Big Boss के गेस्ट और सोशल मीडिया सेंसेशन Orry ने खुद को क्यों बताया लिवर? जानें उनका Fitness Mantra

ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी ने बिग बॉस के स्टेज पर सलमान खान के सामने खुद को 'I Am a Liver' कहा था। आइए जानते हैं ओरी का फिटनेस मंत्र।

Akanksha Tiwari
Written by: Akanksha TiwariUpdated at: Nov 28, 2023 17:59 IST
Big Boss के गेस्ट और सोशल मीडिया सेंसेशन Orry ने खुद को क्यों बताया लिवर? जानें उनका Fitness Mantra

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के बीते दिनों टेलीकास्ट हुए एपिसोड में ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी (Orhan Awatramani) की एंट्री हुई थी, जिससे बाकी कंटेस्टेंट्स की टेंशन बढ़ गई थी। हालांकि, ओरहान कुछ समय के लिए ही शो में आए थे और इस दौरान शो की टीआरपी हाई रही। दरअसल, Orry वो शख्स है जिसके बारे में हर कोई जानने के लिए बेताब रहता है क्योंकि ओरहान सोशल मीडिया पर सिर्फ शनाया कपूर, सुहाना खान, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के साथ ही फोटोज नहीं डालते हैं बल्कि नीता अंबानी और ईशा अंबानी के साथ भी उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। 

ओरी का फिटनेस मंत्र - Orry aka Orhan Awatramani Fitness In Hindi

ओरी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपने फिटनेस वीडियो भी शेयर करते हैं, बीते दिनों ओरी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह जिम में एक्सरसाइज करते दिख रहे थे। इस वीडियो को देखकर ओरी के फैंस को फिटनेस के लिए मोटिवेशन जरूर मिला होगा। ओरी अपने शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए वजन उठाकर पुश अप्स करते हैं। पुश अप्स से शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है लेकिन स्पाइन या फिर हड्डियों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे लोगों को ये एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।

orry

इसे भी पढ़ें: रोज 30 मिनट जॉगिंग करने से कम होता है गंभीर रोगों का खतरा, जानें आपको रोज क्यों करनी चाहिए ये एक्सरसाइज

कंधे, बाहें और पीठ की मसल्स को बेहतर बनाने के लिए ओरी पुल अप्स एक्सरसाइज भी करते हैं, इस एक्सरसाइज से उनका ऊपर का शरीर सुडौल होता है। अपर बैक और मिडिल बैक से शोल्डर मसल्स के ज्वाइंट्स को हेल्दी बनाने के लिए ओरी पुलडाउन एक्सरसाइज करते हैं। पुलडाउन एक्सरसाज से आपके शोल्डर मजबूत और स्थिर होंगे, जिससे आप भारी वजन भी उठा सकते हैं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

फिजिकल स्ट्रेंथ के लिए ओरी डंबल शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज (Dumbbell shoulder press exercise) करते हैं। रेगुलर डंबल शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज करने से कंधे और शोल्डर की मसल्स बढ़ती हैं। इसके साथ ही इस एक्सरसाइज से कंधे और बाइसेप्स अट्रैक्टिव भी नजर आते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

इसे भी पढ़ें: क्या बॉडीबिल्डिंग के लिए मल्टीविटामिन लेना जरूरी है? सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट से जानें

ओरी ने खुद को Liver' क्यों कहा

ओरहान ने बिग बॉस 17 में सलमान खान के सामने खुद को लिवर 'Liver'बताया था। दरअसल, ओरी शो में जब आए तो उनकी टी-शर्ट पर 'I Am a Liver' लिखा था, ओरी ने सलमान खान को बताया कि जो गाना गाते हैं उन्हें सिंगर, जो एक्टिंग करते हैं उन्हें एक्टर कहा जाता है तो में जीता हूं इसलिए खुद को लिवर कहता हूं।

ओरी ने शो में बताया कि वह बहुत मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि वह 9 से 5 की नौकरी नहीं करते हैं बल्कि वह खुद पर मेहनत करते हैं। ओरी ने कहा कि फिट रहने के लिए वह रोजाना जिम जाते हैं, कभी-कभी योग करते हैं, मसाज करवाते हैं और खुद को निखारने के लिए काम करते हैं। ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि ने ये भी बताया कि वह फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट, फुटबॉल खिलाड़ी और क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं।

All Images Credit- Freepik

Disclaimer