इन 5 आयुर्वेदिक वेट लॉस पाउडर से वजन होगा कम, जानें घर पर बनाने का तरीका

वजन कम करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ आयुर्वेदिक पाउडर के बारे में जिससे वजन कम हो सकता है।

 

Kishori Mishra
Written by: Kishori MishraUpdated at: May 28, 2022 12:33 IST
इन 5 आयुर्वेदिक वेट लॉस पाउडर से वजन होगा कम, जानें घर पर बनाने का तरीका

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

वजन कम करना इन दिनों काफी बड़ी चुनौती हो गई है। खासतौर पर डेस्क जॉब वाले अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान हैं। दअसल, डेस्क जॉब की वजह से आप एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं। इस कारण आपके शरीर का वजन काफी ज्यादा बढ़ने लगता है। साथ ही फिजीकल एक्टिविटी भी काफी कम हो जाती है। इसलिए आपके शरीर का वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं, तो नैचुरल उपायों का सहारा लें। कुछ ऐसे नैचुरल तरीके हैं, जिसकी मदद से आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं। इन नैचुरल उपायों में आयुर्वेदिक पाउडर शामिल है। आयुर्वेदिक पाउडर का सेवन करने शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए आयुर्वेदिक पाउडर बनाने का तरीका (homemade ayurvedic powder for weight loss) क्या है? 

वजन घटाने के लिए आयुर्वेदिक पाउडर घर पर कैसे बनाएं?

1. मेथी पाउडर (Fenugreek Powder for Weight loss)

मेथी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। यह पाचन शक्ति को बूस्ट करता है। मेथी में मौजूद गैलेक्टोमैनन, पानी में घुलनशील घटक होता है। इसके सेवन से खाने की क्रेविंग कम होती है, जिससे आपके शरीर को बढ़ते वजन से छुटकारा मिल सकता है।

मेथी के पाउडर (Weight Loss ayurvedic powde) को तैयार करने के लिए मेथी के बीजों को भून लें। अब इसे मोर्टार और मूसल की मदद से अच्छी तरह से महीन पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ लें। आप चाहें तो रात में सोने से पहले भी इसका सेवन कर सकते हैँ। इससे आपके शरीर का वजन कम होगा। 

इसे भी पढ़ें - वजन घटाना चाहता हैं तो बदलें खानपान की आदत, इन 8 अनहेल्दी चीजों के जगह खाएं ये हेल्दी चीजें

2. त्रिफला पाउडर (Fenugreek Powder for Reduce Fat)

त्रिफला शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को खत्म करने का गुण रखता है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है। यह एक प्राचीन औषधी है, जिसका निर्माण आंवला, बिभीतकी और हरीतकी से मिलकर होता है।

इस पाउडर को तैयार करने के लिए सूखे आंवला, बिभीतकी और हरीतकी को बराबर मात्रा में लें। अब इसे मिक्सी की मदद से अच्छी तरह से पीस लें। सुबह और रात में खाने के कम से कम दो घंटे बाद इसका सेवन करें। इससे शरीर का वजम कम होगा।

3. दालचीनी पाउडर (Cinnamon Powder for Belly fat)

वजन को कम करने के लिए दालचीनी पाउडर भी लाभकारी होता है। इसके सेवन से आप बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। यह शरीर के चयापचय को उत्तेजित करने में आपकी मदद करती है, जो  पेट की चर्बी को कम करने में असरदार है। इसका पाउडर तैयार करने के लिए दालचीनी लें। इसे हल्का सा गर्म करके अच्छे से पीस लें। अब इस पाउडर को चाय में डालकर पिएं। इसके अलावा गर्म पानी के साथ भी सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इससे शरीर का वजन कंट्रोल होगा।

4. कलौंजी पाउडर (Nigella Sativa for Weight Loss)

कलौंजी का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी काफी लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर मोटापे को कंट्रोल करता है। अगर आप मोटापा कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कलौंजी से तैयार पाउडर का सेवन करें। पाउडर तैयार करने के लिए कलौंजी के बीजों को गर्म करें। अब इसे अच्छे से पीस लें। सुबह के समय खाली पेट गर्म पानी के साथ इस पाउडर का सेवन करें। इससे शरीर का वजन कम होगा।

इसे भी पढ़ें - Foods For Weight Loss: वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 इंडियन फूड्स

5. जीरा पाउडर (Jeera Powder for Weight Loss)

वजन कम करने के लिए आप जीरा पाउडर का सेवन कर सकते हैं। जीरा पाउडर में मौजूद गुण वजन कम करने में असरदार हो सकता है। इस पाउडर को तैयार करने के लिए जीरे को अच्छे से भुन लें। इसके बाद इसे पीसकर तैयार कर लें। अब जरूरत पड़ने पर इसे अपने आहार में शामिल करें। WeightLoss_JeeraPowder

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप इन आयुर्वेदिक पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को काफी लाभ मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इन पाउडर का सेवन करें।

 
Disclaimer