सर्दियों में लगाएं सब्जियों से बने ये 5 फेस मास्क, चेहरे पर रहेगा प्राकृतिक निखार

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए सर्दियों में सब्जियों से बने फेस मास्क फायदेमंद हो सकते हैं। जानें सब्जियों से फेस मास्क बनाने के तरीके।  

Written by: Isha Gupta Updated at: Nov 29, 2023 15:46 IST

Vegetable Face Mask For Winter: वातावरण में शुष्कता बढ़ने से सर्दियों में स्किन डल और ड्राई होने लगती है। ऐसे में स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेटेड रखने की जरूरत होती है। त्वचा को आंतरिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए डाइट जरूरी है, लेकिन बाहरी रूप से निखार लाने के लिए स्किन केयर ज्यादा जरूरी होता है। सर्दियों में प्राकृतिक निखार पाने के लिए सब्जियों से बने फेस मास्क फायदेमंद हो सकते हैं। इन फेस मास्क को प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है, साथ ही ये सर्दियों में होने वाली त्वचा की समस्याओं से भी राहत दे सकते हैं। 

सर्दियों में बनाएं सब्जियों के ये 5 फेस मास्क- Vegetable Face Masks For Glowing Skin 

गाजर का फेस मास्क- Carrot Face Mask 

स्किन को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रखने के लिए गाजर का फेस मास्क फायदेमंद हो सकता है। गाजर में बीटा-केरोटीन, विटामिन-सी और विटामिन-के मौजूद होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है।

यह फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 1 चम्मच कद्दुकस किया हुआ गाजर लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें। 

टमाटर और दही- Tomato Face Mask

सर्दियों में होने वाली डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या में यह फेस मास्क फायदेमंद हो सकता है। टमाटर का फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। आप इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़े- चेहरे पर लगाएं सब्जियों से बने ये 4 फेस मास्क, आएगा नेचुरल ग्लो

कद्दु का फेस मास्क- Pumpkin Face Mask

त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने के लिए आप कद्दु का फेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डार्क स्पॉट्स कम करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। कद्दु का फेस मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच कद्दु की प्यूरी लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।

खीरे का फेस मास्क- Cucumber Face Mask

खीरे का फेस मास्क त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है। यह फेस मास्क तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच कद्दुकस किया हुआ खीरा लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

इसे भी पढ़े- मुहांसों और चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएंगे सब्जियों से बने ये 4 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

आलू का फेस मास्क- Potato Face Mask

डल स्किन और डार्क स्पॉट्स से राहत पाने के लिए आलू का फेस मास्क फायदेमंद हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए बाउल में 1 चम्मच आलू का रस, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रहने दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। 

इस तरह से आप सब्जियों से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो इन फेस मास्क को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News