Expert

प्रेग्नेंसी में वेजिटेरियन महिलाएं करें इन 5 सुपरफूड्स का सेवन, मिलेगी ताकत और बच्चा होगा हेल्दी

Vegetarian Superfoods For Pregnant Women: प्रेग्नेंसी में वेजिटेरियन महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए इन सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिए। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Nov 24, 2023 13:35 IST
प्रेग्नेंसी में वेजिटेरियन महिलाएं करें इन 5 सुपरफूड्स का सेवन, मिलेगी ताकत और बच्चा होगा हेल्दी

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Vegetarian Superfoods For Pregnant Women: प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए खास होता है। इसमें महिला को अपनी सेहत के साथ पेट में पल रहे भ्रूण की सेहत का भी ख्याल रखना होता है। इस समय महिलाओं को शरीर में कमजोरी होने के साथ एनर्जी भी काफी कम होता हैं। इस समय महिलाओं को डाइट में प्रोटीन और फाइबर को अवश्य शामिल करना चाहिए, जिसे महिला को ताकत मिलने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रख सकें। स्वस्थ भोजन के साथ-साथ नियमित व्यायाम से शरीर को हेल्दी रखा जा सकता है। बहुत से लोगों के ये कहते हुए आपने अवश्य सुना होगा कि महिला को प्रेग्नेंसी के समय नॉनवेज का सेवन अवश्य करना चाहिए, जिससे बच्चे को सही पोषण मिल सकें। लेकिन बहुत सी महिलाए पूरी तरह वेजिटेरियन होती है। ऐसे में उनके लिए ये काफी मुश्किल हो जाता है कि वह वह वेजिटेरियन में ऐसे कौन से फूड्स का सेवन करें, जो बच्चे और उनके लिए सेहतमंद हो। आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे है, जिनको महिलाएं प्रेग्नेंसी में आसानी से सेवन कर सकती हैं। इनके सेवन से वह तंदरुस्त रहेगी और हेल्दी बच्चे को जन्म भी देगी। इन फूड्स के बारे में जानने के  लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

टोफू

टोफू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन के। इसके मौजूद कैल्शियम के सेवन से हड्डियांमजबूत होने के साथ शरीर की थकावट भी दूर होती हैं। टोफू के सेवन से बच्चे के अंग निर्माण में मदद मिलती है।

एवोकाडो

एवोकाडो हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी होता है। इसमें प्रोटीन, फोलिक एसिड, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 और कैलोरी पाई जाती हैं। इसके सेवन से बच्चे के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को बनाने में मदद करता हैं। इसके सेवन से महिला को वजन बढ़ाने में मदद मिलती हैं।

tofu

साबुत अनाज 

साबुत अनाज पेट को लंबे समय तक भरकर रखने में मदद करता है। इसमें फोलिक एसिड, फाइबर और विटामिन बी पाया जाता हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ शरीर को ताकत भी देता है। इसमें मौजूद फाइबर गैस, अपच और कब्ज की समस्या से राहत देता है।

इसे भी पढ़ें- बच्चे के जन्म से पहले मां डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, मिलेगा पोषण और सही होगी बच्चे की ग्रोथ

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी में थायमिन, फोलिक एसिड, विटामिन ई, ए, बी 6, सी, के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटेशियम, फाइबर और आयरन पाया जाता हैं। ये विटामिन स्वस्थ स्तन-दूध उत्पादन में सहायता करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाता हैं। इसके सेवन से रक्त प्रवाह में मदद मिलती हैं।

चना

प्रेग्नेंसी में चना खाने से शरीर हेल्दी रहता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और फोलिक एसिड पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ पेट को हेल्दी रखता है। इसमें मौजूद आयरन के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है। 

प्रेग्नेंसी में वेजिटेरियन महिलाओं को इन फूड्स का सेवन अवश्य करना चाहिए। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer