कैलोरी बर्न करने के लिए घर में करें ये 3 योग

अगर आप कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है इसके लिए कुछ योगासन है जिसे घर में ही कर सकते हैं। यह तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं। इसके साथ साथ आपके शरीर को स्वस्थ रखता है।

Atul Modi
Written by: Atul ModiUpdated at: Jun 01, 2017 18:22 IST
कैलोरी बर्न करने के लिए घर में करें ये 3 योग

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

आप कैलोरी बर्न करने के लिए बहुत सारे तरीके अपनाते है जैसे की जिम, डाइट प्लान और व्यायाम। जिससे आपको उस समय फायदा भी मिलता है। लेकिन जैसे ही आप इसे छोड़ते है वापस पुराने शेप में आ जाते है। अगर आप कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है इसके लिए कुछ योगासन है जिसे घर में ही कर सकते हैं। यह तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं। इसके साथ साथ आपके शरीर को स्वस्थ रखता है।

इसे भी पढ़ें: मिर्गी रोग को जड़ से खत्‍म करता है ये प्राणायाम!

प्लैंक पोज़

इस पोज़ के द्वारा आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हो क्यूंकि इस पोज़ को करने के लिए आपके शरीर की सारी मसल्स में खिचाव होता है। इस पोज़ में आप ज्यादा समय तक रुक सकते है। इसे आप 30 सेकंड से लेकर 5 मिनट तक कर सकते है। इस पोस का अभ्यास करने से आपके मेटाबोलिज्म में वृद्धि होती है। जिससे कैलोरी बर्न होती है।

 

चेयर पोज़

यह पोज़ सबसे सरल और सुरक्षित है। इससे शरीर की सारी मसल्स सक्रीय होती है। वैसे तो इस पोज़ से पुरे शरीर का फैट कम होता है, लेकिन यह खासकर हिप्स, पेट और जांघो पर काम करता है।

 

व्हील पोज़

व्हील पोज़ को चक्रासन भी कहते है। इससे खासकर पेट की कैलोरी बर्न होती है। इसे करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाये। अब दोनों हाथों को सर के पास लेकर आये। दोनों पैरों को भी पास में लाये। फिर अपनी शरीर को ऊपर की ओर ले जाये। कुछ देर तक इसी पोजीशन में बने रहे। रिलैक्स होने के बाद दोबारा से इसे करे।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Yoga In Hindi

Disclaimer