True Story

प्र‍िया परम‍िता पॉल रोज करती हैं यह फेस मसाज, बढ़ा न‍िखार और जीता ब्यूटी पेजेंट का ताज

चेहरे की माल‍िश करने से त्‍वचा में ग्‍लो आता है और त्‍वचा जवां नजर आती है। जानते हैं चेहरे की मसाज पर क्‍या रहा प्र‍िया का अनुभव।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Jul 25, 2023 11:30 IST
प्र‍िया परम‍िता पॉल रोज करती हैं यह फेस मसाज, बढ़ा न‍िखार और जीता ब्यूटी पेजेंट का ताज

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Face Massage Benefits: प्र‍िया ने बताया क‍ि बचपन से उनकी यह इच्‍छा रही है क‍ि उनकी त्‍वचा प्र‍िया की मां और नानी की तरह ही हो। प्र‍िया बताती हैं क‍ि उन्‍होंने अपनी नानी और मां को कभी क‍िसी बाजार के उत्‍पाद का इस्‍तेमाल करते नहीं देखा। न ही उनकी नानी और मां के चेहरे पर क‍िसी तरह का कोई दाग या प‍िंपल प्र‍िया ने कभी नहीं देखा। प्र‍िया भी यही चाहती थीं क‍ि उनकी त्‍वचा भी बि‍ल्‍कुल साफ नजर आए। लेक‍िन जब प्र‍िया आठवीं कक्षा में थी, तो वह देखती थींं क‍ि उनकी उम्र वाली अन्‍य लड़कियों की त्‍वचा पर प‍िंपल्‍स न‍िकल रहे हैं। प्र‍िया को यह डर था क‍ि कहीं उनके चेहरे पर भी प‍िंपल्‍स न न‍िकलने लगे। इस डर के चलते प्र‍िया ने स्‍कूल के द‍िनों से ही अपनी त्‍वचा का ख्‍याल रखना शुरू कर द‍िया। लेक‍िन जब वह एक्‍ट‍ि‍ंग कर‍ियर से जुड़ीं, तो उन्‍हें अपने चेहरे पर कई तरह के स्‍क‍िन और मेकअप प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करना पड़ा। इसका बुरा असर उनकी त्‍वचा पर पड़ने लगा। त्‍वचा को हेल्‍दी रखने के ल‍िए प्र‍िया ने फेस मसाज का सहारा ल‍िया। 

ओनलीमायहेल्‍थ की स्‍क‍िन केयर स्‍पेशल सीरीज में आज हम जानेंगे प्रि‍या परम‍िता पॉल (Priya Paramita Paul) का अनुभव। प्र‍िया ने अपने अनुभव के जर‍िए हमें बताया क‍ि कैसे चेहरे की माल‍िश करने की व‍िध‍ि ने उनके चेहरे की रंगत में सुधार क‍िया। आपको बता दूं क‍ि प्र‍िया म‍िस वर्ल्ड इंटरनेशनल एंबेसेडर 2022 का ख‍िताब अपने नाम कर चुकी हैं। प्र‍िया भारत की ओर से इस प्रत‍ियोग‍िता को जीतने वाली पहली मह‍िला रही हैं। यही नहीं बल्‍क‍ि प्र‍िया म‍िसेज इंड‍िया वर्ल्ड 2020-21 की टॉप 20 फाइनल‍िस्‍ट में से एक रही हैं। प्र‍िया इन द‍िनों मुंबई में रह रही हैं और वहीं से अपने एक्‍ट‍िंग कर‍ियर को बढ़ा रही हैं। मैंने प्र‍िया की वेट लॉस जर्नी को भी पहले आपके साथ शेयर क‍िया है। तो चल‍िए जानते हैं प्र‍िया की खूबसूरत स्‍क‍िन का राज।   

face massage benefits

फेस मसाज के जर‍िए बढ़ा चेहरे का ग्‍लो- Face Massage in Hindi 

प्र‍िया ने बताया क‍ि उनके ल‍िए त्‍वचा का ख्‍याल प्राकृत‍िक रूप से रखना जरूरी है। बाजार में जो उत्‍पाद म‍िलते हैं उनमें केम‍िकल्‍स होते हैं। ऐसे में वे त्‍वचा के सेल्‍स को डैमेज कर देते हैं। नेचुरल उत्‍पादों के जर‍िए त्‍वचा को नुकसान पहुंचने की आशंका कम होती है।प्र‍िया ने बताया क‍ि वह त्‍वचा को हेल्‍दी रखने के ल‍िए रोज चेहरे की माल‍िश करती हैं। इसके दो कारण हैं- पहला यह क‍ि जब  फेश‍ियल मसाज करते हैं, तो त्‍वचा के पोर्स खुल जाते हैं। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे त्‍वचा ग्‍लो करती हैं, त्‍वचा से गंदगी न‍िकल जाती है और एक्‍ने से बचाव होता है। जब हम फेस मसाज करते हैं, तो जॉ लाइन का शेप अच्‍छा होता है। स्कल्पटिंग के ल‍िए फेश‍ियल मसाज फायदेमंद होती है। प्र‍िया रात को सोने से पहले चेहरे की माल‍िश करती हैं। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लेती हैं। प्र‍िया ने बताया क‍ि वह अगले द‍िन सुबह फेसवॉश की मदद से चेहरे को साफ कर लेती हैं। इस रूटीन को रोज फॉलो करने से प्र‍िया के चेहरे के चेहरे पर नेचुरल न‍िखार रहता है।                 

फेश‍ियल ऑयल कैसे तैयार क‍िया?- How To Prepare Facial Oil  

प्र‍िया ने बताया क‍ि फेश‍ियल मसाज के ल‍िए वह कोकोनट ऑयल और मस्‍टर्ड ऑयल का इस्‍तेमाल करती हैं। पुराने समय में उनकी दादी-नानी इन्‍हीं ऑयल्‍स का इस्‍तेमाल त्‍वचा के ल‍िए क‍िया करती थीं। फेस मसाज के ल‍िए जो ऑयल तैयार करना है उसमें हल्‍दी म‍िलाएं। इसके बाद तेल में एसेंश‍ियल ऑयल म‍िक्‍स करें। जैसे- रोजमेरी ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, टी ट्री ऑयल आद‍ि। इस तेल से चेहरे की माल‍िश करें।   

फेस मसाज क्‍यों है त्‍वचा के ल‍िए फायदेमंद?- Benefits of Face Massage  

face massage benefits

  • फेस मसाज की मदद से चेहरे के तनाव को कम क‍िया जा सकता है। 
  • चेहरे की माल‍िश करने से रक्‍त संचार बेहतर होता है और त्‍वचा में ताजगी नजर आती है।  
  • चेहरे का ग्‍लो बढ़ता है और मांसपेश‍ियों को सक्र‍िय करने में मदद म‍िलती है।
  • माल‍िश करने से चेहरे को नमी म‍िलती है और ड्राई स्‍क‍िन की समस्‍या दूर होती है। 
  • चेहरे की माल‍िश करेंगे, तो त्‍वचा का लचीलापन बढ़ाने में मदद म‍िलेगी। 

इसे भी पढ़े- म‍िस वर्ल्ड इंटरनेशनल एंबेसडर 2022 की व‍िनर प्रि‍या ने कैसे घटाया 11 क‍िलो वजन? जानें उनकी कहानी

फेस मसाज करने के ल‍िए इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करें- Steps To Do Face Massage 

  • सबसे पहले अपने हाथों को अच्‍छी तरह से साफ कर लें।
  • चेहरे की माल‍िश करने से पहले चेहरे को भी अच्‍छी तरह से साफ कर लें।
  • अब चेहरे पर तेल अप्‍लाई करें। ऑयली स्‍क‍िन है, तो एलोवेरा जेल का प्रयोग भी कर सकते हैं। 
  • अब हाथों को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में छूएं और तेल को चेहरे पर फैलाएं।
  • चेहरे की माल‍िश करने के ल‍िए हाथों की उंगल‍ियों का इस्‍तेमाल करें। 
  • चेहरे पर धीमे स्‍ट्रोक‍िंग मोशन में मसाज करें।
  • चेहरे की माल‍िश करने की शुरुआत स‍िर से करें और धीरे-धीरे हाथों को नीचे की ओर लेकर आएं। 
  • चेहरे की माल‍िश करने के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। फ‍िर चेहरे पर मॉइश्चराइजर अप्‍लाई करके सो जाएं।
  • इससे आपके चेहरे पर अगले द‍िन ग्‍लो आएगा और ताजगी महसूस होगी।  

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकरी पसंद आई होगी। इस लेख को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक शेयर करें। ऐसी अन्‍य जानकारी के ल‍िए पढ़ें ओनलीमायहेल्‍थ का ग्रूम‍िंग सेक्‍शन।  

Disclaimer