Smog से हो रही है आंखों में दिक्कत, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Tips To Protect Eyes From Air Pollution: क्या आपको भी स्मॉग के कारण आंखों समस्याएं हो रही हैं, तो फॉलो करें ये टिप्स। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Nov 07, 2022 10:15 IST
Smog से हो रही है आंखों में दिक्कत, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Tips To Protect Eyes From Air Pollution: इन दिनों वायु प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है। वायु प्रदूषण हमारी हेल्थ पर बुरा असर डालता है। अधितकर लोग ये, तो जानते हैं कि स्मॉग हमारे फेफड़ों को बहुत नुकसान पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मॉग सीधा हमारी आंखों पर भी असर डालता है। जिस कारण आंखे सीधे प्रभावित होती है। जिस कारण आंखों में जलन, खुजली, आंखे लाल होना और आंखों में पानी आना आदि समस्याएं होने लगती हैं। कई लोग आंखों में समस्या होने पर इसे अवॉयड करते है। लेकिन इन समस्याओं को नजरअंदाज करने से आंखों को काफी नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में आंखों की केयर करना काफी जरूरी हो जाता है। इन टिप्स को फॉलो करके आप आंखों को हेल्दी रख सकते हैं और साथ ही आंखों में हो रही परेशानी को भी दूर कर सकते हैं। 

ठंडे पानी से धोएं आंखें

आंखों को स्मॉग से बचाने के लिए आंखों को नियमित तौर भी ठंडे पानी से धोते रहें। ऐसा करने से आंखों की जलन, लालिमा और खुजली की समस्या दूर होगी। लेकिन ध्यान रखें आंखों को धोने से पहले हैंडवॉश अवश्य करें। बिना हाथ धोएं आंखों को छुने से इंफेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

खुद को हाइड्रेट रखें

स्मॉग से हो रही आंखों की परेशानी को दूर करने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना काफी जरूरी होता है। क्योंकि ऐसा करने से आंखों में सूखापन और आंखों में मौजूद कचड़ा को आंसूओं के जरिए हटाने में मदद मिलती है। सही मात्रा में पानी पीने से शरीर से कई बीमारियां दूर होने के साथ आंखे भी हेल्दी रहती है।

फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें

अगर आपकी आंखों में ड्रायनेस काफी बढ़ गई है, तो फोन और लैपटॉप से दूर बना लें। क्योंकि इनकी स्क्रीन आंखों में डायनेस की समस्या को काफी बढ़ाती है। ऐसा लगातार करने से आंखों में खुजली और रेडनेस की समस्या कम होगी।

इसे भी पढ़ें- त्योहारों के बाद फिटनेस रूटीन दोबारा शुरू करने के 5 टिप्स

eyes

आंखों पर मेकअप का इस्तेमाल न करें

अगर आप घर से बाहर जा रही हैं, तो इस दौरान आंखों के मेकअप से बचें। क्योंकि स्मॉग के समय आंखों पर मेकअप करने से आंखों को नुकसान हो सकता है। स्मॉग और मेकअप आंखों में इरिटेशन को बचा सकता है। जिससे आंखों में खुजली और आंखे लाल होने जैसी समस्या बढ़ सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए जब भी बाहर से आएं, तो आते ही आंखों को धोएं। 

हेल्दी डाइट लें

जी हां, आप स्वस्थ आहार लेने से आंखों को हेल्दी रख सकते है। डाइट में विटामिन ए पदार्थों  को बढ़ाएं। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढने के साथ आंखे भी लंबे समय तक हेल्दी रहती है। डाइट में गाजर, ब्रोकली, संतरा, अंडे और हरी पत्तेदार सब्जियां आदि को खाएं। 

इसे भी पढ़ें- बालों के लिए वरदान है नारियल का दूध, जानें इसे लगाने के 5 फायदे

ऊपर बताए गए सभी उपाय स्मॉग से आंखों को बचाने में मदद करेंगे। लेकिन अगर आपको लगातार आंखों में दिक्कत बनी रहे, तो डॉक्टर के सुझाव पर ही दवाई का सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer