Doctor Verified

महिलाएं यूटीआई (UTI) से रहती हैं ज्यादा परेशान, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

UTI in Women: महिलाओं में यूटीआई की समस्या बेहद आम है। जानें, इसके लक्षण, कारण और बचाव-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Nov 30, 2023 11:30 IST
महिलाएं यूटीआई (UTI) से रहती हैं ज्यादा परेशान, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

UTI in Women in Hindi: यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, बैक्टीरिया के कारण होने वाली एक समस्या है। जब यह बैक्टीरिया मूत्राशय में प्रवेश करते हैं, तो इससे दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। इसे ही यूटीआई कहा जाता है। यह एक बेहद आम समस्या है। खासकर, महिलाओं में यूटीआई के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। अधिकतर महिलाओं को अपने जीवन में कभी-न-कभी यूटीआई का सामना जरूर करना पड़ता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यूटीआई ज्यादा होता है। यूटीआई एक दर्दनाक समस्या होती है, जिसमें पेशाब के दौरान दर्द और जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है। एसएसआरजी इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, भारत में लगभग 35 प्रतिशत महिलाएं यूटीआई से प्रभावित होती हैं। हालांकि, सिर्फ 12 प्रतिशत पुरुषों को ही इससे परेशान होना पड़ता है। आइए, sai poly clinic की स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानते हैं यूटीआई महिलाओं में ज्यादा आम क्यों होता है-

महिलाओं में यूटीआई के मामले ज्यादा होने के कारण

एक रिसर्च के अनुसार, महिलाओं को पुरुषों की तुला में 30 गुना अधिक बार यूटीआई होता है। इतना ही नहीं, यह भी सामने आया है कि यूटीआई वाली 10 में से 4 महिलाओं को बार-बार यूटीआई हो जाता है। आपको बता दें कि महिलाओं में यूटीआई अधिक बार होता है, क्योंकि महिलाओं का मूत्रमार्ग पुरुषों की तुलना में छोटी होती है। इससे बैक्टीरिया महिलाओं के मूत्राशय में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। इससे यूटीआई ज्यादा होने की संभावना रहती है। यूटीआई एस्चेरिचिया कोलाई जैसे रोगाणुओं के कारण होता है। यूटीआई या मूत्रपथ संक्रमण महिलाओं में काफी आम है। यह समस्या मेनोपॉज और डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं में अधिक देखी जाती है। 

इसे भी पढ़ें- UTI इंफेक्शन क्या है? जानें महिलाओं में इसके लक्षण और बचाव के उपाय

UTI

महिलाओं में यूटीआई के लक्षण- UTI in Women Symptoms in Hindi

  • पेशाब करते समय दर्द महसूस होना
  • पेशाब करते समय जलन महसूस होना
  • बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना
  • पेट के निचले हिस्से में दबाव महसूस होना
  • पेशाब से बदबू आना
  • पेशाब में झाग आना
  • पेशाब में खून आना

महिलाओं में यूटीआई के कारण- UTI in Women Causes in Hindi

यूटीआई बैक्टीरिया के कारण होते हैं। जब यीस्ट मूत्रपथ में प्रवेश कर जाता है, तो इसकी वजह से यूटीआई होता है। इससे सूजन और दर्द होने लगता है। ऐसे में पेशाब करते समय दर्द और जलन का अनुभव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- एक महिला को यूरिन इन्फेक्शन कैसे होता है? डॉक्टर से जानें

महिलाओं में यूटीआई के लिए बचाव टिप्स- UTI in Women Prevention Tips in Hindi

  • महिलाएं यूटीआई से बचने के लिए कई टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
  • आपको पेशाब रोकना नहीं चाहिए। हर 2-3 घंटे में पेशाब करने जाना चाहिए। दरअसल, जब मूत्राशय में पेशाब ज्यादा समय तक रहता है, तो इससे बैक्टीरिया पनपने की संभावना अधिक होती है।
  • प्राइवेट पार्ट की अच्छी तरह से सफाई रखनी चाहिए। 
  • यूटीआई से बचने के लिए आपको रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
Disclaimer