National Nutrition Week 2021: आंतों के लिए फायदेमंद हैं ये 8 फर्मेंटेड फूड्स, डायटीशियन से जानें इनके फायदे

फर्मेंटेड फूड्स आपके पाचन और आंतों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, डायटीशियन स्वाति बाथवाल से जानें ऐसे ही 8 फर्मेंटेड फूड्स के बारे में।

Prins Bahadur Singh
Reviewed by: स्वाती बाथवालUpdated at: Sep 01, 2021 18:25 ISTWritten by: Prins Bahadur Singh
National Nutrition Week 2021: आंतों के लिए फायदेमंद हैं ये 8 फर्मेंटेड फूड्स, डायटीशियन से जानें इनके फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाये रखने के लिए स्वस्थ, संतुलित और पौष्टिक डाइट की बहुत आवश्यकता होती है। आप एक्सरसाइज और योग के माध्यम से अपने शरीर को फिट तो रख सकते हैं लेकिन जब बात पूरे शरीर के सेहत की आती है तो पौष्टिक और संतुलित आहार का महत्व बढ़ जाता है। देश के लोगों को पोषण यानी न्यूट्रीशन के संबंध में जागरूक करने उन्हें पोषण जैसी बुनियादी आवश्यकता के बारे में जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। देश भर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है। खानपान और सेहत को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार इस पोषण सप्ताह का आयोजन करती है। इस बार राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का थीम 'शुरू से ही स्मार्ट फीडिंग' रखा गया है। स्मार्ट फीडिंग के इस कांसेप्ट को ध्यान में रखते हुए Only My Health भी आपको इस पूरे सप्ताह खानपान और सेहत को लेकर जागरूक कर रहा है। नेशनल न्यूट्रीशन वीक (राष्ट्रीय पोषण सप्ताह) के तहत हम आपको बैलेंस, हेल्दी और आपके लिए जरूरी डाइट के बारे में जानकारी देते रहंगे ताकि स्मार्ट फीडिंग के जरिए आप खुद को हेल्दी और फिट बनाये रखें।

आंतों के लिए फायदेमंद 8 फर्मेंटेड फूड्स (Best Fermented Foods for Healthy Gut)

Fermented-Foods-for-Healthy-Gut

पुराने समय से ही यह कहावत चली आ रही है कि अगर आपका पेट ठीक है तो आपका शरीर भी ठीक ही रहेगा। पेट का संबंध पाचन तंत्र से है। आपके शरीर में भोजन के पाचन में सबसे अहम भूमिका आंतों की होती है। अगर आपकी आंते स्वस्थ हैं तो आपको कई बीमारियों का खतरा नहीं रहता है। आंतों में समस्या होने पर आपके शरीर का पाचन तो खराब होता ही है बल्कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर होता है। तो इस नेशनल न्यूट्रीशन वीक (राष्ट्रीय पोषण सप्ताह) हम आपको बताने जा रहे हैं आंतों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाने वाले फर्मेंटेड फूड के बारे में। जानी मानी पोषण विशेषज्ञ, डायटीशियन स्वाति बाथवाल (Swati Bathwal) कहती हैं कि कुछ फर्मेंटेड फूड्स आपकी आंतों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आइये डायटीशियन स्वाति बाथवाल से जानते हैं ऐसे ही 8फर्मेंटेड फूड्स के बारे में जो आंत की सेहत के लिए जरूरी और फायदेमंद हैं।

1. आंतों के लिए फायदेमंद राइस वाटर (Rice Water for Healthy Gut)

चावल का सेवन पूरी दुनिया में लगभग सभी लोगों द्वारा किया जाता है। चावल का पानी (राइस वाटर) को भी आंतों के लिए बेहतरीन फूड्स में से एक माना जाता है। पेट में बैक्टीरिया के संतुलन से लेकर, पाचन तंत्र को मजबूत करने और शरीर की इम्यूनिटी ठीक करने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। फर्मेंटेड राइस वाटर को बेहतरीन प्रोबायोटिक्स माना जाता है। पेट को ठीक रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए इसका सेवन बहुत ही अच्छा होता है। फर्मेंटेड राइस वाटर तैयार करने के लिए आप सबसे पहले चावल पका लें और इसके बाद पके हुए चावल को पानी में भिगोकर किसी मिट्टी के बर्तन में रख दें। अब इसे रात भर कमरे के तापमान पर छोड़ दें। उसके बाद अगली सुबह इसका पानी निकाल कर सेवन करें।

Fermented-Foods-for-Healthy-Gut

इसे भी पढ़ें : हाई प्रोटीन डाइट में क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

2. स्वस्थ आंतों के लिए कांजी का सेवन (Kanji for Healthy Gut)

कांजी एक प्रकार का फर्मेंटेड पेय है जिसे गाजर और चुकंदर से बनाया जाता है। उत्तर भारत में लोग इसका खूब सेवन करते हैं। इसका स्वाद भी अच्छा होता है और आंत और पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गाजर की कांजी को लोग बहुत ही स्वादिष्ट और पाचक मानते हैं। अगर आप भी अपनी आंतों को हेल्दी बनाये रखना चाहते हैं तो गाजर की कांजी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि कांजी कई रूपों में पी जाती है लेकिन इसे तैयार करने का तरीका एक ही होता है। कांजी को तैयार करने के लिए सभी जरूरी चीजों को इकठ्ठा कर गर्म पानी को ठंडा करने के बाद इमें सभी चीजों मिलाया जाता है और इस पानी को किसी बड़े मुहं के बर्तन में 4 से 5 दिनों के लिए रख दिया जाता है। इस प्रकार से यह पेय फर्मेंटेड हो जाता है। आंतों के लिए कांजी एक बेहतरीन पेय है।

इसे भी पढ़ें : बाजरा राब पीने से बढ़ेगी इम्यूनिटी और सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें इसे बनाने की रेसिपी

Fermented-Foods-for-Healthy-Gut

3. स्वस्थ आंत के लिए किमची का सेवन (Kimchi for Healthy Gut)

किमची एक पारंपरिक कोरियाई डिश है जिसे सब्जियों आदि को फर्मेंटेड करके बनाया जाता है। इसमें आमतौर पर गोभी, नमक, प्याज, लहसुन, अदरक, मिर्च और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा स्वाद के लिए किमची में  मूली, अजवाइन, गाजर, खीरा, बैंगन, पालक, चुकंदर और बांस के अंकुर सहित अन्य सब्जियां भी मिलाई जा सकती हैं। इसे बनाकर कुछ हफ्तों तक किण्वित होने के लिए रख दिया जाता है। फेर्मेंटेशन के बाद इसका सेवन आंत, पेट और पाचन तंत्र के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है। किमची का सेवन करने से प्रोबायोटिक्स मिलते हैं जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आंत और पाचन तंत्र को स्वस्थ और बेहतर बनाने के लिए किमची का सेवन बहुत उपयोगी होता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Onlymyhealth (@onlymyhealth)

4. ढोकला (Dhokla)

ढोकला एक पारंपरिक गुजराती डिश है जिसे फर्मेंटेशन के बाद तैयार किया जाता है। ढोकला एक स्वादिष्ट डिश है जो सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गुजरात के साथ-साथ पूरे देश में इसे खूब पसंद किया जाता है। ढोकला कई तरीके से तैयार किया जाता है और यह आंतों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आंत से जुड़ी बीमारियों में भी बेसन और अन्य दूसरी चीजों से बने ढोकला का सेवन फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें : ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स करेंगी फेफड़ों में जमा गंदगी को साफ

5. आंतों के लिए उत्तपम का सेवन (Uthappam for Healthy Gut)

उत्तपम एक साउथ इंडियन फूड है जिसे पूरे देश में खूब पसंद किया जाता है। इसे कई तरीकों से तैयार किया जा सकता है और यह पाचन तंत्र के साथ शरीर के कई अंगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। उत्तपम का सेवन शरीर में प्रोटीन और कार्ब्स की उचित मात्रा देता है। इसका सेवन करने से आपकी आंतों की सेहत ठीक रहती है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें : बुजुर्गों से जुड़ी इन 5 समस्याओं को दूर करता है हरा धनिया, जानें इस्तेमाल का तरीका

Fermented-Foods-for-Healthy-Gut

6. आंतों के लिए छाछ (बटरमिल्क) का सेवन (Buttermilk for Healthy Gut)

भारत में भोजन के बाद छाछ का सेवन बहुत समय से किया जा रहा है। पाचन के लिए छाछ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। छाछ को दही से घी निकालने के बाद तैयार किया जाता है। इसमें शरीर और पाचन के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व होते हैं। छाछ का सेवन आपके पेट और आंतों के बैक्टीरिया को संतुलित रखने का भी काम करता है।

इसे भी पढ़ें : मल्टीविटामिन की गोलियां लेने से पहले जरूर जान लें ये 6 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

7. वड़ा (Vada)

वड़ा दक्षिण और पश्चिम भारत की एक पारंपरिक डिश है। इसे बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ते के रूप में भी जाना जाता है। इसमें दालों का इस्तेमाल किया जाता है जिसे फर्मेंटेशन के बाद तैयार किया जाता है। वड़ा में प्रोटीन, विटामिन बी, आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम व  मैग्नीशियम आदि की प्रचुर मात्रा होती है। पाचन तंत्र के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आंतों को स्वस्थ और बेहतर बनाने के लिए आप वड़ा का सेवन कर सकते हैं। 

8. डोसा (Dosa)

कहते है शरीर की सेहत का रास्ता आंतों से होकर जाता है, अगर आपकी आंतें स्वस्थ हैं तो आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। शरीर में भोजन के सही पाचन के लिए आंतों का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। डोसा जो कि एक परम्परिक साउथ इंडियन फूड है आंतों और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं और कैलोरी की मात्रा इसमें कम होती है। डोसा आंतों के लिए भी अच्छा होता है।

Fermented-Foods-for-Healthy-Gut

इसे भी पढ़ें : कुपोषण मुक्त भारत के लिए पीएम मोदी की बड़ी योजना है फोर्टिफाइड राइस, जानें क्या है ये और इसे खाने के फायदे

हमें उम्मीद है कि आपको आंतों के लिए फायदेमंद 8 फर्मेंटेड फूड्स के बारे में दी गयी ये जानकारी पसंद आई होगी। सेहत और पोषण से जुड़े सभी मुद्दों पर सही और तथ्यपरक जानकारी के लिए Onlymyhealth.com पर रोजाना विजिट करें। अगर स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर आपके कोई सवाल हैं तो उसे भी आप हम तक भेज सकते हैं।

(main image source - freepik.com)

(All Inside Image Credit - freepik.com)

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Disclaimer