गर्भावस्था के दौरान (Pregnancy) आप जितना अधिक सक्रिय और फिट रहेंगी, आपके लिए अपने बदलते आकार और वजन के अनुकूल होना उतना ही आसान होगा। यह आपको डिलीवरी के टाइम काफी मदद करता है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी से निपटने और जन्म के बाद वापिस सही आकार में आने में भी एक्सरसाइज मदद करता है। पर प्रश्न ये है कि प्रेग्नेंसी को एक्सरसाइज करना चाहिए या नहीं (Is it OK to do exercise during early pregnancy)? इस पर स्त्री एंव शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरा श्रीवास्तव (Dr. Neera Srivastava) बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। एक्सरसाइज करने से पेल्विक एरिया मजबूत होता है, जो प्रसव के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप नॉर्मल डिलीवरी चाहते हैं तो एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज से गर्भाशय और योनि की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे लेबर पैन कम होता है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के बाद भी एक्सपसाइज करने के फायदे हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।
गर्भावस्था के दौरान नियमित व्यायाम करने से पीठ दर्द और थकान रहती है। साथ ही ये शरीर को स्ट्रेच करने में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान नियमित व्यायाम करने आपके आसन को बेहतर बना सकता है और आपको पॉश्चर से जुड़ी परेशानियां कम होंगी।
गर्भावस्था के दौरान वजन संतुलित रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौराम वजन का कम होना या ज्यादा होना आपको और आपके बच्चे को नुकसान पहुंचाता है। एक्सरसाइज आपको इसे करने में मदद करता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपके गर्भाशय और योनि की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ये एरिया डिलीवरी के लिए मजबूत हो जाता है।इससे आपको नॉर्मल डिलीवरी में भी आसानी होती है।
जब आप गर्भवती हों तब वर्कआउट करना आपके और आपके बच्चे के लिए बहुत सारे लाभ प्रदान करता है। आपके मूड को बेहतर बनाता है, कई गर्भावस्था के परेशान करने वाले लक्षणों में कमी लाता है, दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बीएमआई को संतुलित रखता है और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये प्रेग्नेंसी में डायबिटीज, कब्ज और सूजन होने जैसी समस्याओं में भी कमी लाता है।
अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी (American College of Obstetricians and Gynecologists) में प्रति दिन 30 मिनट या अधिक से अधिक मध्यम व्यायाम की सलाह दी जाती है। पर प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें और उनसे पूछ लें कब और कौन सी एक्सरसाइज करनी है।
पहली तिमाही में ज्यादातर महिलाओं को पहले तीन महीनों के दौरान अपनी गतिविधियों को बदलने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप सक्रिय हैं, तो आप जो कर रहे हैं उसे जारी रखें। कुछ भी भारी भरकम और नया न करें।
अगर आप सक्रिय नहीं हैं, तो अब वास्तव में शुरू करने का यही सही समय है। आपको रोज 15 मिनट से 30 मिनट लगातार एक्सरसाइज करना चाहिए। इस दौरान आप अपने वर्कआउट रूटीन में इन्हें शामिल कर सकते हैं। जैसे कि
गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में पेट निकलने लगता है। ऐसे में आपको स्विमिंग, वॉकिंग के अलावा वेट लिफ्टिंग आदि भी कर सकते हैं। पर इस दौरान आप अपने डॉक्टर और अपनी स्वास्थ्य स्थितियों को ध्यान में रख कर ही एक्सरसाइज करें। साथ ही आप इन एक्सरसाइज को भी कर सकते हैं। जैसे कि
इस दौरान पेट पूरी तरह से निकल चुका होता है। ऐसे में जरूरी ये है कि ऐसे एक्सरसाइज करें, जो कि आपके पेल्विक एरिया को मजबूत बनाए और इसे खोले। ऐसे में कुछ एक्सरसाइज हैं, जिन्हें आप कर सकते हैं। जैसे कि
अपने आप को थकाएं नहीं। जैसे-जैसे आपकी गर्भावस्था बढ़ती है एक्सरसाइज करना मुश्किल हो सकता है। सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि जो एक्सरसाइज आपको हल्के और आसान लगें वही करें। इसके अलावा कुछ बातों का एक्सरसाइज के समय ध्यान रखें। जैसे कि
गर्भावस्था के दौरान अगर आप कोई भी मुश्किल एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं, तो आप इन सबसे सुरक्षित एक्सरसाइज को कर सकते हैं। जैसे कि
-वॉकिंग
-स्विमिंग
-एक्वा एरोबिक्स
-ब्रीदिंग एक्सरसाइज
जबकि गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करना मां और बच्चा दोनों के लिए फायदेमंद है, फिर कुछ एक्सरसाइज हैं, जिन्हें गर्भावस्था के दौरान नहीं करना चाहिए। जैसे कि
तो, इस तरह से आप अपनी पूरी प्रेग्नेंसी अलग-अलग तरह के एक्सरसाइज के जरिए शरीर को मूवमेंट में रख सकती हैं। पर किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें और उनके सुझाव लें। इसके अलावा अगर आप प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज या योगा से जुड़ी कोई और जानकारी चाहते हैं या एक्सपर्ट टिप्स चाहते हैं तो ऑनली माय हेल्थ पर 'गर्भावस्था में व्यायाम - EXERCISES IN PREGNANCY' को पढ़ें।
Source:https://www.nhs.uk
American College of Obstetricians and Gynecologists