शरीर को लचीला बनाना चाहते हैं तो करें ये 4 एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे

शरीर को लचीला बनाने के लिए आप इन 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। 

Katyayani Tiwari
Written by: Katyayani TiwariUpdated at: Nov 16, 2023 16:21 IST
शरीर को लचीला बनाना चाहते हैं तो करें ये 4 एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

ऑफिस या घर पर देर तक एक ही स्थान पर बैठकर काम करने या लॉन्ग ड्राइविंग करने आपकी बॉडी जाम हो जाती है, जिस कारण चलने-फिरने, उठने-बैठने और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। शरीर को किसी एक्टिविटी में न रखने के कारण आपकी मसल्स टाइट हो जाती है, जिससे खोलने के लिए जरूरी है कि आप अपने डेली रूटीन में कुछ ऐसे स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को शामिल करें, जो आपके शरीर को लचीला बनाने में मदद कर सके। इंस्टाग्राम पर MyHealthBuddy नाम के हेल्थ और वेलनेस पेज पर एक पोस्ट शेयर कर शरीर का लचीलापन बढ़ने के कुछ आसान एक्सरसाइज शेयर किए हैं। 

शरीर को लचीला बनाने के लिए करें ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज - 4 Stretching Exercises To Make Your Body Flexible in Hindi 

1. हैमस्ट्रिंग से ओएच रीच तक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज 

इस एक्सरसाइज को करने से आपका हैमस्ट्रिंग को लचीला और गतिशील बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह आपके पॉश्चर को भी बेहतर बनाने का काम करता है और पीठ दर्द, घुटने के दर्द और पैर के दर्द से राहत मिलता है। 

2. पिजन टी फ्रेम स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by MyHealthBuddy (@myhealthbuddy)

पिजन टी फ्रेम पोज आपके हिप फ्लेक्सर्स को फैलाती है। यह एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाए रखने में मदद करती है। पिजन पोज रीढ़ की हड्डी के आसपास की मांसपेशियों और टेंडनों को फैलाती है, जिससे पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत मिल सकती है और आपके शरीर को लचीला होने में मदद मिलती है। 

3. स्पाइडर लंज रोटेशन एक्सरसाइज

रोटेशन के साथ स्पाइडर लंज एक स्ट्रेचिंग व्यायाम है जो ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग में गहरा खिंचाव पैदा कर सकता है। इस एक्सरसाइज को करने से पीठ के निचले हिस्से, कूल्हे और हैमस्ट्रिंग की गतिशीलता में सुधार होता है और यह हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाने में भी मदद करता है। 

इसे भी पढ़े : पीठ दर्द और वेरिकोज वेन्स की समस्या में करें ये 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, Rujuta Diwekar से जानें करने का तरीका

4. प्रोन तैराक एक्सरसाइज 

प्रोन तैराक एक्सरसाइज आपके शरीर की गतिशीलता और लचीलेपन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इस एक्सरसाइज को करने से कंधे की गति और मुद्रा की सीमा में सुधार होता है, कोर मांसपेशियों, ग्लूट्स और पीठ पर काम करती हैं, ऊपरी पीठ और कंधों की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। 

शरीर के लचीला होने के फायदे - Benefits Of Body Flexibility in Hindi 

    • लचीला शरीर आपकी मांसपेशियों को सबसे प्रभावी ढंग से काम करने के लिए सक्षम बनाता है। 
    • रोजाना होने वाली गतिविधियों को करने के लिए आपकी क्षमता बढ़ाता है। 
    • चोट लगने का जोखिम कम होता है। 
    • शारीरिक गतिविधियों जैसे स्पोर्ट्स, डांस या अन्य गतिविधियों में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 
    • मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। 
    • जोड़ों को मजबूत रखता है। 

रोजाना सिर्फ 5 से 10 मिनट इन एक्सरसाइज को करने से आप एक फिट और लचीला शरीर पा सकते हैं, तो देर किस बात की आज से ही इन व्यायामों को अपने रूटीन में शामिल करें। 

Image Credit : Freepik 

 

 

Disclaimer