Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में 1 से 9 महीने के बीच कब कौन से लक्षण नजर आते हैं? जानें डॉक्टर से

Pregnancy Symptoms Month Wise: प्रेग्नेंसी में 1 से 9 महीनों के बीच, शरीर कई बदलावों से होकर गुजरता है। जानें क‍िस माह में कौनसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Jul 13, 2023 13:44 IST
प्रेग्नेंसी में 1 से 9 महीने के बीच कब कौन से लक्षण नजर आते हैं? जानें डॉक्टर से

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Pregnancy Symptoms Month Wise in Hindi: प्रेग्नेंसी एक खास समय होता है। इस दौरान, शरीर कई बदलावों से होकर गुजरता है। पीर‍ियड्स की डेट म‍िस होने को, प्रेग्नेंसी का मुख्‍य लक्षण माना जाता है। इसके बाद, मह‍िला को थकान और उल्‍टी जैसे लक्षण नजर आते हैं। हर माह में, अलग-अलग लक्षण नजर आते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे क‍ि प्रेग्नेंसी के दौरान, क‍िस महीने में, शरीर में क्‍या बदलाव नजर आते हैं। इन लक्षणों को जानकर, आप प्रेग्नेंसी को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं। जो मह‍िलाएं, इस दौरान प्रेग्नेंसी के दौर से गुजर रही हैं, उनके ल‍िए ये लेख ज्‍यादा मददगार साब‍ित हो सकता है। ऐसा इसल‍िए क्‍योंक‍ि लक्षणों को जानकर आप पहले से ही बचाव और आराम के उपायों को अपनाना शुरू कर सकेंगी। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के झलकारीबाई अस्‍पताल की गाइनोकोलॉज‍िस्‍ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।   

1. प्रेग्नेंसी के लक्षण: पहला महीना- Pregnancy Month 1

प्रेग्नेंसी के पहले माह में, हल्‍की स्‍पॉट‍िंग, थकान, उल्‍टी, मतली जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इस दौरान, आपको सामान्‍य से ज्‍यादा बार, यूर‍िन पास करने की जरूरत पड़ सकती है। कई मह‍िलाओं को पहला माह में पता भी नहीं चलता क‍ि वो गर्भवती हैं। क‍िसी भी तरह के असामान्‍य लक्षण नजर आने पर, डॉक्‍टर से संपर्क करना चाह‍िए।  

2. प्रेग्नेंसी के लक्षण: दूसरा महीना- Pregnancy Month 2

इस माह में भ्रूण का व‍िकास होता है। आपको डॉक्‍टर, अल्‍ट्रासाउंड करवाने के ल‍िए कह सकते हैं। दूसरे माह में, मॉर्न‍िंग स‍िकनेस की समस्‍या हो सकती है। इस दौरान हार्टबर्न की समस्‍या महसूस होती है। हार्ट रेट भी तेज हो जाता है। इस दौरान, स्‍पाइनल कोर्ड, ब्रेन और नर्वस स‍िस्‍टम का व‍िकास शुरू हो जाता है।     

3. प्रेग्नेंसी के लक्षण: तीसरा महीना- Pregnancy Month 3   

प्रेग्नेंसी के तीसरे माह में, गर्भस्‍थ श‍िशु के अंग व‍िकस‍ित होते हैं। इस दौरान श‍िशु के र‍िप्रोडक्‍टि‍व आर्गन बनते हैं। इस माह में, ब्रेस्‍ट साइज भी बढ़ सकता है। इस माह, त्‍वचा में भी बदलाव देखने को म‍िल सकता है। कई महि‍लाओं में एक्‍ने की समस्‍या शुरू हो जाती है।   

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में पसली के दर्द से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान घरेलू नुस्‍खे

