Doctor Verified

Vaginal Smell Tips: योनि से आती है बदबू, तो अपनाएं ये 5 टिप्स जिनसे मिलेगा छुटकारा

Vaginal Smell: महिलाओं में वजाइना से स्मेल आना आम समस्याओं में से एक है। आइए जानें इसे प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए कुछ टिप्स। 

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Nov 15, 2023 15:19 IST
Vaginal Smell Tips: योनि से आती है बदबू, तो अपनाएं ये 5 टिप्स जिनसे मिलेगा छुटकारा

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

How To Get Rid of Vaginal Odor At Home: महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से लेकर मेनोपॉज तक कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में शामिल है वजाइना से स्मेल आने की समस्या। इस समस्या में वजाइना से बदबू आने लगती है, कई बार यह समस्या पीरियड्स खत्म होने के बाद ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में पास बैठे व्यक्ति को भी असहज महसूस हो सकता है। इसके कारणों की बात करें तो अनहेल्दी चीजें खाने, हाइजीन पर ध्यान न देने और वजाइनल इन्फेक्शन से ग्रस्त होने पर यह समस्या हो सकती है। लेकिन अगर कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव किये जाए, तो इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें वजाइनल स्मेल से छुटकारा पाने के लिए कुछ टिप्स। 

vaginal smell

योनि की बदबू से छुटकारा पाने के लिए टिप्स- How To Get Rid of Vaginal Smell

खूब पानी पिएं

वजाइनल स्मेल को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। इससे शरूर में जमें टॉक्सिन्स निकल जाते हैं और बॉडी भी हाइड्रेटेड रहती है। इससे यूरिन और वजाइना से बदबू आने की समस्या भी कम होने लगती है। 

पैंटी रोज बदलें

अगर आप कई बार पैंटी चेंज करना अवॉइड करती हैं, तो इससे वजाइना से बदबू आने की समस्या बढ़ सकती है। इसके कारण वजाइनल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है, इसलिए नियमित रूप से पैंटी बदलना न भूलें। 

इसे भी पढ़े- vaginal odour: क्या प्रेगनेंसी में वजाइना से बदबू आना नॉर्मल है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

हाइजीन मेंटेन रखें

जब भी आप पेशाब के लिए जाएं, तो वजाइना को क्लीन करना न भूलें। इससे बैक्टीरिया के जमा होने की संभावना भी कम होगी और वजाइना से स्मेल नहीं आएगी। साथ ही ध्यान रखें कि आप वजाइना को वॉश करने के बाद टिशू से क्लीन जरूर करें।

हेल्दी डाइट लेना जरूरी

आजकल हर किसी को जंक और प्रोस्टेट फूड की आदत होती है। लेकिन यह आदत वजाइना से स्मेल आने का कारण भी बन सकती है। ज्यादा शुगरी और ऑयली चीजें वजाइना के पीएच लेवल को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए ऐसे में हेल्दी डाइट लेने की जरूरत होती है। 

सेक्स के बाद भी वजाइना क्लीन करें

अक्सर फिजिकल इंटिमेसी के बाद कई महिलाएंं वजाइना क्लीन करना भूल जाती हैं। यह वजाइनल इन्फेक्शन और स्मेल बढ़ने का कारण बन सकता है। इसलिए सेक्स के बाद भी वजाइना को अच्छे से क्लीन करना चाहिए। इससे वजाइनल इन्फेक्शन का खतरा कम होता है और वजाइना से बदबू आने की समस्या भी नहीं होती। 

इसे भी पढ़े- वजाइना की बदबू से हैं परेशान तो एक बार अपनाकर देखें ये 3 आसान घरेलू नुस्खे, बहुत जल्दी दूर होगी समस्या

इन टिप्स से आपको वजाइनल स्मेल से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन अगर आपके साथ यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो बिना देरी किये एक्सपर्ट से संपर्क करें। हाइजीन और डाइट पर ध्यान देने से वजाइनल स्मेल को कम किया जा सकता है। अगर आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। इसी तरह से और आर्टिकल आप ओनलीमाय हेल्थ की वेबसाइट पर पड़ सकते हैं। 

 
Disclaimer