Doctor Verified

मर्दाना ताकत के लिए अंजीर कैसे खाएं? जिनसे बढ़ेगा पुरुषों का स्टैमिना

How To Eat Figs For Male Fertility In Hindi: मर्दाना ताकत बढ़ानो के लिए अंजीर का सेवन किया जा सकता है। इससे पुरुषों की सेक्शुअल लाइफ बेहतर होती है।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Nov 07, 2023 19:31 IST
मर्दाना ताकत के लिए अंजीर कैसे खाएं? जिनसे बढ़ेगा पुरुषों का स्टैमिना

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

How To Eat Figs For Male Fertility In Hindi: आपने अंजीर तो बहुत खाई होगी। इसके सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। विशेषकर, अंजीर को पुरुषों के स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है। दरअसल, सदियों से पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए या बेहतर करने के लिए अंजीर का सेवन किया जा रहा है। ऐसे में यह देखना जरूरी हो जाता है कि क्या अंजीर के सेवन से पुरुषों की मर्दाना ताकत में वृद्धि होती है? मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन किस तरह किया जा सकता है? इसके अलावा, पुरुषां को इससे किस-किस तरह के फायदे होते हैं, इस बारे में भी विस्तार से जानते हैं। इस संबंध में हमने उत्तराखंड के देहरादून स्थित तुलसी आयुर्वेद क्लिनिक के एमडी (आयु) डॉ. अंकित अग्रवाल से बातचीत की।

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कैसे करें अंजीर का सेवन- How To Eat Figs to Boost Male Stamina In Hindi

How To Eat Figs For Male Stamina In Hindi

आयुर्वेद के अनुसार, "मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन किसी भी तरह से किया जा सकता है। कुछ लोग रात भर के लिए अंजीर को पानी में भिगोकर रखते हैं और अगली सुबह इसका सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे ड्राई फ्रूट की तरह इसे खाना पसंद करते हैं। अगर कोई भी पुरुष अपनी मर्दाना ताकत को दुगना करना चाहता है, तो दूध में भिगोकर अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इससे स्टेमिना बढ़ेगी और इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। यहां तक कि फर्टिलिटी पर भी इसका बेहतर असर दिखेगा।"

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए अंजीर के लाभ:फर्टिलिटी बढ़ाने,स्ट्रेस दूर करने समेत अंजीर खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 लाभ

अंजीर क्यों है पुरुषों के लिए फायदेमंद- Why Fig Is Beneficial For Men In Hindi

अंजीर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, विटामिन आदि। इसकी तासीर गर्म होती है। यह एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण यह पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ा सकता है, स्पर्म को स्ट्रॉन्ग बना सकता है और उनकी स्टेमिना में भी वृद्धि कर सकता है। इस तरह देखा जाए, तो अंजीर का सेवन हर पुरुष को करना चाहिए। इससे उनकी सेक्शुअल लाइफ पर बहुत ही अच्छा और पोजिटिव असर नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है अंजीर वाला दूध, जानें इसे बनाने का तरीका

पुरुषों के लिए अंजीर के सेवन के फायदे - Benefits Of Figs For Men In Hindi

टेस्टोस्टेरोन में वृद्धिः कई बार खराब खानपान या लाइफस्टाइल की वजह से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी हो जाती है। इसकी कमी का एक बड़ा कारण पुरुषों में जिंक की कमी होती है। वहीं, अंजीर जिंका का अच्छा स्रोत है। टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए आप अंजीर का सेवन करें।

स्पर्म काउंट में वृद्धिः कई बार पुरुषों में स्टेमिना अच्छा होता है, लेकिन उनका स्पर्म काउंट सही नहीं होता है, जो कि उन्हें पिता बनने से रोकता है। इस स्थिति से बचने के लिए आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसमें मैग्नीशियम और जिंक जैसे तत्व होते हैं, जो शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं।

कमजोरी दूर करेः कमजोरी भी सेक्शुअल लाइफ को बुरी तरह प्रभावित करती है। वहीं, अंजीर का सेवन करने से आपको थकान और कमजोरी को दूर कर अपनी मर्दाना ताकत को बढ़ा सकते हैं। इसका आप नियमित रूप से सेवन करें। इसमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं, कि कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: रोज अंजीर खाना है इन 5 कारणों से फायदेमंद, पुरुषों को मिलते हैं कई खास लाभ

लगातार पूछे जाने वाले सवाल- Asked Questions

अंजीर को दूध में मिलाकर पीने से क्या होता है?

अंजीर फाइबर और कैलोरी का अच्छा स्रोत है। अगर आप इसे दूध में मिलाकर पीते हैं, तो इससे कमजोरी दूर होती है, मर्दाना ताकत बढ़ती है और लंबे समय तक पेट भरे का अहसास होता है।

अंजीर खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

वैसे तो आप अंजीर को किसी भी तरह से खा सकते हैं, जैसे सुबह खाली पेट खाना, रात भर पानी में भिगोकर अगली सुबह इसका सेवन करना या फिर दूध में भिगोर इसे खाना। अगर आप एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर खा सकते हैं। वहीं, मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए दूध में भीगे हुए अंजीर ज्या लाभकारी होते हैं।

अंजीर खाने से पुरुषों को क्या लाभ होता है?

अंजीर खाने से पुरुषां को कई लाभ होते हैं, जैसे उनकी मर्दाना ताकत बढ़ती है, उनकी स्पर्म काउंट बढ़ता है और सेक्शुअल लाइफ बेहतर होती है।

image credit: freepik

Disclaimer