Doctor Verified

लंबी उम्र तक फिट और हेल्दी रहने के लिए महिलाएं जरूर फॉलो करें ये अच्छी आदतें, बीमारियां रहेंगी दूर

Long Life Healthy Habits For Women To Adopt: लंबी उम्र तक जीने के लिए महिलाओं को इन आदतों को फॉलो करना चाहिए। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Nov 28, 2023 12:00 IST
लंबी उम्र तक फिट और हेल्दी रहने के लिए महिलाएं जरूर फॉलो करें ये अच्छी आदतें, बीमारियां रहेंगी दूर

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Long Life Healthy Habits For Women To Adopt: आज के समय में हर कोई हेल्दी और फिट रहना चाहता है। महिलाएं अक्सर घर के साथ ऑफिस का भी काम करती हैं। लेकिन कई बार अपनी सेहत का ठीक से ख्याल नहीं रख पाती है। जिस कारण महिलाओं को कम उम्र में ही कई तरह की परेशानियां जैसे पीसीओडी, थॉयराइड और डायबिटीज जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इन समस्याओं के चलते महिलाएं लंबी समय तक हेल्दी और फिट नहीं रह पाती है। आजकल के भागदौड़ के समय में हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हेल्दी डाइट के सावन के साथ महिलाओं को कई तरह की हेल्दी आदतों को भी फॉलो करना चाहिए। इन आदतों को रोजमर्रा की जिदंगी में शामिल करने से बीमारियों से बचाव होगा और आप लंबे समय तक फिट रह पाएंगी। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से महिलाओं को लंबी उम्र तक हेल्दी और फिट रहने की आदतों के बारे में।

फिटनेस और आहार

महिलाओं को फिट और लंबी उम्र जीने के लिए डेली डाइट में इन दोनों चीजों का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। अधिकांश महिलाएं इन दोनों में से किसी एक पर ही ध्यान दे पाती है। नियमित व्यायाम के साथ-साथ एक संतुलित पौष्टिक आहार न केवल आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करेगा बल्कि बीमारियों को भी दूर रखेगा।

शराब और धूम्रपान 

शराब और धूम्रपान दोनों का ही सेवन शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इन दोनों के सेवन से कई गंभीर बीमारियां जैसे हार्ट संबंधी, लिवर और फेफड़ो की समस्याएं हो सकती हैं। इन चीजों के सेवन से तनाव भी बढ़ता है और मन किसी एक चीज में नहीं लगता है। यह चीजें शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं।

इसे भी पढ़ें- Irregular Periods: इन 7 कारणों से हो सकती है अनियमित पीरियड्स की समस्या, एक्सपर्ट से जानें

तनाव

तनाव शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसकी वजह से फिट और हेल्दी रहना बहुत मुश्किल होता है। लंबे समय तक तनाव की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। तनाव की वजह से पेट संबंधी समस्याएं होने के साथ मानसिक तौर पर भी अस्वस्थ महसूस करते हैं।

women

टीकाकरण

महिलाओं को लंबी उम्र तक फिट और हेल्दी रहने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। ऐसा करने से कई बीमारियों से बचाव होने के साथ लंबे समय तक हेल्दी रहने में मदद मिलती है। ऐसे में महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य की भी डॉक्टर से जांच करवाते रहें।

एक्सरसाइज

महिलाओं को लंबे समय तक हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से वजन कंट्रोल में रहने के साथ शरीर स्वस्थ रहता है। नियमित एक्सरसाइज करने के साथ कई गंभीर बीमारियों से बचाव होने के साथ मेंटल हेल्थ को भी फायदा मिलता हैं। एक्सरसाइज करने के साथ अपनी मनपंसद एक्टिविटी जैसे वॉक, योग या रनिंग भी की जा सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए इस स्टडी को भी पढ़ सकते हैं। https://www.nih.gov/news-events/nih-research-matters/healthy-habits-can-lengthen-life

अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer