फिल्म दंगल से फेम में आने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। फातिमा बेहद फिट और चुस्त दिखती हैं। आमतौर पर भी वे फिटनेस को लेकर एक्टिव रहती हैं। वे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी एक्टिव रहकर फैंस को लगातार मोटिवेट करती रहती हैं। वे अपनी टोंड बॉडी को मेनटेन रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।
रोजाना एक्सरसाइज करती हैं फातिमा
फातिमा अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करती हैं। वे रोजाना कम से कम 45 मिनट की फंक्शनल ट्रेनिंग करती हैं। जिसमें वे स्क्वैट्स, पुश-अप्स, केटलबेल स्विंग्स, जंप स्क्वैट्स, रस्सी कूदना और पुल-अप्स आदि करना पसंद करती हैं। इसके लिए वे रनिंग, जॉगिंग, स्विमिंग और साइकिलिंग आदि जैसी एक्सरसाइज करना भी पसंद करती हैं। यही नहीं वे फिट रहने के लिए अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होती रहती हैं। कई बार वे हाई इंटेंसिटी वर्कआउट भी करती हैं, जिससे कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
फातिमा का डाइट प्लान
फातिमा अपनी डाइट से किसी भी तरह का समझौता नहीं करती हैं। वे डाइट को लेकर भी बेहद सक्रिय रहती हैं। बाहर का खाना खाने के बजाय वे घर का बना साधारण खाना खाना ज्यादा पसंद करती हैं। ब्रेकफास्ट में वे कॉफी, दलिया और पोहा आदि खाना ज्यादा पसंद करती हैं। लंट में वे सब्जी, रोटी, दाल और चावल आदि जैसा सामान्य खाना खाना पसंद करती हैं। फातिमा डिनर में हल्की डाइट लेती हैं। आमतौर पर भी वे फल, हरी सब्जियां और नट्स आदि खाती हैं।
इसे भी पढ़ें - बेहद फिट और हेल्दी हैं एक्ट्रेस निम्रत कौर, जानें उनका फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान
मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देती हैं
फातिमा मेंटल हेल्थ को लेकर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वे मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आदि करती हैं। इसके लिए वे अपनी डाइट को भी हेल्दी रखती हैं। मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखकर आप फीजिकल हेल्थ को भी बेहतर रख सकते हैं।