Body Pain In Pregnancy: प्रेगनेंसी में शरीर के दर्द को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय

Home Remedies For Body Pain In Pregnancy: प्रेगनेंसी में शरीर के दर्द को दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकती हैं। जाने इनके बारे में -

 

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Nov 08, 2023 10:03 IST
Body Pain In Pregnancy: प्रेगनेंसी में शरीर के दर्द को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Home Remedies For Body Pain In Pregnancy In Hindi: मां बनना किसी भी महिला के लिए बेहद सुखद एहसास होता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह में समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। प्रेगनेंसी में गर्भवती महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से शरीर में कई परेशानियां होती है। प्रेगनेंसी में पेट, कमर, हाथ और पैर में काफी दर्द हो सकता है। कई महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान पूरे शरीर में दर्द होता है। कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि पेन किलर का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन प्रेगनेंसी में बार-बार पेन किलर लेना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से शरीर के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए, जानते हैं इन उपायों के बारे में -

प्रेगनेंसी में बॉडी पेन से राहत के उपाय - Home Remedies For Body Pain In Pregnancy In Hindi

हल्दी का सेवन करें

हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करते हैं। अगर आप प्रेगनेंसी में बॉडी पेन से परेशान हैं, तो हल्दी वाले दूध का सेवन करें। इसके लिए एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। आप रोजाना रात में सोने से पहले दूध का सेवन कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको शरीर के दर्द से काफी राहत मिलेगी। 

मसाज करें

शरीर की मालिश करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द से छुटकारा मिलता है। आप मसाज के लिए सरसों का तेल, तिल का तेल या जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्के गर्म तेल से मालिश करने से आपको दर्द और थकान को दूर करने में मदद मिलेगी। हालांकि, ध्यान रखें कि प्रेगनेंसी में हल्के हाथों से ही शरीर की मसाज करें। 

Body-Pain-In-Pregnancy

शरीर को हाइड्रेटेड रखें

प्रेगनेंसी में बॉडी में दर्द होने का एक कारण शरीर में पानी की कमी भी हो सकता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी का सेवन करें। इसके अलावा, आप छाछ, नारियल पानी, लस्सी और सूप जैसे तरल पदार्थों का सेवन भी कर सकती हैं। इससे आपको दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान माल‍िश करने का सही तरीका क्या है? जानें क्यों जरूरी है ये

अदरक की चाय पिएं

शरीर के दर्द को दूर करने के लिए अदरक का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द और थकान को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप अदरक के पानी या चाय का सेवन कर सकती हैं। 

सेब का सिरका

शरीर के दर्द को दूर करने के लिए सेब का सिरका भी बेहद प्रभावी माना जाता है। आप नहाने के पानी में सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बाल्टी गुनगुने पानी में एक कप सेब का सिरका मिला लें। सिर्फ पानी से नहा लें। ऐसा करने से आपको शरीर के दर्द और थकान से काफी राहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी की पहली त‍िमाही के दौरान पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द हो, तो अपनाएं ये 9 उपाय

प्रेगनेंसी में शरीर के दर्द को दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकती हैं। हालांकि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer