दुल्हन बनने वाली हैं, तो बालों पर इन 5 तरीकों से लगाएं शहद, बाल बनेंगे सिल्की और स्मूद

शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में दुल्हन बनने वाली लड़कियां अपने बालों को सिल्की-स्मूद बनाने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Akanksha Tiwari
Written by: Akanksha TiwariUpdated at: Nov 25, 2023 10:00 IST
दुल्हन बनने वाली हैं, तो बालों पर इन 5 तरीकों से लगाएं शहद, बाल बनेंगे सिल्की और स्मूद

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

नवंबर और दिसंबर के मौसम में शादियों के कई शुभ मुहूर्त हैं, जिसमें कई लड़कियां और लड़के शादी रचाने वाले हैं। शादी का पल हर किसी की जिंदगी में बेहद खास होता है और इसकी तैयारियां भी लोग कई दिनों पहले से शुरू कर देते हैं। शादी के दिन लड़कियां किसी राजकुमारी से कम नहीं दिखना चाहती हैं, जिसके लिए वह पार्लर में स्किन और बालों से जुड़े कई महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं। बालों पर होने वाले कैमिकल ट्रीटमेंट का असर ज्यादा समय तक नहीं टिकता है और बाल रूखे भी हो सकते हैं। ऐसे में दुल्हन बनने वाली लड़कियां अपने बालों को नेचुरली सिल्की-स्मूद बनाने के लिए शहद का इस्तेमाल (How to make your hair silky with honey) कर सकती हैं।

बालों को सिल्की बनाने के लिए शहद का इस्तेमाल - How To Use Honey For Silky Hair In Hindi

दही के साथ शहद

बालों को नेचुरली सिल्की (how to get silky hair naturally) बनाने के लिए आप शहद को दही के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद की तरह ही दही भी बालों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इस मिक्स को बनाने के लिए आपको 1 कप दही में 3 चम्मच शहद मिलाकर इसे अच्छे पेस्ट तैयार करना होगा। इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 30 से 40 मिनट तक रखें और फिर ताजे पानी से धो लें। शहद और दही का हेयर मास्क बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखता है।

इसे भी पढ़ें: बालों पर इस तरह करें अलसी का इस्तेमाल, सॉफ्ट और सिल्की बनेंगे बाल

कोकोनट ऑयल के साथ शहद

शहद में  विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो बालों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं और उन्हें झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। सर्दी के मौसम में बालों को सिल्की-स्मूद बनाने के लिए आप कोकोनट ऑयल के साथ शहद को मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। इसे बनाने के लिए आपको चम्मच नारियल के तेल में 2 चम्मच शहद को अच्छे से मिक्स करता होगा। इस हेयर मास्क को स्कैल्प पर मसाज करते हुए लगाएं और फिर 30 से 40 मिनट के बाद ताजे पाने से बालों को धोएं।

शैंपू के साथ शहद 

आप अपने शैंपू के साथ शहद मिलाकर भी बालों में लगा सकती हैं। इससे बाल सॉफ्ट और शाइनी नजर आएंगे। शैंपू के साथ बराबर मात्रा में शहद मिलाएं और फिर इस मिक्स से बालों को साफ करें। इस मिक्स से बालों को धोने के बाद आप खुद महसूस करेंगी कि आपके बाल पहले से ज्यादा शाइनी दिख रहे हैं।

honey

इसे भी पढ़ें: लंबे, घने और मजबूत बाल पाने के लिए इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क, जानें रेसिपी और फायदे

एलोवेरा के साथ शहद

एलोवेरा के साथ शहद का इस्तेमाल भी बालों को सिल्की-स्मूद बनाने (What is the secret to silky hair) में मदद करता है। इसके लिए 4 चम्मच ताजे एलोवेरा जेल में 2 चम्मच शहद मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। अगर आपके पास ताजा एलोवेरा जेल नहीं है तो आप बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। एलोवेरा के साथ शहद मिलाकर बनाया गया ये हेयर मास्क बालों पर 30 से 40 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें।

अलसी के साथ शहद

बालों को सिल्की-स्मूद बनाने के लिए आप अलसी के साथ शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 3 चम्मच अलसी के बीजों को रातभर के लिए भिगोकर रखना होगा और फिर अगली सुबह इसे पीसकर पेस्ट तैयार करें। अब अलसी के पेस्ट में 2 चम्मच शहद मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। इस मास्क को बालों पर अच्छे से लगाएं और फिर 30 से 40 मिनट के बाद बालों को धोएं। 

All Image Credit- freepik

 
Disclaimer