Expert

स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

स्कैल्प फंगल इन्फेक्शन के कारण न केवल बालों की मजबूती मिल सकती है बल्कि बाल टूटने भी शुरू हो सकते हैं। जानते हैं इसके कारण, लक्षण और बचाव

Garima Garg
Written by: Garima GargUpdated at: Jan 14, 2022 14:12 IST
स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को अपने बालों की जड़ों में लगातार खुजली की समस्या होती है। वे कभी-कभी यह भी महसूस करते हैं कि उनकी त्वचा पर पपड़ी जम रही है। उस पपड़ी को वह लोग डैंड्रफ समझ बैठते हैं लेकिन हो सकता है कि वह स्कैल्प फंगल इंफेक्शन हो। जब यह समस्या थोड़ी गंभीर हो जाती है तो त्वचा पर मवाद भी जमने लगता है जिसके कारण फोड़े की समस्या हो सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है की जड़ों में फंगल इन्फेक्शन होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही लक्षण और बचाव के बारे में भी जानना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्कैल्प फंगल इन्फेक्शन क्या होता है। साथ ही लक्षण और बचाव के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

फंगल इन्फेक्शन के कारण

सिर की त्वचा में फंगल इन्फेक्शन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह कारण निम्न प्रकार हैं-

1 - यीस्ट इनफेक्शन के कारण व्यक्ति को फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

2 - सिर में अत्यधिक डैंड्रफ होने के कारण जड़ों में फंगल इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

3 - बालों का सबसे ज्यादा ऑइली होने के कारण या लंबे समय तक बालों में तेल लगाने के कारण ये समस्या हो सकती है।

4 - जड़ों में पसीना आने के कारण।

5 - तनाव के कारण

6 - लंबे समय तक बालों को धोने के कारण।

7 - बालों का प्रदूषण के संपर्क में आने के कारण।

इसे भी पढ़ें- बालों में गर्म तेल लगाने के नुकसान: ज्यादा गर्म तेल लगाने से बालों को हो सकते हैं ये 4 नुकसान, बरतें सावधानी

स्कैल्प फंगल इन्फेक्शन के लक्षण

व्यक्ति के सिर में यह समस्या होती है तो लक्षणों के तौर पर कई लक्षण नजर आ सकते हैं। ये लक्षण इस प्रकार हैं-

1 - जड़ों में डैंड्रफ हो जाना।

2 - हल्का सा त्वचा को खुजाने पर डैंड्रफ का झड़ना।

3 - जड़ों में लाल रंग के दाने नजर आना।

4 - स्कैल्प पर पपड़ी नजर आना।

5 - स्कैल्प पर खुजली महसूस करना।

6 - स्कैल्प का ड्राई हो जाना।

7 - बाल झड़ने की समस्या होना।

कैसे करें स्कैल्प फंगल इन्फेक्शन से बचाव

यदि आप फंगल इंफेक्शन से बचाव करना चाहते हैं तो कुछ तरीकों को अपनाना जरूरी है। यह तरीके इस प्रकार हैं-

1- संतुलित आहार का सेवन करें। अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन एच, जिंक आदि को जोड़ें।

2 - नहाते वक्त कम केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करें।

3 - अपने बालों को प्रदूषण से बचाएं।

4 - अपने बालों को समय-समय पर धोते रहें।

5 - डैंड्रफ होने पर लंबे समय तक बालों में ऑयल ना रहने दें।

6 - विटामिन डी के लिए धूप दिखाएं।

7 - डैंड्रफ के लिए एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल ज्यादा ना करें।

इसे भी पढ़ें- Hair thinning: बाल पतले किन कारणों से होते हैं? जानें इन्हें मजबूत और घना बनाने के आसान उपाय

स्कैल्प फंगल इंफेक्शन के घरेलू उपचार

कुछ घरेलू उपचारों से समस्या को दूर किया जा सकता है। यह घरेलू उपचार इस प्रकार हैं-

1 - नारियल का तेल और मेथी का दाना आपकी समस्या को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप एक कटोरी में नारियल के तेल और मेथी के दानों के पाउडर को अच्छे से मिक्स करें और उसके बाद बने मिश्रण से अपने शरीर की मसाज करें। थोड़े टाइम बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा आप महीने में केवल एक बार करें।

2 - बालों में डैंड्रफ या फंगल इंफेक्शन होने पर नारियल तेल का इस्तेमाल करें। अगर आप चाहे तो इस तेल में तिल के तेल को मिलाकर या बदाम के तेल को मिलाकर लगाएं।

3 - प्याज के रस से भी समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप प्याज के रस को जड़ों में लगाएं और उसके बाद गर्म पानी में तौलिए को भिगोकर उस तौलिये को अच्छे से निचोड़कर अपने सर को कवर करें। थोड़े टाइम बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

 

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि स्कैल्प फंगल इंफेक्शन की समस्या बालों को न केवल कमजोर बना सकती है बल्कि उनकी ग्रोथ को भी रोक सकती है। ऐसे में सबसे पहले इसके कारण को जानना जरूरी है और उसके बाद ऊपर बताए गए बचाव और घरेलू उपायों को अपनाकर समस्या को रोका भी जा सकता है। हालांकि यदि आपक जड़ों से संबंधित कोई और भी समस्या है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

Disclaimer