किस फल के साथ कौन-सा बीज (Seed) खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

अगर आप फलों के साथ बीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेख में जानें इस बारे में।   

Written by: Isha Gupta Updated at: Nov 30, 2023 10:00 IST

Right Way To Eat Fruits With Seeds: रोज फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। फलों में मौजूद विटामिन और मिनरल्स समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। वहीं इनके अधिक फायदों के लिए सही तरह से खाना भी जरूरी है। जिस तरह दिन में फल खाना ज्यादा फायदेमंद है, उसी तरह फलों को नट्स और सीड्स के साथ खाना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, तो चलिए लेख में जानें इस बारे में। 

फलों के साथ नट्स और सीड्स खाना क्यों फायदेमंद हैं- How To Eat Fruits With Seeds

जब हम फलों के साथ नट्स और सीड्स खाते हैं, तो यह बैलेंस स्नैक्स की तरह काम करते हैं। साथ ही इससे शरीर विटामिन ए, ई, के सही प्रकार से सोखता है। यह शरीर में शुगर बढ़ने से भी रोकता है।

जानें फलों के साथ बीज खाने का सही तरीका- Right Way To Eat Fruits With Seeds

प्री वर्कआउट स्नैक्स

वर्कआउट से पहले अपने हेल्दी मील में आप फलों को शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और वर्कआउट में भी फायदा होगा। प्री वर्कआउट स्नैक्स के लिए आप सेब को पीनट बटर के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा सेब पर दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच अपने मनपसंद सीड्स डालकर भी खा सकते हैं।

हार्मोन बैलेंस करने के लिए

हार्मोन्स असंतुलित होने, मेनोपॉज या फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या में भी फलों के साथ बीजों का सेवन किया जा सकता है। हार्मोन बैलेंस करने के लिए बाउल में 1 अनार लीजिए, इसमें 1 चम्मच भूनी हुई अलसी और 1 चम्मच भूने हुए कद्दू के बीज मिलाएं। 

इसे भी पढ़े- महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए खाने चाहिए ये 7 बीज, जानें इनके फायदे

पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए

पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए आप पपीते पर अलसी छिड़क कर खा सकते हैं। इसके अलावा नाशपाती के साथ ब्राजील नट्स, अनानास के साथ कद्दू और अलसी के बीज का सेवन किया जा सकता है। 

मसल्स बढ़ाने के लिए

मसल्स बढ़ाने, मूड स्विंग्स कंट्रोल करने या क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए आप केले का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको केले के साथ ग्रीक योगट और उस पर 1 चम्मच बादाम छिड़क कर खाना हैं। 

कोलेजन बूस्ट करने के लिए 

कोलेजन बूस्ट करने के लिए आप किवी की स्मूदी पी सकते हैं या अमरूद के साथ अलसी के बीज और काला नमक ले सकते हैं। इसके अलावा संतरे पर सूरजमुखी के बीज छिड़क कर भी सेवन किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़े- रात को दूध में उबालकर खाएं ये 4 बीज, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

आयरन बढ़ाने के लिए

डाइट में आयरन बढ़ाने के लिए आप एवोकाडो और अंजीर के साथ अविल सीड्स सैलेड का सेवन कर सकते हैं। 

प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स के लिए

अगर आप प्रोटीन से भरपूर कोई स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो आप स्ट्रॉबेरी के साथ ग्रीक योगट और चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आम के साथ सब्जा सीड्स का सेवन भी किया जा सकता है। 

इस तरह से फलों के साथ सीड्स और नट्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इनके सेवन से परहेज करें। 

 

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News