हाथ धोना क्यों जरूरी है और इसका सही तरीका क्या है? देखें वीडियो

विविधBy Onlymyhealth editorial teamOct 23, 2023

जर्म्स और बैक्टीरिया हर जगह मौजूद होते हैं। ये शरीर में पहुंचकर आपको बीमार बना सकते हैं। जर्म्स और बैक्टीरिया के शरीर में पहुंचने का सबसे बड़ा माध्यम आपके हाथ बन सकते हैं। इसका कारण यह है कि हाथों के द्वारा ही हम सब ज्यादातर काम करते हैं। ऐसे में किसी जगह पर जर्म्स और बैक्टीरिया होने पर जब आप हाथों से उस सतह को छूते हैं और फिर उन्हीं हाथों को अपने मुंह, नाक या आंख में ले जाते हैं, तो ये बैक्टीरिया इन अंगों के जरिए आपके शरीर में पहुंच जाते हैं। रोजमर्रा के जीवन में सामने आने वाले ज्यादातर जर्म्स और बैक्टीरिया के लिए हमारा शरीर इम्यून हो जाता है इसलिए हममें से ज्यादातर लोग कुछ मौकों पर थोड़ी-बहुत असावधानी भी बरतें, तो बीमार नहीं पड़ते। मगर कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने के बाद हाथों में हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया आने की आशंका सबसे ज्यादा होती है, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए इन्हें करने के बाद अच्छी तरह से साबुन और पानी से हाथ धोने की सलाह दी जाती है।

ज्यादातर लोग हाथ धोने का सही तरीका नहीं जानते हैं या जानकर भी गलत तरीके से हाथ धोते हैं, जिससे वो बीमारियों से नहीं बच पाते। ओनलीमायहेल्थ के इस वीडियो में आपको हाथ धोने का महत्व और इसका सही तरीका बताया गया है। अगर सही तरीके से हाथ धोने की आदत को आप अपनी रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बना लेते हैं, तो आप कई गंभीर और सीजनल बीमारियों से बच सकते हैं। खासकर खाना खाने से पहले, मल त्याग करने के बाद, गंदगी या कूड़ा आदि छूने के बाद आपको हाथ जरूर धोने चाहिए। 

Disclaimer