नीम के तेल को मॉइस्चराइजर और दवा के तौर पर करें इस्तेमाल, होंगे ये फायदे

नीम का तेल न केवल आपके स्वास्थ बल्कि आपके सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें नीम के तेल का प्रयोग।

 ओन्लीमाईहैल्थ लेखक
Written by: ओन्लीमाईहैल्थ लेखकUpdated at: Sep 29, 2017 16:38 IST
नीम के तेल को मॉइस्चराइजर और दवा के तौर पर करें इस्तेमाल, होंगे ये फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

नमी के तो कई फायदों के बारे में आप जानते होंगे, नीम की प्रयोग आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है। नीम के बीज का प्रयोग भी कई तरहसे होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसे हर दिन प्रयोग मे ला सकते हैं। नीम का तेल न केवल आपके स्वास्थ बल्कि आपके सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें नीम के तेल का प्रयोग।

1. नैचुरल मॉइस्चराइजर

नीम तेल उन लोगों के लिए सबसे बेहतर जिनकी स्किन ड्राई होती है। इसका कारण यह है कि नीम का तेल विटामिन ई और आवश्यक फैटी एसिड से भरपूर होता है। इससे स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद मिलती है।

2. बढ़ती उम्र को रोके

नीम में पाये जाने वाले तत्व ऑक्सीकरण रोधक होते हैं जो चेहरे में होने वाले परिवर्तनों को रोक देते हैं। नीम के तेल लगाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती है। और आपकी बढ़ती हुई उम्र रूक जाती है।

3. बालों को झड़ने से बचाता है

अगर आपके बाल झड़ते हैं तो आपको नीम का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बालों के झड़ने से बचाने में मदद मिलती है। इसके लिए, आपको तेल को गर्म करके अपने सिर में लगाना चाहिए।

4. अस्थमा और फेफड़े के संक्रमण का उपचार करता है

नीम के तेल का भाप लेने से अस्थमा के मरीजों को आराम मिल सकता है। क्योंकि तेल में जो यौगिक शामिल हैं वो नेचर में एंटी-हिस्टामिनिक हैं। इसके अलावा, अपने शक्तिशाली एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव के कारण यह ज्यादा बेहतर काम करता है।

5. निशान हटाता है

जो लोग मुँहासे से पीड़ित होते हैं, वे अक्सर निशानों से परेशान होते हैं। और नीम तेल उस के लिए एक महान उपाय है। इसका कारण यह है कि नीम के तेल में फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो अशुद्धियों और मुँहासे के निशान को हटाने में मददगार है।

6. दांतों और मसूड़ों की मजबूती

दांतों और मसूड़ों की समस्या में नीम का तेल की कुछ बूंदों मंजन में मिला कर मले। नीम के तेल में एंटी बेक्टीरियन तत्व पाए जाते हैं जो दांतों में होने वाली समस्यओं जैसे दांतों के दर्द, दांतों का कैंसर, दांतों में सड़न आदि में राहत देता है।

 

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Disclaimer