प्रेग्नेंसी के दौरान बाल ज्यादा झड़ने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे रोकने के उपाय

प्रेग्नेंसी के दौरान बालों के झड़ने की समस्या से कई महिलाएं परेशान होती है लेकिन इसके लिए आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Dipti Kumari
Written by: Dipti KumariUpdated at: Apr 28, 2022 19:22 IST
प्रेग्नेंसी के दौरान बाल ज्यादा झड़ने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे रोकने के उपाय

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाएं बहुत ज्यादा बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहती है। वह अक्सर बेड पर या कंघी में अपने टूटे हुए बालों को देखकर परेशान हो जाती है। दरअसल बालों से महिलाओं की सुंदरता होती है। ऐसे में अपने बालों का झड़ता देखा परेशान होना आम बात है। दरअसल गर्भवती महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन के कारण घने और सुंदर बाल होते हैं लेकिन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल असंतुलन होता है, जिसकी वजह से बालों के झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का बड़ी मात्रा में निर्माण होता है। यह भी बाल झड़ना का संभावित कारण हो सकता है। इसके अलावा गर्भनिरोधक गोलियां बंद करने के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसके लिए आपको सही डाइट के साथ कुछ विशेष बातों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आइए प्रेग्नेंसी के दौरान बाल झड़ने के कारणों, उपचार और सावधानियों पर विस्तार से चर्चा करते हैं। 

प्रेग्नेंसी के दौरान बाल झड़ने के कारण (Hair Loss During Pregnancy)

1. पोषण की कमी

गर्भवस्था के दौरान शरीर को अधिक पोषण की जरूरत होती है। खासकर पहली तिमाही में समस्या और बढ़ सकती है। पोषक तत्वों की कमी से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। पोषक तत्वों में आयरन,प्रोटीन, खनिज और विटामिन की कमी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके अलावा विटामिन के अधिक सेवन से भी बाल झड़ने लगते हैं। 

2. स्वास्थ्य संबंधी समस्या

गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज या फंगल इंफेक्शन के कारण भी बाल झड़ सकते हैं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या डिप्रेशन की परेशानी है, तो इससे आपके बाल अधिक झड़ सकते हैं क्योंकि इन समस्याओं का असर आपके स्वास्थ्य के साथ बालों पर भी पड़ सकता है।

Hair-loss-pregnancy

Image Credit- Freepik

3. हार्मोनल परिवर्तन

हार्मोन में बदलाव बालों के झड़ने का प्रमुख कारण में से एक है क्योंकि ये बालों के सामान्य विकास को प्रभाविक कर सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप अत्यधिक बाल झड़ते हैं, जिसे "टेलोजेन एफ्लुवियम" भी कहा जाता है। हालांकि इस स्थिति में आपके बाल प्रसव के बाद वापस अच्छे हो सकते हैं। 

4. प्रजनन के कारण 

बर्थ कंट्रोल पिल्स या अन्य जन्म नियंत्रण विधियों को बंद करने से अक्सर बालों का झड़ना अत्यधिक हो जाता है। गर्भपात, स्टिलबर्थ और गर्भपात भी बड़े बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं।

8. स्कैल्प में त्वचा रोग

कई महिलाओं के स्कैल्प में एलर्जी या इंफेक्शन की समस्या होती है। इसके कारण भी उनके बाल झड़ सकते हैं। कई बार बालों के पतले या दोमुंहे होने की आंशका भी रहती है। 

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार गर्भावस्था की पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही में क्या खाना चाहिए? बता रही हैं डॉ. चंचल शर्मा

बालों का झड़ना कैसे रोकें

1. स्कैल्प की मसाज

नियमित रूप से सिर में तेल लगाना आपके बालों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सोने से पहले हफ्ते में दो बार तेल लगाने से आपके बालों को पोषण मिल सकता है। आप अपने बालों की कभी-कभी गुनगुने तेल से भी मालिश कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल, बादाम का तेल, सरसों का तेल और जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Hair-loss-pregnancy

Image Credit- Freepik

2. हीट स्टाइलिंग से बचें

स्ट्रेटनिंग, ब्लो-ड्रायिंग और अन्य हेयर स्टाइल करने की वजह से भी आपके बाल अधिक झड़ने लगते हैं। बालों को प्राकृतिक रूप से पोषण देने की कोशिश करें । इससे बाल मुलायम और सुंदर बने रहते हैं। गीले बालों के लिए हमेशा बड़ी कंघी का इस्तेमाल करें। 

3. स्वस्थ आहार बनाए रखें

गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के लिए स्वस्थ आहार बेहद जरूरी होता है। इसलिए अपनी डाइट में भरपूर सब्जियां और फलों को शामिल करें ताकि भरपूर पोषण मिल सके। सब्जियों और फलों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते हैं, जो बालों के विकास के लिए उपयोगी होते हैं। 

4. मेडिटेशन का प्रयास

गर्भावस्था के दौरान बालों के गिरने का कारण अधिक तनाव भी हो सकता है। इसलिए हमेशा खुश रहने की कोशिश करें और हो सके तो डिलवरी और आने वाले स्थितियों के बारे में सोचने की बजाय खुश रहने का प्रयास करें। इसके लिए मेडिटेशन और योग करना फायदेमंद साबित हो सकता है। ,

5. रासायनिक उत्पादों से बचें

आपको बाजार में कई तरह के हेयर केयर उत्पाद मिल सकते हैं, जो बालों के झड़ने से संबंधित समस्याओं को कम या दूर करने का दावा करते हो लेकिन केमिकल्स के इस्तेमाल आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसकी बजाय आपको सिलिका और बायोटीन युक्त शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के दौरान हो सकती हैं त्वचा से जुड़ी ये 7 समस्याएं, जानें कैसे करें देखभाल

बालों को झड़ने से रोकने के लिए घरेलू उपाय

1. गर्म तेल मसाज

सिर की मालिश करने से बालों का झड़ना कम हो सकता है। तेल आपके स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है और जड़ों को मजबूत बनाता है। इसके लिए आप  नारियल, बादाम, जोजोबा, जैतून और सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Hair-loss-pregnancy

Image Credit- Freepik

2. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल की मदद से स्कैल्प और बालों की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह त्वता को सूखेपन और इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही बालों का झड़ना भी कम हो सकता है। 

3. नीम 

नीम में कई एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण के कारण बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकते हैं। स्कैल्प पर ताजी नीम की पत्तियां लगाने से या नीम के पानी से सिर धोने से आपकी परेशानी दूर हो सकता है। यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

Main Image Credit- Freepik

Disclaimer