महिलाओं में कौन-कौन सी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं और इनसे कैसे बच सकते हैं? जानें डॉ निमेष द

विविधBy Onlymyhealth editorial teamNov 21, 2023

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी ओनलीमायहेल्थ की विशेष सीरीज Mental Health A-Z के इस छठवें एपिसोड में प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ निमेष देसाई, जिन्हें इस क्षेत्र में 40 सालों से ज्यादा का अनुभव है, बता रहे हैं F for Female Mental Health के बारे में। डॉ निमेष कहते हैं कि महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं पुरुषों से अलग हो सकती हैं। इसके कई कारण होते हैं। इसलिए जब स्वास्थ्य समस्याओं की बात करें, तो महिलाओं की समस्याओं के बारे में अलग से बात करना ज्यादा ठीक है। यही नहीं मनोवैज्ञानिक तौर पर देखें, तो महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी अलग होता है।

क्यों पुरुषों से अलग होती हैं महिलाओं की मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं?

  • बायोलॉजिकल कारण या हार्मोनल कारण
  • मानोवैज्ञानिक कारण
  • सामाजिक कारण
  • आर्थिक कारण

डॉ देसाई बताते हैं कि महिलाओं में 12-15 साल की उम्र से (जब पीरियड्स शुरू होते हैं) लेकर 45-50 की उम्र तक (जब मेनोपॉज होता है) कुछ इमोशनल समस्याएं देखी जाती हैं। पहले इन्हें प्रीमेंस्टुअल सिंड्रोम (PMS) कहा जाता था लेकिन अब इसे प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) कहते हैं। इसके अलावा डिलीवरी या लेबर के बाद भी महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिन्हें पोस्ट पार्टम समस्याएं कहते हैं। इसके अलावा मेनोपॉज के समय भी महिलाओं को ढेर सारी मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस वीडियो में डॉ देसाई ने इन मानसिक समस्याओं के साथ-साथ इनसे निपटने के तरीके भी बताए हैं। इनके बारे में पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो को अंत तक देखें। अगर आपकी जानकारी में कोई महिला किसी मानसिक समस्या से जूझ रही है, तो ये वीडियो उनके साथ जरूर शेयर करें। सेहत और स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी और जानकारीपरक वीडियोज देखने के लिए ओनलीमायहेल्थ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Disclaimer