डिओड्रेंट लगाने से त्‍वचा में हो गई है एलर्जी, तो इन उपायों से म‍िलेगी जल्‍द राहत

Deodorant Allergy: क्‍या आपको भी डिओड्रेंट लगाने का शौक है? लेक‍िन डिओड्रेंट लगाते ही त्‍वचा र‍िएक्‍ट करती है? इसका कारण डिओड्रेंट एलर्जी हो सकती है। 

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Jul 15, 2023 18:00 IST
डिओड्रेंट लगाने से त्‍वचा में हो गई है एलर्जी, तो इन उपायों से म‍िलेगी जल्‍द राहत

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Deodorant Allergy Treatment: गर्मी के द‍िनों में पसीने की बदबू को दूर करने के ल‍िए ड‍िओड्रेंट या परफ्यूम का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। ड‍िओड्रेंट का इस्‍तेमाल हर कोई नहीं कर सकता क्‍योंक‍ि बहुत से लोगों को ड‍िओड्रेंट से एलर्जी भी होती है। इसे हम ड‍िओड्रेंट एलर्जी के नाम से जानते हैं। दरअसल ड‍िओड्रेंट केम‍िकल्‍स को म‍िलाकर तैयार क‍िया जाता है। जैसे ही यह त्‍वचा के संपर्क में आता है, त्‍वचा के एंंटीबैक्‍टीर‍ियल सेल्‍स कम हो जाते हैं और त्‍वचा एलर्जी का श‍िकार हो जाती है। ड‍िओड्रेंट पसीना न‍िकलने की प्रक्र‍िया को रोकने का काम करता है। इससे त्‍वचा को नुकसान पहुंचता है। ड‍िओड्रेंट और परफ्यूम में प्रॉपिलीन और ग्लायसोल जैसे केम‍िकल्‍स पाए जाते हैं। इससे त्‍वचा में- सूजन, लाल चकत्ते, रैशेज, खुजली जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। ये लक्षण अंडरआर्म्स, गर्दन या क‍िसी भी ऐसे अंग में नजर आ सकते हैं, जहां आप ड‍िओड्रेंट लगाते हैं। ड‍िओड्रेंट से होने वाली एलर्जी को दूर करने के ल‍िए, कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं। इन्‍हें आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे।      

1. नीम का तेल लगाएं- Neem oil 

ड‍िओड्रेंट एलर्जी को दूर करने के ल‍िए त्‍वचा पर नीम का तेल लगाएं। नीम के तेल से जलन कम होती है। इन्‍फेक्‍शन दूर होता है। नीम की तासीर ठंडी होती है। इसे लगाने से त्‍वचा में ठंडक पहुंचती है। नीम के तेल को त्‍वचा पर सीधे लगाने के बजाय इसे क्रीम या बादाम तेल के साथ म‍िलाकर ही इस्‍तेमाल करें।     

2. एलोवेरा लगाएं- Aloe Vera  

एलोवेरा को त्‍वचा पर लगाने से सूजन, जलन और लालिमा जैसे लक्षण दूर होते हैं। एलोवेरा का ताजा जेल न‍िकाल लें। इसे त्‍वचा पर अप्‍लाई करें। एलोवेरा जेल को आइस ट्रे में भर दें। इस ट्रे को जमा दें। जब एलोवेरा, आइस क्‍यूब की तरह जम जाए, तो इसे  एलर्जी वाले स्‍थान पर लगाएं। इससे आराम म‍िलेगा।    

3. नार‍ियल का तेल लगाएं- Coconut Oil 

coconut oil benefits

स्‍क‍िन एलर्जी या ड‍िओड्रेंट एलर्जी को दूर करने के ल‍िए नार‍ियल तेल का इस्‍तेमाल करें। नार‍ियल तेल को एलर्जी वाले स्‍थान पर लगाकर रातभर के ल‍िए छोड़ दें। नार‍ियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ई, विटामिन-के जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इससे त्‍वचा को हेल्‍दी बनाने में मदद म‍िलती है।  

इसे भी पढ़ें- गर्मी के लिए घर पर बनाएं केमिकल-फ्री डिओड्रेंट, पसीने की बदबू से मिलेगा छुटकारा

4. सेब का स‍िरका लगाएं- Apple Cider Vinegar 

दो कप पानी में सेब के स‍िरके को म‍िला लें। इन पानी से स्नान लेंगे, तो त्‍वचा में नमी बरकरार रहेगी। स‍िरके की मदद से त्‍वचा का पीएच स्‍तर सामान्‍य रहता है। सेब के स‍िरके को कॉटन की मदद से भी त्‍वचा पर लगा सकते हैं।

5. हल्‍दी का पेस्‍ट लगाएं- Turmeric  

हल्‍दी में व‍िटाम‍िन-सी, ई, के आदि‍ पाए जाते हैं। ड‍िओड्रेंट से होने वाली एलर्जी को दूर करने के ल‍िए त्‍वचा पर पानी और हल्‍दी से बना पेस्‍ट लगाकर छोड़ दें। हल्‍दी में एंंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। त्‍वचा में ड‍िओड्रेंट एलर्जी के कारण होने वाले रैशेज भी हल्‍दी की मदद से ठीक हो जाएंगे।  

ड‍िओड्रेंट एलर्जी से कैसे बचें?- Deodorant Allergy Prevention Tips

ड‍िओड्रेंट एलर्जी से बचने के ल‍िए इन ट‍िप्‍स को फॉलो करें-

  • ड‍िओड्रेंट को त्‍वचा पर छ‍िड़कने के बजाय इसे कपड़ों पर लगाएं।
  • एलर्जी से बचना है, तो रोज ड‍िओड्रेंट का इस्‍तेमाल करने से बचें।
  • ज्‍यादा मात्रा में ड‍िओड्रेंट को त्‍वचा पर न लगाएं। इससे एलर्जी हो सकती है।
  • ड‍िओड्रेंट को त्‍वचा से थोड़ा दूर रखते हुए छ‍िड़कें। इस तरह एलर्जी नहीं होगी। 
  • रैशेज या खुजली वाले स्‍थान पर ड‍िओड्रेंट लगाने से बचें। 

ऊपर बताए इन 5 उपायों की मदद से ड‍िओड्रेंट एलर्जी को ठीक करने में मदद म‍िलेगी। उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।  

Disclaimer