Doctor Verified

पुरुषों की फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 5 चीजें, जरूर दें ध्यान

लाइफस्टाइल से जुड़ी कई गलतियां पुरुषों की इंफर्टिलिटी की कारण बन सकती हैं। आइए इस लेख में जानें इस बारे में।

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Oct 19, 2023 19:02 IST
 पुरुषों की फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 5 चीजें, जरूर दें ध्यान

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

How To To Increase Fertility In Male: हर कपल का सपना होता है कि उनकी भी अपनी संतान हो। लेकिन कई बार इंफर्टिलिटी की समस्या होने पर उनके लिए कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। वहीं गर्भधारण की बात आने पर हर कोई महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य की बात करता है, जबकि महिलाओं की तरह पुरुषों का प्रजनन स्वास्थ्य भी उतना ही मायने रखता है। गर्भधारण के लिए पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी सही होना बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ मामलों में लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं के कारण पुरुषों की फर्टिलिटी को नुकसान हो सकता है। इस बारे में बात करते हुए हार्मोन एंड गट हेल्थ कोच और डायटिशियन मनप्रीत कालरा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने पुरुषों की फर्टिलिटी को नुकसान करने वाले कारको के बारे में बताया है। साथ ही पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने वाले माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पर भी बात की है।  

fertility

पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित करने वाले कारक- Things That Can Impact Male Fertility In Hindi 

ज्यादा तनाव लेना

तनाव न सिर्फ हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि इससे पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। ज्यादा तनाव लेने से शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है, जो स्पर्म क्वालिटी को भी प्रभावित कर सकता है। 

जंक और प्रोस्टेट फूड

जंक और प्रोस्टेट फूड तैयार करने के लिए प्रिजर्वेटिव्स और रिफाइंड प्रोडक्ट इस्तेमाल किये जाते हैं। ये चीजें हमारे पाचन के साथ पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। वहीं लंबे समय पर इनके सेवन से पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़े- फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुष करें इन 15 फूड्स और हर्ब्स का सेवन, बेहतर होगा स्टैमिना

खराब लाइफस्टाइल

खराब लाइफस्टाइल की आदतों के कारण भी पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। इनमें अस्वस्थ खानपान और शारीरिक व्यायाम न करने जैसी आदतों को शामिल किया गया है। 

ज्यादा शराब पीना 

शराब पीने के कारण न सिर्फ आपके ब्रेन और लीवर को नुकसान होता है, बल्कि यह पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या को भी बढ़ा सकता है। 

देर रात तक काम करना

देर रात तक काम करने के कारण आपके शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता है। इससे आपमें थकावट, कमजोरी, सुस्ती की समस्या रहती है। वहीं ये पुरुषों में फर्टिलिटी कम करने का कारण भी बन सकता है। 

इसे भी पढ़े- पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाते हैं ये 5 हर्ब्स, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे

पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए माइक्रो न्यूट्रिएंट्स- Micro Nutrients That Can Increase Male Fertility

को-एंजाइम

को-एंजाइम एक आवश्यक माइक्रो न्यूट्रिएंट है, जो पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह एंजाइम पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप पालक और मूंगफली को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

फोलिक एसिड

फोलिक एसिड न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में भी मददगार है। यह स्पर्म को डीएनए डैमेज से बचाने और स्पर्म हेल्थ मेंटेन रखने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप ब्रोकली और पत्तेदार हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

जिंक भी जरूरी 

डाइट में जिंक की मात्रा बढ़ाने से न सिर्फ आपमें एनर्जी बनी रहेगी, बल्कि यह  पुरुषों की फर्टिलिटी को भी फायदा पहंचाता है। इसके सेवन से स्पर्म की क्वालिटी और बनावट बेहतर होती है। इसके लिए आप डाइट में काजू, छोले, कद्दू शामिल कर सकते हैं। 

 
Disclaimer