Doctor Verified

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए न्यूट्रिशन क्यों जरूरी होता है? जानें स्वस्थ हृदय के लिए 5 पोषक तत्व

हार्ट हेल्थ को बेहत बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जानें, कौन-से पोषक तत्व जरूरी होते हैं-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Oct 05, 2023 10:24 IST
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए न्यूट्रिशन क्यों जरूरी होता है? जानें स्वस्थ हृदय के लिए 5 पोषक तत्व

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

हृदय हमारे शरीर का एक अहम अंग है। स्वस्थ रहने के लिए हार्ट हेल्थ का बेहतर होना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, आजकल लोगों को कई तरह के हृदय रोगों का सामना करना पड़ रहा है। कोई हाई ब्लड प्रेशर, तो कोई कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते हुए स्तर से परेशान है। इतना ही नहीं, जब हृदय की सही देखभाल (Heart Care) नहीं की जाती है, तो कई गंभीर रोग पैदा होने का जोखिम बढ़ जाता है। हृदय रोगों से बचाव के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही, हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए खान-पान का भी खास ख्याल रखना होता है। आपको बता दें कि हृदय स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं हार्ट हेल्थ के लिए कौन-से पोषक तत्व जरूरी हैं-

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए न्यूट्रिशन क्यों जरूरी है?- Importance of Nutrition for Heart Health in Hindi

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ खान-पान लेना बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खाने से आप कई तरह की बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। पौष्टिक खाना, हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है। हेल्दी हार्ट के लिए आपको पोटैशियम, विटामिन के, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही, अगर आप अनहेल्दी फैट या अधिक कार्ब्स का सेवन करते हैं, तो इससे हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है।

हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी पोषक तत्व- Necessary Nutrients for Healthy Heart in Hindi

1. ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड, हार्ट के लिए बहुत जरूरी होता है। यह पोषक तत्व सूजन को कम करता है। साथ ही, रक्त के थक्के और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। आपको बता दें कि ओमेगा-3 फैटी एसिड खाद्य पदार्थों से प्राप्त किया जाता है। सैल्मन, टूना जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। 

Nutrition for Heart Health

2. फोलिक एसिड

फोलिक एसिड, धमनियों को सख्त करने में मदद करता है। आपको बता दें कि फोलिक एसिड रक्त में होमोसिस्टीन के स्तर को कम करता है। इससे धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और स्ट्रोक का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। फोलिक एसिड (Folic Acid for Heart Health) लेने के लिए आप चौलाई का साग, हरे चने, काले चने और सोया का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Unhealthy Heart Signs: हार्ट की सेहत में गड़बड़ होने पर दिखते हैं ये 11 लक्षण, बिल्कुल न करें अनदेखा

3. लाइकोपीन

लाइकोपीन एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, टमाटर के लाल रंग में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट, हृदय को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं। लाइकोपीन हृदय की सूजन को भी कम करने में मदद करता है। 

4. मैग्नीशियम

मैग्नीशियम एक जरूरी मिनरल है, जो तंत्रिकाओं और मांसपेशियों के कार्यों को बनाए रखने में मदद करता है। मैग्नीशियम, ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखने का काम करता है। जब शरीर में मैग्नीशियम की कमी होती है, तो कई तरह के रोग पैदा होने का जोखिम बना रहता है। इसके लिए आप साबुत अनाज, फलियों, सोया, बादाम, तिल के बीज और कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 8 संकेत, न करें नजरअंदाज

Nutrition for Heart Health

5. फाइबर

फाइबर सिर्फ पेट या आंतों के स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी होता है। फलों और सब्जियों का नियमित रूप से सेवन करके आप फाइबर ले सकते हैं। आपको बता दें कि शरीर में फाइबर की कमी हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। फाइबर युक्त आहार लेने से लिपिड प्रोफाइल में सुधार किया जा सकता है। साथ ही, फाइबर ब्लड प्रेशर और सूजन को भी कम करने में मदद करता है। 

Disclaimer