नेशनल डेंटिस्ट डे : युवाओं को ज्यादा हो रही है दांतों की समस्या, कारण कर देगा हैरान

मंगलवार यानि कि 6 मार्च को राष्ट्रीय स्तर पर डेंटिस्ट डे मनाया जा रहा है। हमारे देश में कई रोगों की तरह दांतों से संबंधित रोग भी बढ़ते जा रहे हैं। 

Rashmi Upadhyay
Written by: Rashmi UpadhyayUpdated at: Mar 06, 2018 12:54 IST
नेशनल डेंटिस्ट डे : युवाओं को ज्यादा हो रही है दांतों की समस्या, कारण कर देगा हैरान

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

मंगलवार यानि कि 6 मार्च को राष्ट्रीय स्तर पर डेंटिस्ट डे मनाया जा रहा है। हमारे देश में कई रोगों की तरह दांतों से संबंधित रोग भी बढ़ते जा रहे हैं। आजकल जंक फूड के अधिक सेवन और तनाव भरे जीवने के चलते छोटे छोटे बच्चे भी दांत से संबंधित कई रोगों के शिकार हो रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि 15 से 22 साल तक की उम्र के बच्चों में दंत रोग तेजी से फैल रहा है। जिसमें दांतों में कीड़ा लगना, दांतो में असहनीय दर्द होना, कैविटी, दांतों में सफेद धब्बे, झंनझनाहट, कैप चढ़ना और दांतों का पीला पड़ना आदि शामिल हैं। अगर बारीकी से सोचा जाए तो हम सब पाएंगे कि हमारे जीवन में डेंटिस्ट यानि कि दांतों के डॉक्टर की बहुत बड़ी भूमिका होती है। दांत का दर्द कितना असहनीय होता है ये वही जानता है जो इस दर्द से जूझ रहा होता है। ऐसे में डेंटिस्ट ही है जो हमें इस दर्द से निजात दिलाता है। आज हम आपको दंत से संबंधित ऐसे रोग बता रहे हैं जिनके होने पर आपको डेंटिस्ट से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : स्‍वस्‍थ व मजबूत दांत पाने के लिये क्या करें

दांतों का भूरा होना

अगर दांत में काले ये भूरे धब्बे दिखाई दें और दांतों में दर्द हो, तो समझ लीजिए कि आपके दांतों में कैविटी है। ऐसे में तुरन्त डेंटिस्‍ट के पास जायें। अगर आप उचित समय पर इलाज नहीं करवाएंगे, तो दांतों में सड़न के साथ ही मसूड़ों में सूजन, जबड़ों में दर्द की शिकायत भी हो सकती हैं।

दांतों का रंग बदलना

दांतों में किसी भी प्रकार के रंग बदलने पर ध्यान दें। अगर दांतों के रंग से ज़्यादा सफेद धब्बा सा दिख रहा है तो यह प्लेक का संकेत हो सकता है। अगर आपको दांतों में पीलापन या भूरा रंग दिख रहा है तो इसका अर्थ है दांतों का इनेमल प्रभवित हो चुका है और आपको जल्दी ही डेंटिस्ट से मिलना चाहिए।

दांतों में सेंसेविटी होना

दांतों का संवेदनशील होना भी सामान्य नहीं। अगर आपके दांतों में ब्रश करने के दौरान परेशानी हो रही है या ठंडा गर्म लग रहा है तो यह कैविटी या दांतों की सड़न का लक्षण हो सकता है। आपको खाना खाने के दौरान भी असहज महसूस हो सकता है।  मीठा खाने के बाद दर्द, ब्रशिंग के दौरान या दांतों पर थोड़ा सा दबाव पडने पर दर्द। अगर आपके दांतों में पहले फिलिंग हुई है तो संवेदनशीलता या दांतों में दर्द फिलिंग निकलने का संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : आपके दातों को प्रभावित कर सकता है तनाव

मसूड़ों की समस्या

ब्रश करते समय या फ्लॉस करते समय आपके दांतों में से खून आता है तो आपको डेंटिस्‍ट के पास तुरन्‍त जाना चाहिए। आपका डेन्टिस्‍ट आपको भविष्‍य में मसूड़ों में होने वाली बीमारी, तीव्र दर्द और मुंह में सूजन से बचा सकता है।

सफेद धब्बो की समस्या

मुंह में बैक्‍टीरिया के कारण दांतों की सड़न पैदा होती है। इससे इने‍मल को नुकसान पहुंचता है। यह इनेमल दांतों का सुरक्षा कवच होता है। इससे दांतों पर सफेद धब्बे दिखने लगते है। इसलिए जैसे ही आपको दांतों में किसी भी तरह के सफेद धब्बे दिखें तुरन्‍त अपने डेंटिस्‍ट से संपर्क करें।

दांतों का आकार बदलना

अगर आपको अपने दांतों में सूजन, लाल धब्‍बे या रंग, बनावट आदि में बदलाव दिखायी दे, तो वक्‍त आ गया है कि आप डेंटिस्‍ट के पास जाएं। इस तरह के संकेत की उपेक्षा रूट कैनाल सम्‍बन्धित कुछ बड़ी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

मुंह से बदबू आना

दांतों की सड़न पैदा करने वाले कीटाणु सांसों की दुर्गंध भी पैदा करते हैं। अगर आपके मुंह से दुर्गंध आ रही है तो यह दांतों या मसूडों की समस्याओं का संकेत हो सकता है। अगर आपके दांतों से पस आ रहा है,तो इसे खुद से ना छुएं। इसे चिकित्सक को दिखाएं यह संक्रमण का संकेत हो सकता है।

दांतों का काला पड़ना 

कैविटीज़ काले रंग की दिखती हैं, लेकिन कैविटीज़ के दिखने का अर्थ यह नहीं कि आपके दांत पूरी तरह से खराब हैं। दांतों के कुछ भाग का टूटना, दांतों का काला पड़ना दांतों की समस्याओं का ही संकेत है। दांतों का काला रंग होने का अर्थ है कि दातों की जड़ प्रभावित हो रही है। ऐसे दांत कभी भी गिर सकते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Teeth Care In Hindi

Disclaimer