पेट दर्द में किस तेल से मसाज करनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Massage Oil For Stomach Pain: पेट दर्द की समस्या में तेल से मालिश करना फायदेमंद माना जाता है। आइए जानें पेट दर्द में मसाज के लिए कौन-सा तेल बेहतर है। 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Nov 27, 2023 12:15 IST
पेट दर्द में किस तेल से मसाज करनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Which Oil Is Good For Stomach Pain: आपने अपनी दादी-नानी को पेट दर्द मे तेल मसाज करने की सलाह देते तो जरूर सुना होगा। दरअसल, यह सदियों पुराना घरेलू नुस्खा है, जिसमें पेट दर्द होने पर गुनगुने तेल से पेट की मसाज की जाती है। वैसे तो पेट में अकड़न या नाभि में दर्द होने पर पेट की मसाज की जाती है, लेकिन इसके कई अन्य फायदे भी हैं। मसाज करने से पेट की मांसपेशियां कोमल होती हैं, जिससे अपच, कब्ज और पाचन की समस्याओं में राहत मिलती है। पेट की मसाज करने से बॉडी रिलैक्स होती है और मांसपेशियों की अकड़न से राहत भी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं पेट दर्द में किस तेल से मसाज करनी चाहिए? आइए इस लेख के माध्यम से समझें इस बारे में। 

massage oil for stomach pain

पेट दर्द में इन प्राकृतिक तेल से करें मसाज- Which Oil Should Be Used For Massage In Stomach Pain

हींग और अजवाइन तेल 

सरसों के तेल में हींग और अजवाइन मिलाकर तेल तैयार किया जाता है। इस तेल से मालिश करने से पेट दर्द और एसिडिटी से जल्द राहत मिलती है। हींग और अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरस और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो पेट की सूजन और दर्द से जल्द राहत देने में मदद करते हैं। 

लहसून का तेल

लहसून के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पेट के बैक्टीरिया से लड़ने और पाचन की समस्याओं से राहत देने में मदद कर सकते हैं। इससे मालिश करने से कब्ज और पेट दर्द में भी राहत मिलती है।  

इसे भी पढ़े- शिशुओं को पेट दर्द या गैस की समस्या होने पर इन 5 तरीकों से करें मसाज, मिलेगा जल्द आराम

अदरक का तेल

अदरक में पाए जाने वाले गुण पेट से टॉक्सिन निकालने और आंतों से हानिकारक बैक्टीरिया बाहर करने में मदद करते हैं। यह तेल पेट की समस्याओं में राहत देने और पाचन तंत्र स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन कम करने में मददगार है। 

केमोमाइल ऑयल

कब्ज और एसिडिटी की समस्या में केमोमाइल ऑयल इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह मांसपेशियों को रिलैक्स रखने और पाचन की समस्याओं से राहत देने में फायदा देता है। 

पेपरमिंट ऑयल

पेपरमिंट ऑयल पेट दर्द, पेट फूलना, दस्त, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में असरदार साबित हो सकता है। किसी बेस ऑयल में पेपरमिंट ऑयल मिलाकर लगाने से दर्द से जल्द राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़े- पेट की मालिश करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें मसाज करने का तरीका

पेट की मसाज कैसे करें- How Do You Massage Your Stomach With Oil

पेट की मसाज करने के लिए कमर के बल सीधे लेट जाएं। अब तेल को हल्का गुनगुना करके दोनों हाथों में तेल लगाएं। अब सर्कुलर मोशन में पेट की मालिश करें। हल्के हाथों से करीब 10 मिनट तक मसाज करें। 

यह पुराना आजमाया गया तरीका है, इससे आपको पेट की समस्याओं से जल्द राहत मिलेगी। अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही पेट की मालिश करें। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी प्रदान की है, इस पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

 
Disclaimer