Doctor Verified

बच्चों के साथ समय बिताकर एंग्जायटी कम करते हैं Shah Rukh Khan, जानें फैमिली टाइम क्यों है जरूरी?

एक्टर शाहरुख खान एंग्जायटी कम करने के लिए अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं। जानें मेंटल हेल्थ के लिए क्यों जरूरी है अपनों के साथ वक्त बिताना। 

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Nov 23, 2023 19:55 IST
बच्चों के साथ समय बिताकर एंग्जायटी कम करते हैं Shah Rukh Khan, जानें फैमिली टाइम क्यों है जरूरी?

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Importance of Spending Time With Family: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहरुख सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहते हैं। साथ ही फैंस द्वारा पूछे गए सवालों पर भी हमेशा रिएक्शन देते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक फैंस ने शाहरुख से पूछा कि वो एंग्जायटी या नर्वस होने पर खुद को कैसे संभालते हैं, तो इस पर रिप्लाई करते हुए शाहरुख ने अपने बच्चों के साथ समय बिताना इसका समाधान बताया। हर व्यक्ति के लिए उसकी फैमिली पहली प्राथमिकता होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अपनों के साथ समय बिताना व्यक्ति की मेंटल हेल्थ पर क्या असर डालता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि  सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आरती आनंद से। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें परिवार के साथ समय बिताना क्यों जरूरी है। 

shashrukh

अपनों के साथ समय बिताना क्यों जरूरी है- Why It Is Important To Spend Time With Family

कॉन्फिडेंस बढ़ता है

अपनों के साथ समय व्यतीत करने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। परिवार से मिलने वाला सपोर्ट आपको किसी भी तनाव से बाहर निकलने मेंं मदद कर सकता है। अगर आप बहुत उदास महसूस कर रहे हैं या परेशान है, तो ऐसे में अपने करीबियों के साथ वक्त बिताने से आपको रिलैक्स महसूस होगा। 

स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है

अपने करीबियों के साथ थोड़ा वक्त बिताने से आपकी स्ट्रेस और एंग्जायटी भी कम होगी। अगर आप किसी वजह से परेशान है, तो ऐसे में कुछ देर अपनों के बीच बैठने से आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे हैं। 

इसे भी पढ़े- एंग्जाइटी से हैं परेशान? जानें दूर करने के आसान टिप्स

बच्चों की मेंटल हेल्थ को भी होता है फायदा

जब आप बच्चों के साथ समय बिताते हैं, तो इससे बच्चों की मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। आपके साथ समय बिताकर बच्चे भी अच्छा महसूस करेंगे और फैमिली टाइम की वैल्यू समझ पाएंगे। इससे बच्चे भी खुलकर बात कर पाएंगे और अपनी परेशानी आपसे बांट पाएंगे।

चल रही समस्याओं का समाधान होता है

जब परिवार में कोई समस्या चल रही होती है, तो ऐसे में रिश्तों में भी दूरियां बढ़ जाती हैं। इसलिए अपने परिवार के साथ समय बिताना और बैठकर बातें करना जरूरी है। इससे परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान भी हो पाता है। 

इसे भी पढ़े- एंग्जायटी का संकेत हो सकते हैं ये 5 छिपे हुए लक्षण, सामान्य समझकर न करें अनदेखा

परिवार के साथ बॉन्ड स्ट्रांग होता है

अगर आप अपने परिवार के साथ रोज समय बिताते हैं और बात करतें हैं, तो इससे आपको अपनों के बाद स्ट्रांग बॉन्ड बनाने में मदद मिलेगी परिवार के साथ संबंध अच्छे होने से आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे।

इस तरह से अपनों के साथ समय बिताना आपके मानसिक स्वास्थ्य को फायदा करता है। चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों न हो, लेकिन परिवार के साथ समय जरूर बिताएं।

 
Disclaimer