डिलीवरी के बाद महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 5 इंडियन फूड्स, जल्दी होगी रिकवरी

Indian Foods To Have After Delivery: डिलीवरी के बाद महिलाओं को यह हेल्दी इंडियन फूड्स का सेवन करना चाहिए।

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Nov 28, 2023 13:40 IST
डिलीवरी के बाद महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 5 इंडियन फूड्स, जल्दी होगी रिकवरी

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Indian Foods To Have After Delivery: गर्भधारण से पहले और इस दौरान ज्यादातर महिलाओं को कई खाद्य पदार्थों से परहेज करने को कहा जाता है। लेकिन एक बार बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं कई तरह के हेल्दी फूड्स का सेवन कर सकती हैं। इन फूड्स के सेवन से जल्दी रिकवरी होने में मदद मिलने के साथ शरीर हेल्दी भी रहेगा। बच्चे को जन्म देने के साथ महिला शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में कई तरह के इंडियन फूड्स के सेवन से महिलाएं अपने शरीर का ख्याल रख सकती हैं। प्रसव के ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण महिला के शरीर में खून की कमी भी हो जाती है। ऐसे में डिलीवरी के बाद महिला कुछ इंडियन फूड्स का सेवन कर सकती हैं। इन फूड्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

मोरिंगा की पत्तियां

डिलीवरी के बाद महिलाओं को मोरिंगा की पत्तियों का सेवन अवश्य करना चाहिए। इनमें विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी के साथ कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन पाया जाता हैं, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ शरीर को ताकत भी देता हैं। मोरिंगा के पत्तियों का सेवन करने के लिए इन्हें सब्जियों में डालकर खाया जा सकता हैं।

साबुत अंकुरित अनाज

डिलीवरी के बाद महिला को साबुत अंकुरित अनाज का सेवन किया जा सकता हैं। डिलीवरी के बाद अंकुरित अनाजों का सेवन करने से शरीर हेल्दी रहने के साथ शरीर को ताकत भी मिलती है। साबुत अंकुरित अनाज में गेहूं, बाजरा, ज्वार, रागी को शामिल किया जा सकता हैं। इसका सेवन करने के लिए इसे आटे में मिलाकर पीसा जा सकता है।

lauki

लौकी 

प्रसव के बाद महिला को डाइट में लौकी का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट होने के साथ शरीर में दूध की मात्रा बढ़ती है। लौकी में सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फोलेट, आयरन, विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता हैं, जो वजन घटाने के साथ पाचन-तंत्र को भी हेल्दी रखती हैं। लौकी का सेवन करने के लिए लौकी का हलवा और सब्जी बनाकर खाई जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में वेजिटेरियन महिलाएं करें इन 5 सुपरफूड्स का सेवन, मिलेगी ताकत और बच्चा होगा हेल्दी

लहसुन

डिलीवरी के बाद महिला को डाइट में लहसुन का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को गर्म भी रखता है। लहसुन के सेवन से पाचन मजबूत होने के साथ शरीर का ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है। लहसुन का सेवन करने के लिए इसको सब्जियों की करी और सूप में शामिल किया जा सकता हैं।

मेथी के दाने

मेथी के दाने शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। स्तनपात के दौरान महिलाओं को मेथी के दानों का अवश्य सेवन करना चाहिए। मेथी के बीज शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ दूध उत्पादन में मदद करते हैं। मेथी का सेवन करने के लिए मेथी के बीजों को अंकरित करके और मेथी के दानों को पंजीरी और लड्डू में भी मिला सकते हैं।

डिलीवरी के बाद महिलाएं इन इंडियन फूड्स का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer