चेहरे का फैट कम करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज, स्लिम हो जाएगा फेस

Exercise For Slim Face: अगर आप भी मोटे गालों और डबल चिन से परेशान हैं, तो ये एक्सरसाइज रोज कर सकते हैं - 

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Jan 06, 2023 16:14 IST
चेहरे का फैट कम करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज, स्लिम हो जाएगा फेस

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Exercise For Slim Face In Hindi: हर कोई सुंदर और आकर्षक दिखना पसंद करता है। लेकिन चेहरे पर जमा फैट हमारी सुंदरता को कम कर सकता है। खासतौर पर मोटे-फूल गाल और डबल चिन के कारण हमारा चेहरा बहुत बड़ा लगता है। मोटापे की वजह से पेट, कमर, हाथ और पैर के साथ-साथ चेहरे पर भी फैट जमा हो सकता है।  ऐसे में लोग अपने चेहरे और शरीर के फैट के कम करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कुछ महिलाएं फेस को पतला दिखाने के लिए मेकअप का सहारा भी लेती हैं। लेकिन, यह उपाय भी कुछ ही देर तक काम करता है। अगर आप भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो निराश न हों। आज हम आपको फेस के फैट को कम करने की 3 एक्सरसाइज बता रहे हैं (Face Ke Fat Ko Kam Karne Ki Exercise) - 

चेहरे को पतला करने की एक्सरसाइज - Exercise For Slim Face In Hindi

1. फिश फेस - Fish Face Exercise

फेशियल फैट को कम करने के लिए आप फिश फेस का अभ्यास कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से गालों का फैट और डबल चिन की समस्या दूर हो सकती है। यह एक्सरसाइज आपके फेस के मसल्स को टोन करती है और चेहरे पर कसावट लाती है। अगर आपके गाल मोटे और फूले हुए हैं, तो यह उन्हें पतला करेगी। 

कैसे करें 

  • सबसे पहले अपना मुंह बंद करें और गालों को अंदर की तरफ खींचें। ऐसा करते हुए आपको मछली की तरह का शेप बनाना है। 
  • अब इस मुद्रा में रहते हुए मुस्कुराने का प्रयास करें। 
  • 10 से 15 सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहें। 
  • इसके बाद अपने गालों 5 सेकंड का आराम दें। 
  • इस एक्सरसाइज को कम से कम 4 से 5 बार दोहराएं। 

2. बैलून पोज - Balloon Pose

यह एक्सरसाइज चेहरे की मसल्स को टोन करने का काम करती है। इस एक्सरसाइज को करने से आपके गाल और चिन पर जमा फैट कम होगा। अगर आप स्लिम फेस और जॉ लाइन को शेप देना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज साबित हो सकती है। 

कैसे करें 

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए गहरी सांस लें। 
  • अब अपने गालों को हवा से भरकर फुलाएं। 
  • 10 सेकंड के लिए हवा को अंदर रोकें। 
  • उसके बाद हवा को 10 सेकंड के लिए बाईं ओर और फिर 10 सेकंड के लिए दाईं रखने की कोशिश करें।  
  • इसके बाद हवा को बाहर छोड़ें और अपनी गालों को 5 सेकंड का आराम दें।
  • आप इस एक्सरसाइज को तीन से चार बार दोहरा सकते हैं।
Slim-Face-Exercise

3. X-O एक्सरसाइज - X-O Exercise

यह एक्सरसाइज फेशियल फैट को कम करने के लिए आसानी से की जा सकती है। अगर आप मोटे गालों और चिन पर जमा एक्स्ट्रा फैट से परेशान हैं, तो इस एक्सरसाइज से आपको काफी होगा। इस एक्सरसाइज को करने से चेहरे की मसल्स टोन होंगी और आपका फेस काफी स्लिम हो जाएगा। 

कैसे करें - 

  • सबसे पहले अपने मुंह को खोलें और स्पष्ट रूप से X और O शब्द की ध्वनि निकालें।
  • ऐसा 10 से 15 बार करें और फिर 5 सेकंड का ब्रेक लें। 
  • उसके बाद इसे वापस से दोहराएं।  
  • आप इस एक्सरसाइज को 4 से 5 बार कर सकते हैं।

अगर आप भी अपने चेहरे के फैट को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना इन एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करें। ये 3 एक्सरसाइज करने से आपका चेहरा कुछ ही दिनों में पतला नजर आने लगेगा।

Disclaimer