी डाइट में पोहा को अवश्य शामिल करें। पोहा में ग्लूटन की मात्रा काफी कम पाई जाती है। इस कारण इससे फूड एलर्जी होने की संभावना कम होती है।

मजबूत इम्यूनिटी

बच्चों को पोहा खिलाने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। पोहा को बनाने के लिए कई तरह की हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ कई तरह की बीमारियों से बचाव होता हैं। 

बच्चों को पोहा खिलाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, बच्चों को पोहा खिलाने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer