Doctor Verified

सेंट या परफ्यूम की खुशबू से सिर क्यों चकराता है? जानें इसके कारण

Why Does Perfume Give Headaches: सेंट या परफ्यूम जैसी चीजों की गंध से कुछ लोगों को चक्कर आने और सिरदर्द की समस्या होती है, जानें कारण।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Sep 20, 2023 21:15 IST
सेंट या परफ्यूम की खुशबू से सिर क्यों चकराता है? जानें इसके कारण

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Why Does Perfume Give Headaches: कई ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें सेंट या परफ्यूम जैसी चीजों की गंध से चक्कर आने और सिरदर्द की समस्या होती है। यहां तक कुछ लोगों को तो अगरबत्ती और धूप आदि की गंध के कारण भी चक्कर आने लगता है। क्या आपने भी कभी ऐसा फील किया है? अगर हां, तो आप भी Fragrance Sensitivity या परफ्यूम एलर्जी के शिकार हैं। कुछ लोगों यह परेशानी बहुत हार्ड फ्रेगरेंस के कारण होती है, तो वहीं कुछ लोगों में यह समस्या सामान्य परफ्यूम या सेंट की महक के कारण होने लगती है। इसकी वजह से व्यक्ति को आंखों में जलन और आंसू आने की समस्या भी हो सकती है। गंध या सेंट से एलर्जी वाले व्यक्ति को पब्लिक प्लेस पर भी यह समस्या हो सकती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है और इससे बचाव के उपाय।

सेंट या परफ्यूम की खुशबू से सिर क्यों चकराता है?- Why Does Perfume Give Headaches in Hindi

परफ्यूम या सेंट में आर्टिफीसियल खुशबू होती है और इसकी वजह से लोगों को एलर्जी हो सकती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं, "परफ्यूम, सेंट या अगरबत्ती आदि से एलर्जी होने के कई कारण हो सकते हैं। परफ्यूम में आर्टिफीसियल खुशबू डालने के लिए कई हजार केमिकल पार्टिकल होते हैं। इसकी सुगंध की वजह से होने वाली एलर्जी गंभीर एलर्जी हो सकती है।" परफ्यूम, डियो, इत्र आदि को बनाने में अल्कोहल, हाइड्रोकार्बन, समेत एनिमल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है। इनकी वजह से एलर्जी की समस्या हो सकती है।

Why Does Perfume Give Headaches

इसे भी पढ़ें: मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले हमेशा चेक करें ये 4 बातें, स्किन को होने वाले नुकसान से होगा बचाव

सेंट या परफ्यूम एलर्जी के लक्षण- Perfume Allergy Symptoms in Hindi

सेंट या परफ्यूम एलर्जी होने पर आपको इनके संपर्क में आते ही समस्याएं होने लगती हैं। इस स्थिति में आपको सांस लेने में तकलीफ से लेकर चक्कर आना, आंखों में जलन और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। परफ्यूम या सेंट से एलर्जी होने पर व्यक्ति को ये समस्याएं हो सकती है-

  • आंखों में पानी आना
  • आंखों में जलन होना
  • स्किन पर रैशेज
  • अचानक सिरदर्द होना
  • चक्कर आना और घबराहट
  • नाक में गुदगुदी होना
  • सांस फूलना और दर्द

सेंट या परफ्यूम एलर्जी से बचाव कैसे करें?- Perfume Allergy Prevention in Hindi

सेंट या परफ्यूम से एलर्जी होने पर आपको इनके इस्तेमाल से बचना चाहिए। कुछ लोगों को हार्ड चीजों से दिक्कत होती है, उन्हें ऐसे प्रोडक्ट्स का चयन करना चाहिए जो ज्यादा हार्ड न हों। इसके अलावा अगर आपको ऑफिस या पब्लिक प्लेस पर इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो एयर प्यूरीफायर साथ में जरूर रखें। अगर आपको इसकी वजह से ज्यादा परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Disclaimer