Doctor Verified

सर्दियों में बढ़ जाती है आंखों में खुजली और इंफेक्शन की समस्या, जानें इसके लक्षण कारण और बचाव

Eye Infection in Winters in Hindi: सर्दियों में आंखों में खुजली और इंफेक्शन होने का जोखिम अधिक रहता है। जानें, इसके कारण और बचाव

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Nov 21, 2023 13:35 IST
 सर्दियों में बढ़ जाती है आंखों में खुजली और इंफेक्शन की समस्या, जानें इसके लक्षण कारण और बचाव

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Winter Eye Infection in Hindi: सर्दियों का मौसम भले ही गर्मी से राहत दिलाता है। लेकिन इस मौसम में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में अक्सर जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। जिन लोगों को गठिया और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें सर्दियों का मौसम ज्यादा परेशान कर सकता है। इस मौसम में लोगों को सर्दी-जुकाम, एलर्जी, इंफेक्शन और फ्लू जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। इतना ही नहीं, सर्दियों के शुरुआत में प्रदूषण का स्तर यानी AQI बढ़ने लगता है। खासकर, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में आबोहवा पूरी तरह ही बिगड़ जाती है। ऐसे में आंखों से जुड़ी दिक्कतें होनी भी शुरू हो जाती हैं। सर्दियों में आपको आंखों में खुजली और इंफेक्शन जैसी समस्याएं जेझनी पड़ सकती हैं। आइए, साइटसेवर्स इंडिया के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप बुट्टन से जानते हैं सर्दियों में आंखों में होने वाले इंफेक्शन के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय-

आंखों में इंफेक्शन के लक्षण- Winter Eye Infections Symptoms in Hindi

सर्दियों में आंखों में इंफेक्शन होने पर आपको इन लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

  • आंखों का लाल होना
  • आंखों में नमी बनी रहना
  • आंखों में दर्द होना
  • आंखों में सूजन होना
  • आंखों से पानी निकलना
  • आंखों में खुजली और इरिटेशन होना
  • रोशनी के प्रति आंखों का संवेदनशील होना

सर्दी में आंखों में इंफेक्शन होने के कारण- Winter Eye Infection Causes in Hindi

1. ड्राईनेस और प्रदूषण के कण

सर्दियों में ठंडी हवाएं चलती हैं। ठंडी हवाओं के साथ प्रदूषण और धूप के कण आपकी आंखों में प्रवेश करते हैं। ऐसे में आपको आंखों में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए घर से बाहर निकलने पर आंखों पर चश्मा लगाकर जरूर रखें। आपको प्रदूषित कणों से अपनी आंखों को बचाने के लिए चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- इन 7 कारणों से हो सकता है सिर और आंखों में दर्द, न करें नजरअंदाज

eye infection

2. मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल

कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करना संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है। इसलिए आपको ऑफिस का काम करने के दौरान बार-बार ब्रेक जरूर लेना चाहिए।

3. आंखों को रगड़ना

अगर आप बार-बार हाथों से आंखों को रगड़ते हैं, तो इससे भी आंखों में इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए आपको आंखों को रगड़ने से बचना चाहिए। आप आंखों को ठंडे पानी से धो सकते हैं। 

4. कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग करना

कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग करने वाले लोगों को सर्दियों के महीनों में इंफेक्शन का जोखिम अधिक रहता है।

इसे भी पढ़ें- आंखों और सिर में एक साथ दर्द होने के हो सकते हैं ये 5 कारण

आंखों के इंफेक्शन से बचने के उपाय- Winter Eye Infection Prevention Tips in Hindi

  • आंखों के इंफेक्शन से बचने के लिए आपको बार-बार हाथ जरूर धोने चाहिए। दरअसल, हाथों पर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस लगे होते हैं। ऐसे में जब आप हाथ से आंखों को रगड़ते हैं, तो इससे संक्रमण बढ़ सकता है।
  • आंखों को इंफेक्शन से बचाने के लिए आपको घर से बाहर निकलते समय चश्मा जरूर पहनना चाहिए। 
  • आंखों को सुबह-सुबह नॉर्मल पानी से धोना चाहिए। इससे आंखों में जमा प्रदूषित कण बाहर निकल जाएंगे।
  • इस मौसम में आपको ज्यादा आई मेकअप करने से भी बचना चाहिए।
  • निजी तौलिया को शेयर करने से बचना चाहिए।
  • आंखों को रगड़ने से बचें। आंखों को साफ कपड़े से ही साफ करें। 

सर्दियों में आंखों में खुजली और इंफेक्शन होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको अपने आंखों का खास ख्याल जरूर रखना चाहिए। अगर आंखों में खुजली हो या फिर आंखें लाल दिखे, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। 

Disclaimer