Doctor Verified

Low Blood Sugar: ब्लड शुगर लेवल कम होने पर क्या करें? फॉलो करें डॉक्टर के बताए ये 5 तरीके

Tips To Follow When Sugar Level Drops: लो ब्लड शुगर होने पर इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Nov 27, 2023 15:00 IST
Low Blood Sugar: ब्लड शुगर लेवल कम होने पर क्या करें? फॉलो करें डॉक्टर के बताए ये 5 तरीके

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Tips To Follow When Sugar Level Drops: डायबिटीज की समस्या इन दिनों लोगों के बीच काफी तेजी से फैल रही है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, खानपान में कमी और फिजिकली एक्सरसाइज न करने की वजह से शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता हैं, जिससे डायबिटीज की समस्या होती है। डायबिटीज होने पर कई बार हाइपोग्लाइसीमिया यानि लो ब्लड शुगर की भी समस्या हो जाती है। इस स्थिति में व्यक्ति का रक्त शर्करा का स्तर सामान्य सीमा से नीचे गिर जाता है। लो ब्लड शुगर होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं जैसे दिल का दौरा, गुर्दे की बीमारी, नेत्र रोग और मस्तिष्क रक्तस्राव हो सकता है। हाइपोग्लाइकेमिया कुछ रोगियों में पाचन संबंधी समस्याएं भी सकती हैं। निम्न रक्त शर्करा मधुमेह रोगियों में आम है, यह उन लोगों को भी प्रभावित कर सकता है जो मधुमेह से पीड़ित नहीं हैं। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से कि लो ब्लड शुगर होने पर क्या करना चाहिए।

कार्बोहाइड्रेट का सेवन 

लो ब्लड शुगर होने पर रोगी को कार्बोहाइड्रेट चीजों का सेवन करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ ब्लड शुगर का लेवल भी बढ़ता है। लो ब्लड शुगर होने पर फलों का रस और सोडा का सेवन किया जा सकता हैं। ऐसा करने से रक्त शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ता है। रक्त शर्करा बढ़ने के बाद डाइट में साबुत अनाज और हेल्दी चीजों का सेवन करें।

हाइड्रेटेड 

लंबे समय तक डिहाइड्रेट रहने की वजह से भी लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचाव के लिए समय समय शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहें। पानी पीने से कार्बोहाइड्रेट ठीक से पचता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

hydrate

अधिक चीनी के सेवन से बचें

लो ब्लड शुगर होने पर अत्यधिक चीनी के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा करने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। ऐसे में लो ब्लड शुगर होने पर सीमित मात्रा में ही मीठे का सेवन करें। अगर दिक्कत का सामना कर रहे है, तो एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये 3 तरह की रोटियां, डाइट में जरूर करें शामिल

हेल्दी डाइट

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना जरूरी होता है। डाइट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट का डाइट में शामिल करें। ऐसा करने से बीमारियों से बचाव होगा और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

एक्टिव रहे

नियमित व्यायाम करने से शरीर एक्टिव रहेगा और बीमारियों से बचाव होगा। व्यायाम करने से शरीर का इंसुलिन लेवल कंट्रोल होता है और लो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। व्यायाम के साथ योग और मेडिटेशन भी किया जा सकता हैं।

लो ब्लड शुगर होने पर इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, लो ब्लड शुगर होने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

 

Disclaimer