Doctor Verified

सर्दियों में दही कब और कैसे खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें सही समय और तरीका

खाने में दही के सेवन से स्वाद बढ़ता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। यहां जानिए आयुर्वेद के अनुसार दही कब खाना चाहिए?

Akanksha Tiwari
Written by: Akanksha TiwariUpdated at: Nov 24, 2023 15:17 IST
सर्दियों में दही कब और कैसे खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें सही समय और तरीका

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही खाने में भी कई नए ऑप्शन आ चुके हैं। सर्दियों की शुरुआत के साथ अगर आप अपने खानपान में बदलाव नहीं करेंगे तो इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, व्यक्ति को ऋतु के मुताबिक अपने खानपान को बदलना चाहिए। कई बार लोग सर्दी के दिनों में अपने खाने में दही को शामिल किए रहते हैं जिसे वह गर्मी के मौसम में किसी भी समय खा लेते थे। अगर आप सर्दियों में दही को किसी भी वक्त खाते हैं तो इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानेंगे दही खाने का सही समय कौन सा है और आयुर्वेद के अनुसार दही कैसे खाएं?

सर्दियों में दही खाने का सही समय कौन सा है? - Which Time Is Best For Eating Curd In Hindi

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा ने बताया कि दही (Curd) उन लोगों के लिए है जिनका पित्त बढ़ा रहता है यानी जिनकी बॉडी की तासीर गर्म होती है उन्हें दही ज्यादा फायदा करता है। जिन लोगों का पेट ज्यादा एसिड सिक्रीशन करता है उन लोगों के लिए दही का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। सर्दियों में अगर आप दही खाना चाहते हैं तो इसका सेवन दोपहर के समय करें।

इसे भी पढ़ें: काली किशमिश का पानी पीने से दूर होती हैं महिलाओं की कई समस्याएं, इस तरह से करें सेवन

दोपहर में दही खाने से नुकसान नहीं होगा लेकिन अगर आप रात के समय दही का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। रात में दही खाने से बलगम की समस्या हो सकती है और इसके साथ ही रात में इसका सेवन डाइजेशन में दिक्कत दे सकता है। सर्दी के दिनों में दही का सेवन मलाई उतारकर करें। सर्दियों में दही खाना दिन के वक्त फायदेमंद होता है, दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आपके आंतों के स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और पाचन दुरुस्त रहता है।

curd

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद है मूली, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इसे खाने का सही समय और तरीका

दही खाने का सही तरीका क्या है - What Is The Best Way To Eat Curd In Hindi

सर्दियों में कोशिश करें कि आप गाय के दूध के दही का सेवन करें, क्योंकि भैंस के दूध का गुण भारी होता है। अगर आप भैंस के दूध से दही बनाएंगे तो यह भारी हो जाएगा, आयुर्वेद के अनुसार भैंस के दूध का गुण गुरु यानी भारी होता है तो वहीं गाय के दूध का गुण लघु यानी हल्का होता है।

ऐसे में गाय के दूध से बना दही आप सर्दियों में दिन के समय खाएं। कैल्शियम, प्रोटीन समेत पोषक तत्वों के भंडार दही को आप सादा भी खा सकते हैं (What is the best way to eat curd) या इसमें सेंधा नमक और भुना हुआ जीरा और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर भी ले सकते हैं। 

दही का सेवन यूं तो सभी लोग कर सकते हैं लेकिन जो लोग लैक्टोज इंटॉलरेंस के शिकार हैं, उन्हें दही के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो दही का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Disclaimer