रेगुलर जिम करके धृति सचदेवा ने घटाया 41 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी

धृति सचदेवा ने 41 किलो वजन कम किया है। वजन घटाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज का अहम रोल रहा है।  

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Nov 27, 2023 00:00 IST
रेगुलर जिम करके धृति सचदेवा ने घटाया 41 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

हर व्यक्ति फिट और हेल्दी रहना चाहता है। एक व्यक्ति फिट है, इसका पता आइडियल वेट से भी लगाया जा सकता है। लेकिन कोई व्यक्ति अंडरवेट, तो कोई ओवरवेट होता है। जो ओवरवेट होता है, उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ओवरवेट या मोटापा कई गंभीर बीमारियों की जड़ होती है। खासकर, मोटापे से परेशान महिलाओं को अनियमित पीरियड्स का सामना करना पड़ता है। आज के समय में कई ऐसी महिलाएं हैं, जो मोटापे की वजह से अनियमित पीरियड्स से जूझ रही हैं। इन्हीं में दिल्ली की 21 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट धृति सचदेवा भी शामिल थीं। लेकिन अब वजन घटाकर धृति एकदम फिट और हेल्दी हो गई हैं। आपको बता दें कि धृति का वजन 105 किलो था। आज धृति का वजन 64 किलो हो गया है। यानी धृति ने कुछ समय में 41 किलो वजन कम किया है। ओनलीमायहेल्थ के "फैट टू फिट" सीरीज में आज हम आपको धृति सचदेवा की वेट लॉस जर्नी (Weight Loss Journey in Hindi) के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, उन्हीं की जुबानी। 

बॉडी शेमिंग का होना पड़ा शिकार

धृति बताती हैं, 'मुझे कई बार बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा है। मुझे लोग अपशब्द बोलकर चले जाते थे। उस समय मेरी कोई सोशल लाइफ नहीं थी। मेरा कोई दोस्त नहीं था और मैं अकेली रहती थी। लेकिन अब मैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हूं।'

अनहेल्दी फूड्स का करती थी सेवन

धृति बताती हैं, 'मैं काफी अनहेल्दी खाना खाती थी। मैं हफ्ते में 3-4 बार पिज्जा खाती थी। मुझे चिप्स, टॉफी और चॉकलेट्स काफी पसंद थे। मैं पानी भी कम पीती थी। मैं इसके बजाय कोल्ड ड्रिंक्स पी लेती थी। ओवरइटिंग और अनहेल्दी की वजह से मेरा वजन तेजी से बढ़ता गया।'

इसे भी पढ़ें- बिना जिम जाए साक्षी ने घटाया 21 किलो वजन, इस डाइट को फॉलो करने से 7 महीने में दिखा फर्क

dhriti sachdeva

इन समस्याओं का होना पड़ा शिकार

धृति बताती हैं, 'मोटापे या अधिक वजन की वजह से मुझे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मुझे मेडिकल प्रॉब्लम से भी जूझना पड़ा था। मोटापे की वजह से मुझे अनियमित पीरियड्स होने लगे थे। मुझे 6 महीने में एक बार पीरियड आता था। लेकिन जब से मैंने एक्सरसाइज शुरू की, 2 महीने में पीरियड्स आने लगे। फिर धीरे-धीरे मेरे पीरियड्स रेगुलर होने लगे।'

फॉलो किया ये डाइट प्लान

धृति बताती हैं, 'वजन घटाने के लिए मैंने जिम का सहारा लिया। साथ ही, डाइट का भी पूरा ख्याल रखा। मैंने वेट लॉस जर्नी के दौरान कार्ब्स इनटेक को कम किया। मैंने चाय या कॉफी जैसे पेय पदार्थों का सेवन भी कम किया। इतना ही नहीं, मैंने फास्ट और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया था। वजन घटाने के लिए मैंने अपने प्लेट से पॉर्शन साइज को कम किया। इस दौरान मैंने नॉर्मल चॉकलेट के बजाय डार्क चॉकलेट का सेवन करना शुरू किया। कहा जाता है कि वेट लॉस के दौरान आलू का सेवन बंद कर देना चाहिए, लेकिन आलू मुझे काफी पसंद है। ऐसे में मैंने आलू खाना कभी नहीं छोड़ा। ' 

  • मॉर्निंग ड्रिंक- ग्रीन टी में नींबू डालकर पीती थी।
  • लंच- सलाद, एक कटोरी सब्जी और एक रोटी
  • डिनर- ब्राउन राइस और दाल

लोगों को दिया ये खास मैसेज

धृति बताती हैं, 'हर व्यक्ति को अपने आप से प्यार करना चाहिए। अपनी सेहत पर हमेशा ध्यान देना चाहिए। फिट और हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट का अहम रोल होता है। साथ ही, एक्सरसाइज भी अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करनी चाहिए। खुद पर काम करना चाहिए और कॉन्फिडेंट रहना चाहिए।'

अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वेट लॉस करना चाहते हैं, तो तरह-तरह की वेट लॉस डाइट के लिए हमारे 'फैट टू फिट' सीरीज के साथ जुड़े रहें। फैट टू फिट सीरीज के आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट www.onlymyhealth.com के साथ। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ जरूर शेयर करें। 

Disclaimer