Doctor Verified

नेचुरल तरीके से एलर्जी कैसे खत्म करें? एक्सपर्ट से जानें कुछ खास टिप्स

How To Get Rid of Allergies: अगर आपको भी एलर्जी बार-बार होती रहती है, तो आप इन प्राकृतिक तरीकों से एलर्जी से छुटकारा पा सकते हैं। 

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: Nov 14, 2023 08:45 IST
नेचुरल तरीके से एलर्जी कैसे खत्म करें? एक्सपर्ट से जानें कुछ खास टिप्स

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

How To Prevent Allergies Naturally: आपने अपने आसपास ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा जिन्हें अक्सर एलर्जी रहती है। इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी या लाइफस्टाइल से जुड़ी खराब आदतें हो सकती हैं, जिनका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। कुछ मामलों में बैक्टीरिया के संपर्क में आने से भी एलर्जी हो सकती है। डॉक्टर्स के मुताबिक किसी भी तरह की एलर्जी में सेहत पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है। इस विषय को और भी विस्तार से समझाते हुए डॉ स्मिता भोर पाटिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।

skin allergy

एलर्जी से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें- Food To Eat To Get Rid of Allergies

क्वेरसेटिन

क्वेरसेटिन एक प्रकार का फ्लेवोनोइड है जो सेब, प्याज, लहसुन, जामुन और खट्टे फलों जैसे कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। क्वेरसेटिन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो एलर्जी को प्राकृतिक रूप से कम करने में मदद कर सकते हैं। क्वेरसेटिन हिस्टामाइन को बढ़ने से रोक सकता है, जो एलर्जी के लक्षणों को ट्रिगर करने वाला एक रसायन है।

कॉड लिवर ऑयल

कॉड लिवर ऑयल ईपीए और डीएनए जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एलर्जी को बढ़ने से रोक सकते हैं। साथ ही यह एलर्जी से होने वाली परेशानियों को भी कम करने में मदद करता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करते हैं, जिससे शरीर को एलर्जी कम करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़े- धूप से स्किन पर दाने, खुजली और रैशेज हैं एलर्जी का संकेत, जानें इसे दूर करने के घरेलू उपाय

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। इसके सेवन से सूजन कम होती है और एलर्जी के लक्षण भी प्राकृतिक रूप से कम होने लगते हैं। साथ ही यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार मानी जाती है। 

प्रोबायोटिक्स

पाचन से जुड़ी समस्याओं से लेकर शरीर के बैक्टीरिया खत्म करने के लिए प्रोबायोटिक्स फायदेमंद हैं। यह लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं, जो गट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर गट माइक्रोबायोम बैलेंस होते हैं, तो इससे इम्यूनिटी भी स्ट्रांग बनी रहती है, जो एलर्जी के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकती है।

इसे भी पढ़े- बच्चों में आम होती हैं ये 3 तरह की एलर्जी, जानें इनके लक्षण, कारण और इलाज

इन बातों का रखें ध्यान- 

  • अपनी एलर्जी की दवा लेते रहें और इलाज बीच में न छोड़ें। 
  • हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतों को जरूर अपनाएं, इससे आपको जल्द असर नजर आने लगेगा। 
  • नियमित रूप से योगा और एक्सरसाइज जरूर करें, इससे आपको काफी राहत मिलेगी। 
  • आप अपनी पुरानी एलर्जी के लिए होम्योपैथिक उपचार लेने पर भी विचार कर सकते हैं, यह एलर्जी का जड़ से इलाज करने का एक प्राकृतिक तरीका है। 

लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 
Disclaimer