Expert

Fact Check: क्या वाकई उंगलियां चटकाने से गठिया (आर्थराइटिस) होता है? डॉक्टर से जानें इस दावे इस दावे की सच्चाई

Does Cracking Fingers Cause Arthritis: उंगलियां चटकाने से वाकई गठिया होता है या यह सिर्फ एक मिथक है? इस लेख में डॉक्टर से जानें सच्चाई।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Nov 23, 2023 18:07 IST
Fact Check: क्या वाकई उंगलियां चटकाने से गठिया (आर्थराइटिस) होता है? डॉक्टर से जानें इस दावे इस दावे की सच्चाई

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Does Cracking Fingers Cause Arthritis: बहुत से लोगों आपने अक्सर देखा होगा कि वे बार-बार उंगलियां चटकाते हैं। कई बार हम उंगली के जोड़ों में जकड़न महसूस होने पर भी ऐसा करते हैं। इसके अलावा, अक्सर हम देखते हैं फिल्मों में किसी एक्शन सीन या लड़ाई से पहले हमारे पसंदीदा एक्टर भी उंगलियां चटकाते हुए नजर आते है। कई बार ऐसा मस्कुलर और स्टाइलिश दिखने के लिए भी करते हैं। लेकिन अक्सर हम अपने माता-पिता और आसपास के लोगों से सुनते हैं कि उंगलियां चटकाने की ये लंबे समय में हमारी उंगलियों के लिए बहुत नुकसानदायक होती है और वे ऐसा करने से बचने की सलाह भी देते हैं। एक आम धारणा है कि उंगलियों चटकाने से गठिया यानी आर्थराइटिस की समस्या भी हो सकती है, जो कि एक गंभीर स्थिति है। इस स्थिति में जोड़ों में सूजन, जकड़न और गंभीर दर्द की समस्या देखने को मिलती है। यह किसी व्यक्ति के लिए काफी दर्दनाक स्थिति हो सकती है। लेकिन क्या वाकई उंगलियां चटकाने से गठिया हो जाता है? ऑर्थोपेडिक सर्जन, खेल एवं व्यायाम मेडिसिन डॉक्टर मनन वोरा की मानें, तो उंगलियां चटकाने से गठिया होने की धारणा बस एक मिथक है। उंगलियां चटकाने से जोड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। इस लेख में हम आपको इस मिथक की सच्चाई बता रहे हैं।

सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी गलत धारणाओं की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई उंगलियां चटकाने से गठिया की समस्या हो जाती है?

Does Cracking Fingers Cause Arthritis

क्या वाकई उंगलियां चटकाने से गठिया (आर्थराइटिस) होता है?- Does Cracking Knuckles Cause Arthritis In Hindi

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा के अनुसार, "हमारी उंगलियों में जोड़ होते हैं, इन जोड़ों के बीच में साइनोवियल फ्लूइड (Synovial Fluid) होता है। यह तरल पदार्थ हमारे जोड़ों को एक ल्यूब्रीकेट करता है यानी जोड़ों के बीच चिकनाई को बनाए रखता है। जिससे हमारे जोड़ों का काम सही तरीके से चलता रहता है। जोड़ों के बीच मौजूद इस फ्लूइड में प्राकृतिक रूप से बुलबुले बनते हैं। जब आप अपनी उंगलियों के जोड़ों को मोड़ते हैं या स्ट्रेच करते हैं, तो इससे जोड़ों पर एक नेगेटिव प्रेशर पड़ता है, जिसके कारण हमें कुछ फूटने या चटकने जैसी आवाज आती है। ये आवाज उंगलियों के जोड़ों के बीच में मौजूद तरल पदार्थ में बुलबुलों के फूटने के कारण सुनाई देती है। यही उंगलियों के चटकने की आवाज होती है। बस इतनी ही बात होती है और इसके अलावा जोड़ों में कुछ भी नहीं होता है। इससे न तो आपको गठिया या आर्थराइटिस होता है और न ही उंगलियों या जोड़ों से जुड़ी कोई और समस्या होती है। तो बिना किसी चिंता के जितना चाहे उतनी उंगलियां चटका सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या ज्यादा नमक खाने से भी डायबिटीज हो सकती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Manan Vora (@dr.mananvora)

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई टॉयलेट सीट पर बैठकर फोन चलाने से बवासीर होती है? जानें डॉक्टर की राय

डॉक्टर क्या सलाह देत हैं?

भले ही उंगलियां चटकाने से आपकी उंगलियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, लेकिन अगर आप पहले जोड़ों से जुड़ी किसी समस्या जैसे हाई यूरिक एसिड या गठिया आदि से जूझ रहे हैं, तो आपको उंगलियां चटकाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी उंगलियों का दर्द बढ़ सकता है।

All Image Source: Shutterstock

Disclaimer