खांसी और कफ की समस्या को दूर करती हैं दमबेल की पत्तियां, इस तरह से करें उपयोग

मौसम बदलते ही लोगों को खांसी और कफ की समस्या होने लगती है। आगे जानते हैं इसके बचाव का तरीका 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Nov 22, 2023 19:33 IST
खांसी और कफ की समस्या को दूर करती हैं दमबेल की पत्तियां, इस तरह से करें उपयोग

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

मौसम में बदलाव होते ही लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या होने लगती है। दमबेल के पौधे में औषधीय गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसका उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है। इस पौधे में श्वसन प्रणाली से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी, जुकाम, कफ, खांसी को दूर करने के लिए दमबेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेद में अस्थमा के इलाज के लिए दमबेल के उपयोग के बारे में बताया गया है। म्यूकस के कारण कारण, सांस लेने में तकलीफ होने आदि की समस्याओं को दूर करने के लिए यह औषधी के रूप में सेवन की जा सकती है। मध्य प्रदेश के मुरैना की आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर सोनली गर्ग से जानते हैं कि दमबेल के क्या फायदे होते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। 

खांसी और कफ को दूर करने में दमबेल के फायदे - Benefits Of Dambel For Cough In Hindi 

रेस्पिरेटरी सिस्टम की समस्याओं को दूर करें

दमबेल का सेवन कर आप रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में होने वाली समस्याओं को इलाज कर सकते हैं। रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में संक्रमण की वजह से ब्रोंकाटिस और खांसी की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप दमबेल की पत्तियों को चबाकर फेफड़ों और श्वसन प्रणाली के संक्रमण को कम कर सकते हैं। 

how to use bambel for cough in hindi

ब्रोंकोडायलेटर क्रिया के लिए उपयोगी

दमबेल में ब्रोन्कोडायलेटर गुण होते हैं। इसका मतलब है कि इसमें फेफड़ों में वायुमार्ग को चौड़ा करने, बेहतर वायु प्रवाह को सुविधाजनक बनाने और सांस लेने को आसान बनाने की क्षमता है। खांसी और कफ से पीड़ित व्यक्तियों के लिए, दमबेल फेफड़ों के संकुचित वायु मार्गों को खोलने में मदद करके राहत प्रदान कर सकता है। इससे खांसी कम हो सकती है और सांस लेने में आराम मिलता है। 

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

खांसी और कफ सहित श्वसन संबंधी समस्याओं के पीछे सूजन एक आम कारण है। दमबेल में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो श्वसन मार्ग में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। सूजन को कम करके, यह औषधी फेफड़ों को साफ करने  में मदद करती है। इससे गले और फेफड़ों को आराम मिलता है। 

कफ साफ करने में सहायक 

दमबेल में कफ को हटाने के गुण होते हैं। जो बलगण और कफ को बाहर करने में सहायक होता है। यह खांसी और सीने में जकड़न की समस्या से परेशानी व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। कफ साफ होने से व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी या दिक्कत नहीं होती है। 

इम्यून सिस्टम को बढ़ाएं

रेस्पिरेटरी संक्रमण से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में आप दमबेल का उपयोग कर सकते हैं। इम्यूनिटी पावर बढ़ने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है। जिससे आपको खांसी और कफ होने की संभावना कम हो जाती है। 

खांसी और कफ में दमबेल का इस्तेमाल कैसे करें? - How To Use Dambel To Get Rid Of Cough in Hindi 

  • दमबेल की पत्तियों को आप गर्म पानी में उबालें। 
  • जब पानी में यह पत्तियां अच्छी तरह से उबल जाए तो गैस को बंद कर दें। 
  • इसके बाद इसे छानकर पिएं। 
  • इसके अलावा आप पत्तियां के रस का भी सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : मौसम और वातावरण के कारण जल्दी हो जाते हैं एलर्जी का शिकार, जानें कारण और बचाव के टिप्स

दमबेल के सेवन से पहले आप आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। वहीं, आपको पहले से ही कोई समस्या है तो ऐसे में दमबेल का सेवन करने से बचें। डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस औषधीय पत्तों का सेवन करें। 

Disclaimer