प्रेगनेंसी में कब्ज होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

प्रेगनेंसी में महिलाओं को कब्ज की समस्या होना आम बात है, लेकिन घरेलू उपायों से इसे दूर किया जा सकता है। 

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Nov 08, 2023 10:04 IST
प्रेगनेंसी में कब्ज होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में कब्ज को भी शामिल किया जाता है। प्रेगनेंसी में महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से उनको कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। इस समय महिलाओं का पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है, जिसके कारण उन्हें कब्ज की समस्या होने लगती है। प्रेगनेंसी में अधिकतर महिलाओं को कब्ज की वजह से बवासीर तक की समस्या हो जाती है, लेकिन ये समस्या कुछ समय के लिए होती है, जो बच्चे के जन्म के बाद ठीक हो जाती है।  

प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से पर दबाव बनाता है, जिसकी वजह से महिलाओं को कब्ज होने लगती है। अधिकतर महिलाओं को ये समस्या परेशान करती है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों के द्वारा इसको दूर किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको प्रेगनेंसी में कब्ज को दूर करने के कुछ उपयोगी घरेलू उपायों को बताने  जा रहे हैं। जिनको अपनाने से आप कब्ज में आसानी से राहत पा सकती हैं।  

प्रेगनेंसी में कब्ज के घरेलू उपाय - Home Remedies For Constipation In Pregnancy In Hindi  

सेब से करें कब्ज का इलाज  

प्रेगनेंसी में कब्ज होने पर महिलाएं सेब का सेवन कर सकती हैं। आपको बता दें कि सेब में पेक्टिन नाम का तत्व होता है, जो बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देता है। इस वजह से प्रेगनेंसी में सेब खाने का आदत डालनी चाहिए। एक सेब रोज खाने से पेट की कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही कब्ज की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है।  

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में पेट दर्द को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय 

home remedies for constipation in pregnancy

नींबू का रस 

नींबू पाचन क्रिया को दुरुस्त करने का काम करता है। प्रेगनेंसी में नींबू पानी पीने से महिलाओं को विटामिन सी मिलता है, जिसकी वजह से उनका पाचन तंत्र बेहतर होता है और मल सॉफ्ट बनता है। स्टूल सॉफ्ट होने से उसे पास करने में महिलाओं को परेशानी नहीं होती है। लेकिन इस समय महिलाओं को एक ग्लास ही नींबू पानी पीना चाहिए। ज्यादा नींबू पानी पीने से उन्हें कई अन्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं।  

पर्याप्त पानी पिएं 

शरीर में पानी की कमी होने पर प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कब्ज की समस्या होने लगती है। इसलिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेने चाहिए। इससे आहार को आंतों में घूमने में आसानी होती है। साथ ही महिलाओं का स्टूल सॉफ्ट रहता है।  

असली के बीज का करें सेवन  

असली के बीज का उपयोग भी प्रेगनेंसी में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर होता है। अलसी के बीज को रात में पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह उस पानी को उबाल लें। इसके बाद पानी को ठंडा करके पीने से कब्ज की समस्या कम होती है।  

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में बढ़ गया है ब्लड शुगर, तो कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय 

मसाज करें  

प्रेगनेंसी में मसाज करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। लेकिन इस समय बेहद ही हल्के हाथों से पेट की मसाज करनी चाहिए। इससे स्टूल को पास होने में मदद मिलती है। पेट में सुर्कलर मोशन में बिना दबाव दिये मसाज करनी चाहिए। इससे कब्ज में आराम मिलता है। 

इसके अलावा प्रेगनेंसी में कब्ज होने पर महिलाओं को डाइट में बदलाव करना चाहिए। उनको अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा ईसबगोल की भूसी से भी आप कब्ज की समस्या को कम कर सकती हैं।  

 

Disclaimer