Expert

आंखों में होली का रंग चला जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

होली खेलते हुए आंखों में रंग चला जाना, बहुत आम बात है। लेकिन इसके प्रति लापरवाही करना सही नहीं है। एकसपर्ट्स से जानें ऐसी सिचुएशन में क्या करें।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Mar 08, 2023 09:00 IST
आंखों में होली का रंग चला जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

होली का त्योहार खेलने में बहुत मजा तो आता है, लेकिन होली खेलते हुए कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपनी स्किन और बालों को लेकर काफी सतर्कता बरतते हैं। लेकिन अपनी आंखों के प्रति लापरवाही कर बैठते हैं। जबकि होली खेलते हुए आंखों के प्रति भी सतर्क रहना जरूरी है। आपकी जरा-सी लापरवाही ताउम्र के लिए आपकी आंखों को खराब कर सकती है, आंखों की रोशनी जा सकती है। होली के पावन अवसर पर आपके साथ ऐसी मुसीबत न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप विशेषज्ञों से जानें कि अगर होली का रंग आंखों चला जाए, तो तुरंत इसका उपाय कैसे किया जा सकता है।

आंखों को रगड़ें नहीं

आरवीएमयू एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट कहती हैं, ‘होली का रंग आंखों में चला जाए, तो अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी आंखों को तुरंत रगड़ने लगते हैं। ऐसा बिल्गुल नहीं करना चाहिए। आंखों को रंगड़ने की वजह से रंग आंखों के अंदर तक फैल सकता है, जिससे आंखें लाल हो सकती हैं। अगर रंग में खराब केमिकल का उपयोग किया गया है, तो इससे आंखों में सूजन या संक्रमण की समस्या भी हो सकती है।’ होली खेलते वक्त आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना है कि जितना संभव हो, अपनी आंखों को रंगों से बचाकर रखना है। अगर किसी कारणवश आंखों में रंग चला भी गया, तो आंखों को रगड़ना नहीं है।

इसे भी पढ़ें : होली के सिंथेटिक रंगों से जा सकती है आंखों की रौशनी, बरतें ये सावधानियां

सादे पानी से आंखों को धो लें

what to do if holi colour get into eyes

रिया वशिष्ट आगे कहती हैं, ‘आंखों में रंग चला जाए, तो तुरंत राहत के लिए सादे पानी से आंखों को धो लेना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि पानी को आंखों में छिड़कने से पहले जरूरी है कि आप अपने हाथों को क्लीन कर लें यानी अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। अगर आपने गंदे हाथों से ही सादे पानी को आंखों में छिड़का, तो इससे आंखों की स्थिति और बिगड़ सकता है। आंखों को धोने के लिए हल्का ठंडा पानी का उपयोग कर सकते हैं। अगर हल्का ठंडा पानी उपलब्ध न हो, तो सादे पानी का इस्तमेल भी किया जा सकता है।’ साफ हाथों की मदद से आंखों को धोने से रंग आसानी से निकल जाता है।

इसे भी पढ़ें : Holi Diet Tips: होली कहीं खराब न कर दे आपकी फिटनेस और सेहत, जानें होली के दिन के लिए खास डाइट टिप्स

आंखों में गुलाब जल डालें

आंखों को धोने के बाद भी अगर आंखों में हल्की जलन हो रही है, तो इससे राहत पाने के लिए गुलाब जल की एक-दो बूंद आंखों में डाल सकते हैं। इस संबंध में रिया वशिष्ट सहमति जताते हुए कहती हैं, ‘सादे पानी की मदद से आंखों को धोने के बाद जरूरी है कि आप आंखों में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें। अगर गुलाब जल नहीं है तो आई ड्रॉप भी डाल सकते है। यह आई ड्रॉप आप केमिस्ट से खरीद सकते हैं। आंखों में गुलाब जल या आई ड्रॉप डालने के बाद आंखों को जबरन खोलने की कोशिश करें। हालांकि इसमें थोड़ी मुश्किल लगेगी, लेकिन धीरे-धीरे आंखों क्लीन हो जाएंगी।

कद्दुकस किया खीरा आंखों पर रखें

आपने महसूस किया होगा कि आंखों से रंग निकलने के बाद भी आंखों में जलन बनी रहती है। आंखों को रिलैक्स करने के लिए आप घरेलू उपयों का इस्तेमाल कर सकती है। रिया वशिष्ट सलाह देती हैं, ‘आंखों से रंग निकल जाए, तो कद्दुकस किया हुआ खीरा कुछ देर के लिए अपनी बंद आंखों पर रखें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और जलन कम होगी।

चिकित्सक की सलाह लें

अगर आपकी आंखों में रंग जाने के बाद तेज जलन हो रही है तो इसे सादे पानी से धोने के बाद चिकित्सक को दिखाएं। आजकल कई रंगों में बहुत हानिकारक केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।



Disclaimer