Doctor Verified

ICC World Cup में कई बार नजर आई विराट अनुष्का की क्यूट केमिस्ट्री, जानें क्या बनाता है दोनों के रिश्ते को खास

हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की क्यूट केमिस्ट्री की कई वीडियो सामने आई है। इनके उदाहरण से समझें रिश्ते में प्यार कैसे बनाए रखें। 

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Nov 21, 2023 12:50 IST
ICC World Cup में कई बार नजर आई विराट अनुष्का की क्यूट केमिस्ट्री, जानें क्या बनाता है दोनों के रिश्ते को खास

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

ICC World Cup 2023: जब ग्लैमरस इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स की बात आती है, तो उसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम जरूर आता है। वहीं सोशल मीडिया पर भी यह कपल आए दिन रिलेशनशिप गोल्स का उदाहरण पेश करते नजर आता रहता है। हाल ही में चल रहे ICC World Cup 2023 को लेकर भी विराट-अनुष्का की कई वीडियो वायरल हो रही है। जहां यह कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहा है। एक क्लीप में दिखाया गया है कि विराट कोहली के 50 वें शतक के पूरा होने पर अनुष्का फूले नहीं समा रही हैं। तो वहीं मैच के दौरान विराट भी अनुष्का शर्मा को लोगों के बीच ढूंढ़ते हुए नजर आए हैं। मैच के बीच विराट-अनुष्का की इस क्यूट केमिस्ट्री पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इन दोनों की जोड़ी एक परफेक्ट रिलेशन का उदाहरण पैश करती है। लेकिन हर कोई सोचता है कि आखिर इनका रिलेशन इनका परफेक्ट कैसे है। विराट-अनुष्का की केमिस्ट्री समझने के लिए हमने बात कि सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आरती आनंद से। 

virat

जानें रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए किन बातों का रखें ख्याल- Tips To Keep Love And Romance Alive In Marriage

एक-दूसरे के लिए समय निकालना

चाहे आप कितने ही व्यस्त क्यों न हो, लेकिन अपने पार्टनर के लिए वक्त जरूर निकालें। रिश्ते में भरोसा बनाए रखने के लिए साथ में क्वालिटी टाइम बिताना और खुलकर बात करना बहुत जरूरी है। विराट और अनुष्का भी आए दिन एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते रहते हैं। 

इज्जत करना और भरोसा बनाए रखना

रिश्ते में इज्जत और भरोसा रिश्ते की ढाल की तरह काम करते हैं। अगर पार्टनर एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं, तो उनमें आपसी भरोसा और प्यार भी कम होने लगेगी। इसके साथ ही जरूरी है कि अपने पार्टनर की इनसिक्योरिटी का ध्यान भी रखा जाए, जिससे वो आपको लेकर कभी इनसिक्योर नहसूस न करें।

इसे भी पढ़े- रिश्ते को सफल बनाने में फिजिकल और इमोशनल इंटीमेसी क्यों जरूरी है?

फैमिली ट्रिप या डेट प्लान करना 

विराट और अनुष्का अपने ट्रिप्स की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। इन दोनों की लाइफ कितनी भी बिजी क्यों न हो, लेकिन ये दोनों एक-दूसरे के साथ ट्रिप जरूर प्लान करते हैं। यह एक बेहतर तरीका है जिससे पार्टनर्स को कुछ समय एक-दूसरे के साथ बिताने का मौका मिलता है। एक-दूसरे के साथ ट्रिप प्लान करने से बॉन्डिंग मजबूत करने में मदद मिलती है।

आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना

कई इंटरव्यू के दौरान विराट कहते हुए नजर आए हैं कि उनको मोटिवेशन अपनी वाइफ अनुष्का से मिलता है। विटार का यह कमेंट उनके स्ट्रांग रिलेशन की ओर इशारा करता है। अगर पार्टनर एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं और खुलकर बात कर पाते हैं, तो ये रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़े- लंबी दूरी के रिश्‍तों में कैसे बरकरार रखें भरोसा और प्‍यार?

एक-दूसरे को सपोर्ट करना

विराट के 50 वें शतक के पूरा होने पर अनुष्का शर्मा ने विराट के लिए एक क्यूट इंस्टा स्टोरी भी लगाई थी। इस स्टोरी में अनुष्का ने विराट के लिए अपनी खुशी जाहिर की थी। यह चीज पार्टनर्स के बीच सपोर्ट और एक-दूसरे के लिए प्यार को दर्शाता है। इससे पार्टनर्स के बीच एक-दूसरे के लिए भरोसा बढ़ता है।

 image credit: instagram

Disclaimer