Doctor Verified

हाई ब्लड शुगर से हृदय रोग होने के संकेत हैं ये 5 लक्षण, डायबिटीज रोगी न करें नजरअंदाज

डायबिटीज एक बेहद आम समस्या बन गई है। इसकी वजह से किडनी और हृदय रोग भी हो सकते हैं। आइए, जानते हैं डायबिटीज में हृदय रोग होने के लक्षण- 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Nov 11, 2023 10:55 IST
हाई ब्लड शुगर से हृदय रोग होने के संकेत हैं ये 5 लक्षण, डायबिटीज रोगी न करें नजरअंदाज

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Diabetic Heart Disease in Hindi: खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से दुनियाभर में डायबिटीज रोग तेजी से फैल रहा है। बच्चे, बड़े हों या बुजुर्ग, सभी उम्र के लोग डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज रोग तब होता है, जब शरीर में इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में कई तरह की शारीरिक दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। डायबिटीज शरीर के कई अंगों जैसे- किडनी, हृदय और आंखों को प्रभावित करने लगता है। जी हां, डायबिटीज रोगी में हृदय रोग विकसित होने की संभावना अधिक रहती है। आपको बता दें कि डायबिटीज की वजह से हृदय रोग या स्ट्रोक होने की संभावना बढ़ जाती है। टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में हृदय रोगों का जोखिम अधिक होता है। 

दरअसल,  डायबिटीज में ब्लड शुगर का स्तर अधिक हो जाता है। जब शरीर में ब्लड शुगर अधिक होता है, तो नसों और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचने लगता है। इस स्थिति में कोरोनरी धमनी अवरुद्ध हो जाती है। कोरोनरी धमनी के अवरुद्ध होने की वजह से हृदय तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं। इससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। प्रारंभिक अवस्था में डायबिटीज रोगी में हृदय रोगों का कोई लक्षण नजर नहीं आता है। जब हृदय की स्थिति बिगड़ने लगती है, तब लक्षण महसूस होने लगते हैं। तो आइए, फैमिली फिजिशियन के अध्यक्ष डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं डायबिटीज के कारण होने वाले हृदय रोगों के लक्षण- Symptoms of Diabetic Heart Disease in Hindi

1. सांस लेने में तकलीफ

डायबिटीज की वजह से जब हृदय रोग होता है, तो सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है और सांस लेने में दिक्कत हो, तो इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। सांस लेने में तकलीफ होने पर आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। अगर सीने में जकड़न और दबाव भी महसूस हो, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। 

2. थकान

बार-बार थकान लगना, डायबिटीज रोग का एक बेहद आम लक्षण होता है। डायबिटीज रोगियों को थोड़ा-सा काम करने के बाद ही थकान महसूस होने लगती है। खासकर, जब डायबिटीज की वजह से हृदय रोग पैदा होने लगता है, तो थकान के साथ ही कमजोरी का अनुभव भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको काम न करने या थोड़ा-सा काम करने पर ही थकान लग जाती है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें।

इसे भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर से किडनी खराब होने के संकेत हैं ये 5 लक्षण, डायबिटीज रोगी न करें नजरअंदाज

3. चक्कर आना 

डायबिटीज रोगियों को हृदय रोग होने पर चक्कर भी आ सकते हैं। चक्कर आना, हृदय रोग का एक बेहद आम लक्षण होता है। अगर आपको बार-बार चक्कर आने जैसी समस्या होती है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चक्कर आना आपकी खराब स्थिति का संकेत हो सकता है। कई लोगों को बेहोशी के लक्षण का अनुभव भी हो सकता है।

high blood sugar

4. पैरों और टखनों में सूजन

अगर आपके पैरों और टखनों में सूजन रहती है, तो यह भी डायबिटीज की वजह से होने वाले हृदय रोग होने का एक लक्षण हो सकता है। जब डायबिटीज रोगियों में हृदय रोग जन्म लेने लगता है, तो इस स्थिति में रक्त का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह से पैरों और टखनों में सूजन आ सकती है। अगर आपको भी सूजन जैसे लक्षण नजर आए, तो अनदेखा न करें।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के कारण बढ़ जाता है हार्ट और किडनी रोगों का खतरा, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

5. छाती में दर्द- Chest Pain in Hindi

छाती में दर्द होना, हृदय रोग का एक सामान्य लक्षण होता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं और आपको छाती में दर्द हो, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। यह हृदय रोग के शुरुआत होने का संकेत हो सकता है। इसके साथ ही, आपकोो गर्दन, पीठ और हाथों में भी दर्द महसूस हो सकता है।

अगर आप एक डायबिटीज रोगी है, तो आपको हृदय और किडनी रोगों से बचने के लिए अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। साथ ही, अगर कोई शुरुआती लक्षण नजर आए, तो उसे नजरअंदाज भी न करें।

Disclaimer