Body Pain: थकान और बॉडी पेन को कम करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

कई बार शरीर के दर्द और थकान से डेली लाइफ काफी प्रभावित होती है। जानें थकान और शरीर के दर्द को कैसे कम करें घरेलू उपायों से।

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Aug 02, 2022 19:12 IST
Body Pain: थकान और बॉडी पेन को कम करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

कई बार शरीर में थकान और शरीर में दर्द काफी बढ़ जाता है। दर्द बच्चों से लेकर बूढ़ों तक किसी को भी हो सकता है। मॉनसून के दौरान शरीर में दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है क्योंकि इस दौरान कई तरह के वायरल बुखार और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही बारिश के पानी में भीगने से भी शरीर में दर्द और थकान की समस्या हो सकती है।   ऑफिस से आने के बाद कई बार थकान का अनुभव होता है। कई बार ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि कोई काम आसानी से नहीं किया जाता, साथ ही सामान्य काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय की मदद से थकान और शरीर के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। ये नुस्खे घर में आसानी से किए जा सकते हैं। ध्यान रखें समस्या बढ़ने या लगातार रहने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

हल्दी का सेवन

शरीर के दर्द को दूर करने के लिए हल्दी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में एंटी इफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करते हैं। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास दूध में आधी चम्मच हल्दी मिलाएं। इस दूध का रात में सोने से पहले सेवन करें। मीठे के लिए इस दूध में शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये दूध शरीर की थकान और बॉडी पेन को कम करने में मदद करता है।

मसाज

शरीर की मालिश करने से भी मांसपेशियों का दर्द दूर होता है। अगर ये मालिश सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करके किया जाए, तो शरीर की थकान आसानी से कुछ ही मिनटों में दूर हो जाती है। ये मालिश अगर सोने से पहले की जाए तो शरीर को बहुत फायदा पहुंचाती है। 

अदरक

अदरक में एंटी इफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द और थकान को दूर करने में मददगार होते हैं। अदरक के सेवन से शरीर की सूजन भी कम होती है। अदरक को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए 2 इंच अदरक का टुकड़ा लें। उसे एक गिलास पानी में अच्छे से उबाल लें। पानी जब आधा रह जाए, तो उसे सिप करके धीरे-धीरे पिएं। 

खूब पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी से भी कई रोग हो सकते हैं। पानी की कमी शरीर में थकान और दर्द को बढ़ाती है। पानी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। दिनभर में बीमारियों से दूर रहने के लिए करीब 3-4 लीटर पानी का सेवन रोज करना चाहिए। पानी शरीर से विषैले पदार्थों को भी निकालने में मदद करता है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए नहाने वाले पानी को गुनगुना करें, उसमें कुछ बूंदे सेब के सिरके की मिलाएं। फिर इस पानी से नहा लें। इस उपाय को करने से थकान और शरीर का दर्द कम होगा। 

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए ऐसे करें कलौंजी का सेवन, जानें 5 अन्य फायदे

अगर थकावट और शरीर में दर्द की समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें। ये घरेलू उपाय करते समय अगर कोई दिक्कत लगे, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer