Doctor Verified

क्या सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को बाजरे का सेवन करना चाहिए? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को बाजरा से बनी डिशेज अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। इसका गर्भवती महिला और उसके शिशु पर अच्छा असर पड़ता है। 

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Nov 24, 2023 10:00 IST
क्या सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को बाजरे का सेवन करना चाहिए? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Should Pregnant Women Eat Millets In Winter Know From Expert In Hindi: सर्दियां बढ़ रही हैं। इस दौरान हर व्यक्ति को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। जरा-सी लापरवाही व्यक्ति को बीमार कर सकती है। खासकर, प्रेग्नेंट महिला की बात की जाए, तो यह सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा होता है। इन दिनों महिलाओं को अपने खानपान के प्रति जरा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। वैसे, जिंदगी के इस मोड़ में महिलाओं की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है। ऐसे में, अगर महिलाएं अपनी लाइफस्टाइल और हेल्थ हैबिट्स का ध्यान न रखें, तो सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी कई समस्याएं उन्हें हो सकती है। इन दिनों, कई प्रेग्नेंट महिलाएं हेल्दी रहने के लिए बाजरा का सेवन करती हैं। बाजरा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है। ‘नेशनली इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की मानें, तो बाजरा में आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, पोटैशियम और फॉसफोरस जैसे कई तत्व पाए जाते हैं।’ इस लिहाज से देखा जाए, तो इसे डाइट में जरूरी तौर पर शामिल किया जाना चाहिए। तो क्या गर्भवती महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती हैं? क्या गर्भावस्था में बाजरा खाने से किसी तरह का नुकसान हो सकता है? आइए, जानते हैं, वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता गुप्ता से।

क्या गर्भावस्था में बाजरा खाया जा सकता है?- Is It Safe To Eat Millets During Pregnancy In Hindi

Is It Safe To Eat Millets During Pregnancy In Hindi

एक्सपर्ट के अनुसार, ‘प्रेग्नेंसी के दौरान बाजरा खाना सेहतमंद हो सकता है। बाजरे की रोटी, बाजरे की खिचड़ी जैसी कई हेल्दी रेसिपीज को गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इसमें आयरन, प्रोटीन और एसेंशियल फैट होता है, जो कि गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इससे बच्चे की ग्रोथ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। यही नहीं, गर्भावस्था में अगर बाजरा खाया जाए, तो इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। यह बात तो आज सभी जानते होंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड शुगर का कंट्रोल में रहना गर्भवती महिला के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा, यह भी माना बाजरा आसान से डाइजेस्ट हो जाता है। वैसे भी प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज एक सामान्य समस्या होती है। जैसे-जैसे दिन चढ़ते हैं, यह समस्या बढ़ती जाती है। इसलिए, विशेषज्ञ पौष्टिक चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। बाजरा को एक पौष्टिक विकल्प के रूप में लिया जा सकता है। हालांकि, किसी भी तरह की नई चीज को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वे अपने डॉक्टर से बात करें। यहां तक कि जो खा रही हैं, उसका सीमित मात्रा में सेवन करें। तभी इसके सभी लाभ मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाएं डाइट में शामिल करें बाजरा, इसे खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे

गर्भवती महिलाओं के लिए बाजरा खाने के फायदे- Benefits Of Eating Millets During Pregnancy in Hindi

डाइजेशन बेहतर होता हैः जैसा कि हमने कुछ देर पहले ही जिक्र किया है कि प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या आम हो जाती है। इसी तरह, डाइजेशन से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी प्रेग्नेंसी के दौरान हो सकती है। वहीं, अगर महिलाएं कुछ समय के लिए नियमित रूप से बाजरा खाती हैं, तो इससे उनका डाइजेशन बेहतर होता है, जिससे कब्ज या पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। आपको बता दें कि बाजरा, फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह जेस्टेशनल डायबिटीज और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इन 5 तरीकों से करें बाजरे का सेवन, रहेंगे सेहतमंद और बीमारियों से दूर

आयरन से भरपूरः प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की जरूरत हर महिला को होती है। आयरन बॉडी में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है। हीमोग्लोबिन शरीर में एक जगह से दूसरे जगत तक ब्लड के जरिए ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। आपको बता दें कि अगर महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाए, तो उन्हें प्रेग्नेंसी से जु़ड़ी कई तरह की जटिलताएं हो सकती हैं। यहां तक कि गर्भ में पल रहे भ्रूण के ग्रोथ पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है।

बच्चे की ग्रोथ बेहतर होती हैः बाजरा न सिर्फ गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही, यह गर्भ में पल रहे शिशु के ग्रोथ में भी अहम भूमिका निभाता है। बाजरा में फॉलिक एसिड होता है, जो कि गर्भावस्था के शुरुआती दिनों से ही होने वाली मां के लिए बहुत जरूरी होता है। यह भ्रण के नर्वस सिस्टम के डेवेलपमेंट में जरूरी योगदान देता है।

image credit: freepik

Disclaimer