4. प्रेग्नेंसी के लक्षण: चौथा महीना- Pregnancy Month 4  

प्रेग्नेंसी के चौथे माह में, हार्ट के जर‍िए ब्‍लड तेजी से पंप होता है ताक‍ि गर्भस्‍थ श‍िशु की जरूरत पूरी की जा सके। इस कारण से आपको चक्‍कर आना या सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है। इस दौरान मसूड़ों से खून आने की समस्‍या भी हो सकती है। कई मह‍िलाओं को इस माह में, कब्‍ज, बैक पेन आद‍ि लक्षण महसूस होते हैं।   

5. प्रेग्नेंसी के लक्षण: पांचवा महीना- Pregnancy Month 5

प्रेग्नेंसी के पांचवे महीने में, फीटस का मूवमेंट महसूस होता है। इस दौरान, मसल्‍स का व‍िकास होता है और गर्भस्‍थ श‍िशु के स‍िर पर हेयर ग्रोथ शुरू होती है। पांचवे माह में, लक्षणों की बात करें, तो गर्भवती मह‍िला को हार्टबर्न, कब्‍ज, सांस लेने में तकलीफ आद‍ि लक्षण महसूस हो सकते हैं। इस दौरान ब्रेस्‍ट का कप साइज भी बढ़ सकता है।     

6. प्रेग्नेंसी के लक्षण: छठा महीना- Pregnancy Month 6

pregnancy month wise symptoms

प्रेग्नेंसी के छठे हफ्ते में, श‍िशु हल्‍का मूव करने लगता है। आपको श‍िशु के ह‍िलने, ह‍िचकी लेने या रोटेट होने पर एहसास होता है। इस दौरान, कब्‍ज की समस्‍या, ब्‍लीड‍िंग गम्‍स, पैरों में दर्द आद‍ि समस्‍याएं हो सकती हैं। इस दौरान ब्रेस्‍ट म‍िल्‍क बनने की प्रक्र‍िया शुरू हो जाती है। इस वजह से आपको ब्रेस्‍ट में हल्‍की सूजन महसूस हो सकती है।

7. प्रेग्नेंसी के लक्षण: सातवां महीना- Pregnancy Month 7

प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में, छठे माह जैसे ही लक्षण नजर आते हैं। इस माह में, बेबी बंप नजर आने लगता है। यानी कोई भी आपको देखकर बता सकता है क‍ि आप गर्भवती हैं। इस माह में, गर्भस्‍थ श‍िशु के शरीर में बॉडी फैट बढ़ने लगता है। इस माह में, श‍िशु आवाज पर प्रत‍िक्र‍िया देने लगता है। इस माह में, प्रीमैच्‍योर बेबी होने की संभावना सबसे ज्‍यादा होती है। इस माह में अपना खास ख्‍याल रखें।   

8. प्रेग्नेंसी के लक्षण: आठवां महीना- Pregnancy Month 8

प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में, बैक पेन और ज्‍वॉइंट्स में दर्द हो सकता है। इस माह में, स्‍ट्रेच मार्क्स नजर आते हैं। यूट्रस की एर‍िया में, दबाव महसूस होता है। इस माह में, यूर‍िन कम अंतराल पर पास होती है, इस कारण से आपको बार-बार वॉशरूम जाना पड़ सकता है।      

9. प्रेग्नेंसी के लक्षण: नौवां महीना- Pregnancy Month 9

प्रेग्नेंसी के आख‍िरी माह के लक्षण, आठवे माह जैसे ही होते हैं। इस माह में, वेरीकोज वेन्‍स, स्‍ट्रेच मार्क्स, थकान आद‍ि लक्षण नजर आ सकते हैं। बेली का साइज बढ़ जाने के कारण, सोने में अड़चन महसूस हो सकती है। इस दौरान, गर्भस्‍थ श‍िशु पूरी तरह से व‍िकस‍ित हो चुका होता है इसल‍िए इस दौरान व‍िशेष सावधानी बरतनी चाह‍िए। 

उम्‍मीद करते हैं, आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।   

Disclaimer