बच्चों के बाल झड़ने के पीछे होते हैं ये 5 मुख्य कारण, जानें क्या है इससे बचाव का तरीका

अगर आप अपने बच्चे के बालों के अपेक्षा से अधिक तेजी से झड़ने से चिंतिंत हैं, तो जान लें किन कारणों से होता है ऐसा और क्या है इससे बचाव का तरीका।

Vishal Singh
Written by: Vishal SinghUpdated at: Jul 09, 2020 15:35 IST
बच्चों के बाल झड़ने के पीछे होते हैं ये 5 मुख्य कारण, जानें क्या है इससे बचाव का तरीका

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों की उम्र बढ़ने के साथ ही उनके बाल भी झड़ने लगते हैं और बालों से संबंधित कई समस्याएं शुरू होने लगती है। जिसके कारण वो हमेशा परेशान रहते हैं और इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय तलाशते रहते हैं। लेकिन अगर बालों के झड़ने की समस्या आपके बच्चों में दिखाई देती है तो शायद ये आपको और भी ज्यादा परेशानी में डालने वाली स्थिति हो सकती है। आप उनके लिए डॉक्टर के पास जाने की सोच सकते हैं या फिर महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन क्या ये पता है कि आपके बच्चे के साथ ऐसा क्यों हो रहा है और इसका मुख्य कारण क्या है। अगर नहीं जानते तो कोई नहीं हम आपको इस लेख में बच्चों के झड़ते बालों की समस्या के कारण, लक्षण और बचाव बताएंगे। 

कई कारण खतरनाक नहीं हो सकते हैं। फिर भी एक बच्चे के अचानक से बाल झड़ना एक अजीब सी स्थिति हो सकती है। क्योंकि कई बार ये बालों के झड़ने का बच्चों पर गहरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव हो सकता है, इसलिए इसका उपचार कराना बहुत जरूरी है। 

haircare

बच्चों में बाल झड़ने के कारण (Causes Of Hair Loss In Children In Hindi)

टिनिआ कैपिटिस

टिनिया कैपिटिस रोग आमतौर पर खोपड़ी के दाद के रूप में जाना जाता है, इसे आम भाषा में एक फंगल संक्रमण भी कहा जाता है जो अक्सर बच्चों में देखा जाता है। यह बच्चे के शरीर पर कई तरह से दिख सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में ये सिर पर बालों के झड़ने के रूप में दिखाई देता है। 

एलोपेशिया एरियाटा

एलोपेशिया एरियाटा एक संक्रमक स्थिति है जो बच्चे के प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा बालों के रोम पर हमला करने के कारण माना जाता है। पैच स्केलिंग या टूटे हुए बालों के बिना, चिकने होते हैं। आपको बता दें कि इसके कारण लगभग 25 प्रतिशत बच्चों में नाखूनों की थैली जमने और फटने की समस्या भी होती है। 

पोषण 

बच्चों में इस तरह की त्वचा और बालों की समस्या पोषण की कमी या किसी एक तत्व की हद से ज्यादा लेने के कारण देखी जाती है। विटामिन एच, या बायोटिन, विटामिन के बी कॉम्प्लेक्स में से एक है, जो शरीर को ईंधन बनाने के लिए कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलने में मदद करता है। वहीं, जस्ता, सेलुलर चयापचय के कई पहलुओं में शामिल एक आवश्यक खनिज है। यह गर्भावस्था, बचपन और किशोरावस्था के दौरान सामान्य वृद्धि और विकास का भी समर्थन करता है। 

बाल को बार-बार खींचना

बालों पर जोरदार ब्रश या बालों को टाइट पोनी टेल या ब्रैड्स में खींचने के कारण कई बार बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। बालों के साथ अधिक कोमल होने के कारण यह वापस बढ़ने देगा और आपके बालों की समस्या दूर होती है। 

हवा से बाल सुखाना

गर्मी के दिनों बच्चे हो या किसी के भी बालों को काफी नुकसान होता है, इसके पीछे कई मुख्य कारण हो सकते हैं। जैसे जब बच्चे बाहर निकलते हैं तो रुखी हवा के कारण उनके बाल अपने आप सुखते रहते हैं। इसके साथ ही बढ़ती गर्मी के कारण भी बालों का झड़ना शुरू हो सकता है। 

बचाव (Prevention) 

  • बच्चों को सही पोषण दें। 
  • बेहतर डाइट खाने की आदत डालें। 
  • हरी सब्जियों और फलों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को दें। 
  • पानी ज्यादा पिलाएं। 
  • बालों पर सही तेल और शैप्मू का इस्तेमाल करें। 
  • बालों के साथ ज्यादा खींचतान या उन्हें नोचनें से बचें। 

Read More Articles On Hair Care in Hindi

 

Disclaimer