पेट और कमर की चर्बी को मोम की तरह पिघला देते हैं ये 5 वेजिटेबल जूस, मोटापा हो जाता है दूर

अगर आप अपने शरीर की सख्‍त चर्बी और मोटापे से परेशान हैं तो आप वेजिटबल जूस की मदद से इसे कम कर सकते हैं। जानने के लिए पढ़ें ये लेख। 

Atul Modi
Written by: Atul ModiUpdated at: Mar 09, 2020 16:42 IST
पेट और कमर की चर्बी को मोम की तरह पिघला देते हैं ये 5 वेजिटेबल जूस, मोटापा हो जाता है दूर

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, मोटापा विभिन्न गैर-संचारी रोगों के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है, जैसे कि टाइप 2 डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक और कैंसर के विभिन्न रूप। मोटापे से ग्रस्त लोगों को लगातार शर्म महसूस कराया जाता है, क्‍योंकि अक्‍सर लोग मोटापे के कारणों को नहीं समझते हैं, जो अक्सर आहार, जीवन शैली, आनुवंशिक, मनोवैज्ञानिक, आर्थिक और पर्यावरणीय कारकों का एक जटिल मिश्रण हो सकता है। मगर यह जरूरी है कि आप अपने मोटापे की वजहों को पहचानें और उसका उपचार करें। 

आप मोटापे को कम करने के लिए कुछ अलग कर सकते हैं। जिसमें वसा, चीनी और नमक के भोजन और पेय पदार्थों के खरीद और सेवन को प्रतिबंधित करना शामिल है; क्‍योंकि ये सभी मोटापे के लिए जिम्‍मेदार हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि अपनी जीवन शैली को गतिशील बनाएं; एक्‍सरसाइज करें, साइकिल चलाएं और पैदल चलें। इसके अलावा अपने खानपान को बेहतर बनाएं। इसी क्रम में यहां हम आपको कुछ सब्जियों के जूस के बारे में बता रहे हैं जो आपके मोटापे को कम करने में मदद करेंगे।

exercise

मोटापा कम करने के उपाय

बंदगोभी का जूस

बंदगोभी की सब्जी बहुत ही स्‍वादिष्‍ठ और सेहतमंद होती है, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक है। बंदगोभी का जूस मोटापा कम करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। अब इसे मिक्‍सर में पीस लीजिए और पानी मिला कर पतला कर लीजिए। इसमें स्‍वादानुसार नमक मिला सकते हैं। जब जूस तैयार हो जाए तो इसे पी लें। 

टमाटर का जूस

एक अध्‍ययन के अनुसार, नियमित रूप से टमाटर का जूस पीने से कमर व पेट की चर्बी हो जाती है। 30 से 40 वर्ष की महिलाओं को 60 दिनों तक टमाटर का जूस दिया गया, जिसके परिणाम स्‍वरूप महिलाओं की कमर पर वसा का जमाव कम हो गया।

juice

चुकंदर जूस

चुकंदर के जूस में विटामिन सी, फोलेट, मैग्नेशियम, आयरन, कॉपर और पोटाशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक महसूस कराता है। यह आपकी भूख की इच्‍छा को कम करता है। व्यायाम करने के बाद इस जूस को पीने से रिकवर करने में मदद मिलती है। यह मोटापा कम करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: दिन में ढाई गिलास संतरे का जूस घटा सकता है आपका मोटापा, 35 साल में 3 गुना तक बढ़े मोटे लोग 

करेले का जूस

करेले का जूस कई समस्याओं में फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार, करेला मधुमेह और उच्‍च रक्‍त चाप वालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करके इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है। यह हमारे शरीर का वजन भी कंट्रोल करता है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में फायदेमंद माने जाते हैं अल्कलाइन फूड्स, जानें कैसे करते हैं मदद

लौकी का जूस

रोजाना एक ग्‍लास लौकी का रस पीने से आप पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। लौकी का जूस पीने के बाद पेट भरा महसूस होता हैं। लौकी जूस पीने से शरीर में रक्त का संचार अच्छा होने लगता है, जिसके चलते आपकी स्किन भी ग्लो करती है।

Read More Articles On Weight Management In Hindi

Disclaimer